Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

परिवार संग लेना चाहते हैं क्रिसमस का आनंद, कर आएं देश की इन 7 जगहों पर सैर

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप अपना क्रिसमस यादगार बना सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 20 Dec 2021 5:09:54

परिवार संग लेना चाहते हैं क्रिसमस का आनंद, कर आएं देश की इन 7 जगहों पर सैर

साल 2021 के आखिरी दिन चल रहे है और आने वाले दिनों में क्रिसमस का त्यौहार आने वाला हैं जो हर साल 25 दिसंबर के दिन मनाया जाता हैं। यह त्यौहार सांस्कृतिक एवं धार्मिक दृष्टिकोण से बहुत महत्व रखता हैं। यीशु के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में यह दिन बड़े धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता हैं। वहीँ कई लोग होते हैं जो क्रिसमस के मौके पर बाहर घूमने का प्लान बनाते हैं और ऐसी जगह जाते हैं जहां यह दिन जगमग रोशनी के साथ बनाया जाता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप अपना क्रिसमस यादगार बना सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में।
travel tips,travel places,christmas carnival places,merry christmas 2021 गोवा

गोवा पर्यटकों का पसंदीदा डेस्टिनेशन है। वहीं गोवा क्रिसमस और नए साल के सेलिब्रेशन के लिए मशहूर है। गोवा में क्रिसमस की पार्टी काफी धूमधाम से होती है। लोग क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए गोवा जाने के इंतजार में रहते हैं। बीच पर म्यूजिक, डांस, मस्ती और पार्टी करते लोग गोवा में नजर आ जाते हैं। गोवा में काफी फेमस चर्च भी हैं। आप अपने दोस्तों या परिवार के साथ गोवा में क्रिसमस सेलिब्रेट कर सकते हैं। travel tips,travel places,christmas carnival places,merry christmas 2021 सिक्किम

सिक्किम प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर लोगों का दिल जीत लेने वाला बेहद सुंदर राज्य है। यह 5,410 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। सिक्किम से सूर्यास्त का नजारा बेहद ही खूबसूरत और मनोरंजक दिखाई देता है, जो यहां के परिवेश को एक मनमोहक सौंदर्य प्रदान करता है। साल के अंत में दिसंबर महीने में क्रिसमस डे का त्यौहार सिक्किम में काफी धूम-धड़ाके के साथ मनाया जाता है। सर्दियों के मौसम में यदि आप कहीं घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो क्रिसमस डे पर सिक्किम की सैर करना आपके लिए काफी यादगार पल साबित हो सकते हैं। travel tips,travel places,christmas carnival places,merry christmas 2021 कोलकाता

बंगाल दुर्गा पूजा के लिए प्रसिद्ध है लेकिन क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए भी हर साल यहां हजारों लोग आते हैं। कोलकाता में ब्रिटिश शासन से ही धूमधाम से क्रिसमस मनाने का ट्रेंड शुरू हो गया था, जो आज भी जारी है। कोलकाता में लोग क्रिसमस के मौके पर नाचते- गाते और मस्ती करते हैं। क्रिसमस के मौके पर पार्क स्ट्रीट का नजारा देखते बनता है। इसके अलावा कोलकाता के सेंट पॉल कैथेड्रल चर्च में लोगों की भीड़ मिलती है। यहां हर साल क्रिसमस फेस्ट का आयोजन किया जाता है। travel tips,travel places,christmas carnival places,merry christmas 2021 शिमला

दिसंबर की सर्दी में बर्फबारी के बीच खूबसूरत लाइट से सजे हिल स्टेशन की रौनक देखनी हो तो क्रिसमस में शिमला जाएं। क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए शिमला बेहतर विकल्प है। कपल्स के लिए यह जगह क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए बेस्ट रहेगी। कालका से शिमला के लिए टाॅय ट्रेन का मजा लें। यहां ब्रिटिश काल की कई ऐतिहासिक इमारतें भी आपको देखने को मिलेंगी।
travel tips,travel places,christmas carnival places,merry christmas 2021 पांडिचेरी

क्रिसमस के त्यौहार पर यदि आप अपने पार्टनर या फैमिली के साथ समय बिताना चाहते हैं तो पांडिचेरी की यात्रा आपके लिए बेहद रोमांचक साबित होगी। पांडिचेरी में क्रिसमस के उपलक्ष्य में केवल चर्च ही नहीं बल्कि शॉपिंग मॉल्स और रेस्टोरेंट्स भी जगमगाते हुए दिखाई देते हैं। यदि आप दिसंबर के महीने में खासकर क्रिसमस डे पर पांडिचेरी जाने की प्लानिंग करते हैं, तो यह आपके लिए काफी सुंदर याद के रूप में रहेगा और आप इस दिन को कभी नहीं भूल सकेंगे। travel tips,travel places,christmas carnival places,merry christmas 2021 कोच्चि

कोच्चि शहर में काफी सारे पुराने और फेमस चर्च हैं। भारत का सबसे पुराना युरोपियन चर्च भी कोच्चि में ही है। यहां क्रिसमस के मौके पर कार्निवाल का आयोजन होता है। कोच्चि कार्निवाल में म्यूजिकल फायर वर्क, गेम्स, स्पोर्ट्स जैसी कई ऐक्टिविटीज होती हैं।
travel tips,travel places,christmas carnival places,merry christmas 2021 केरल

केरल राज्य क्रिसमस के त्योहार के लिए बहुत अधिक जाना जाता है। यदि आप क्रिसमस के त्योहार को और अधिक यादगार बनाने की कोशिश में हैं, तो केरल की ट्रिप आपके लिए बहुत शानदार हो सकती है। बीच लवर्स भी केरल की ट्रिप का आनंद साल के इस अंतिम महीने दिसंबर में ले सकते हैं। क्रिसमस के त्योहार पर यहां लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है और लोग नाचते गाते पार्टी मनाते हैं। इसके अलावा क्रिसमस डे के दिन यहां लोकल दावत भी रखी जाती है और साथ ही साथ लोग कैरोल भी गाना पसंद करते हैं। क्रिसमस पर केरल में रात रात भर पार्टियां होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका