न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए जानी जाती हैं देश की ये खूबसूरत जगहें, यादगार बनेगा दिन

आने वाले दिनों में देवउठनी एकादशी के साथ ही शादी के सांवे शुरू होने वाले हैं। शादी संस्कृति और रस्मों का एक अनोखा संगम है जिसे सभी यादगार बनाने की कोशिश करते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 13 Oct 2022 5:48:25

डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए जानी जाती हैं देश की ये खूबसूरत जगहें, यादगार बनेगा दिन

आने वाले दिनों में देवउठनी एकादशी के साथ ही शादी के सांवे शुरू होने वाले हैं। शादी संस्कृति और रस्मों का एक अनोखा संगम है जिसे सभी यादगार बनाने की कोशिश करते हैं। देखा जाता हैं कि आजकल बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अपनी शादी के लिए डेस्टिनेशन वेडिंग के ऑप्शन का चुनाव करते हैं। इसे ही देखकर आज के युवाओं में वेडिंग डेस्टिनेशन को लेकर रोमांच बहुत हैं। शादी के दिन को यादगार और मजेदार बनाने के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन हैं। अगर आप भी वेडिंग डेस्टिनेशन करना चाहते हैं, तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसी जगहों की जानकारी लेकर आए हैं जो डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए जानी जाती हैं। ये जगहें खूबसूरत होने के साथ ही आपके बजट में भी रहेगी। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

destination wedding,places for destination wedding

मनाली

ब्यास नदी के तट पर घाटियों की सुंदरता के साथ, मनाली एक ड्रीम डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए सबसे प्रसिद्ध स्थानों में से एक है। कुल्लू घाटी की गोद में बसे मनाली में अगर आप शादी की अरेंजमेंट्स करते हैं, तो पूरा नजारा आपको स्वर्ग से कम नहीं दिखेगा। शिमला की तरह ही, यहाँ गर्मियों में मौसम काफी ठंडा और हवा वाला रहता है। इसलिए, आपके लिए मनाली में अपनी डेस्टिनेशन वेडिंग करने का ये समय भी काफी अच्छा है। यकीन मानिए शहरों के शोर से दूर ये जगह आपके मेहमानों को भी बेहद पसंद आएगी।

destination wedding,places for destination wedding

पेल्लिंग

पूर्वोत्तर भारत के सबसे खूबसूरत जगहों में शुमार 'पेल्लिंग' किसी भी डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए बेहतरीन जगह है। इस जगह की मनमोहनीय और अद्भुद सुन्दरता किसी भी शादी में चार चांद लगाने के काफी है। अगर आप एक बेहद ही शांत और रोमांटिक वेडिंग डेस्टिनेशन नार्थ ईस्ट में तलाश रही हैं, तो सिक्किम के पेल्लिंग जगह से बेहतर कोई और जगह नहीं हो सकती। यहां के पहाड़ और हरे-भरे पेड़ वेडिंग थीम को भी खास बना सकते हैं। यहां आप मुख्य शहर में या फिर शहर से दूर कहीं भी शादी के लिए जगह का चुनाव कर सकती हैं।

destination wedding,places for destination wedding

केरल

केरल अपने खूबसूरत नजारों और बीच के लिए प्रसिद्ध है। हालांकि डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए केरल पहले उतना पॉपुलर नहीं रहा है लेकिन भीड़भाड़ से दूर शांत जगह को पसंद करने वाले इस तरफ भी रुख कर रहे हैं। केरल की बीच वेडिंग लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रही है। कोवलम में स्थित द लीला भारत के सबसे अच्छे वेडिंग रिसॉर्ट्स में से एक है। सितंबर से मार्च तक के महीने में यहां शादी करना सबसे बेस्ट है क्योंकि मॉनसून के मौसम में केरल में रहने का अपना ही मजा है।

destination wedding,places for destination wedding

उदयपुर

अगर आप लो बजट की वजह से शाही शादी करने से पीछे हट जाते हैं, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है, उदयपुर आपकी हर इच्छाओं को पूरा करने में मदद करेगा। उदयपुर राजस्थान में एक बजट फ्रेंडली शादी करने के लिए एक लोकप्रिय शहर है। दुनियाभर की कई हस्तियों ने इस ऐतिहासिक जगह पर शादियां रचाई हैं। आप भी इस रॉयल जगह को अपनी लिस्ट में शामिल करना बिल्कुल भी न भूलें।

destination wedding,places for destination wedding

शिलोंग

नार्थ ईस्ट में शिलोंग भी आपके लिए वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए एक बेहद ही खास जगह हो सकती है। मनोरम पहाड़ियों, घाटियों, जंगलों, वन्य जीवन और पहाड़ों के बीच में वेडिंग डेस्टिनेशन करना आपके लिए किसी यादगार पल से कम नहीं होगा। अगर आप प्रकृति की अद्भुत सुंदरता के करीब अपनी शादी को यादगार बनाना चाहती हैं, तो शिलोंग को भी डेस्टिनेशन वेडिंग के रूप में शामिल कर सकती हैं। उमियम झील, शिलांग व्यू पॉइंट और लेडी हैदरी पार्क जैसी खूबसूरत जगहों का शादी के लिए चुनाव कर सकती हैं।

destination wedding,places for destination wedding

ऋषिकेश

पवित्र नगरी ऋषिकेश में शादी के बंधन में बंधना एक अलग तरह का अनुभव होता है। डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए दूर-दूर से कपल्स यहां शादी करने के लिए आते हैं। यहां का शांत वातावरण, खूबसूरत मंदिर और नेचर लोगों को खूब पसंद आता है। यहां गंगा किनारे शादी समारोह के लिए बेस्ट प्लेस है। राजाजी नेशनल पार्क ऋषिकेश के सबसे लोकप्रिय वेडिंग वेन्यू में से एक है। अक्टूबर से मार्च तक का महीना यहां शादी के लिए अच्छा माना जाता है।

destination wedding,places for destination wedding

जयपुर

जयपुर हो या जोधपुर, राजस्थान के इन दो शहरों की तुलना में आपको अपने पैलेस वेडिंग की मेजबानी के लिए कोई बेहतर स्थान नहीं मिलेगा। अगर आप महलों में शाही शादी करने की ख्वाहिश रखते हैं तो जयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग प्लान कर सकते हैं। यहां शादी का जश्न महलों में मनाना शानदार अनुभव रहेगा। एक शानदार भव्य शादी के लिए, जयपुर में उम्मेद हवेली या जोधपुर में उम्मेद भवन दो अद्भुत विकल्प होंगे। पत्थर की नक्काशीदार दीवारें और अद्भुत स्तंभ आपकी शादी की फोटोग्राफी के लिए एक एक परफेक्ट वेन्यू के रूप में कार्य करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत