Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

एडवेंचर्स से भरपूर खेल हैं रिवर राफ्टिंग, देश की इन 8 जगहों पर लें इसका रोमांच

जब भी कभी एडवेंचर की बात की जाती हैं तो उसमें रिवर राफ्टिंग को बहुत पसंद किया जाता हैं जो एक वॉटर स्पोर्ट्स है। कई लोग तो सिर्फ रिवर राफ्टिंग करने के लिए ही घूमने का प्लान बना लेते हैं। देश में कई खूबसूरत नदियां हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 03 Aug 2022 4:10:20

एडवेंचर्स से भरपूर खेल हैं रिवर राफ्टिंग, देश की इन 8 जगहों पर लें इसका रोमांच

जब भी कभी एडवेंचर की बात की जाती हैं तो उसमें रिवर राफ्टिंग को बहुत पसंद किया जाता हैं जो एक वॉटर स्पोर्ट्स है। कई लोग तो सिर्फ रिवर राफ्टिंग करने के लिए ही घूमने का प्लान बना लेते हैं। देश में कई खूबसूरत नदियां हैं, जहां रिवर राफ्टिंग की सुविधा मिलती है। इसमें एक गाइड की निगरानी में नदी के बहाव में राफ्टिंग करवाई जाती है जो अपनेआप में एक अनोखा अनुभव साबित होता हैं। रिवर राफ्टिंग में पांच-छह व्यक्ति का ग्रुप एक बोट में बैठता है, फिर पानी की तेज धाराओं के साथ अपने लक्ष्य बिंदु तक पहुंचता है। देश में कई खूबसूरत नदियां है जहां आप रिवर राफ्टिंग के रोमांच का आनंद उठा सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको देश की ऐसी ही लोकप्रिय जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो एडवेंचर्स से भरपूर खेल रिवर राफ्टिंग के लिए जानी जाती हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...
river rafting,river rafting in india,best places for river rafting कूर्ग

राफ्टिंग के लिए न सिर्फ आप उत्तरी भारत बल्कि दक्षिण भारत के कूर्ग बरपोल नदी में भी रिवर राफ्टिंग का मजा ले सकते हैं। यहां आपको राफ्टिंग का एक नया अनुभव देखने को मिलेगा। इस नदी में रिवर राफ्टिंग को दो खंड (ऊपरी और निचला) में विभाजित किया हुआ है। ऊपरी भाग में रिवर राफ्टिंग के लिए चार-पांच रैपिड होते हैं, जबकि निचले हिस्से में छह-सात रैपिड होते हैं। अगर आप कर्नाटक में स्थित बरपोल नदी में पहली बार राफ्टिंग करने जा रहे हैं, तो यकीन मानिए आप बिल्कुल सही जगह जा रहे हैं। राफ्टिंग करने का यहां अलग ही मजा है। ये जगह मेडिकेरी स्टेशन से सिर्फ 8 किलोमीटर की दूरी पर है और यहां राफ्टिंग सिर्फ जुलाई से सितंबर के बीच करवाई जाती है। river rafting,river rafting in india,best places for river rafting ऋषिकेश

उत्तराखंड के गढ़वाल में बसे ऋषिकेश की गंगा नदी में राफ्टिंग की सुविधा मौजूद है। इस जगह पर आप रिवर राफ्टिंग के अलावा पहाड़ों की शांति और प्राकृतिक सुंदरता का लुत्फ उठा सकते हैं। ऋषिकेश को रिवर राफ्टिंग का हब कह सकते हैं। दिल्ली से ऋषिकेश पास भी है। कुछ घंटों के सफर के बाद आप ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग का लुत्फ उठा सकेंगे। यहां ब्रह्मपुरी से ऋषिकेश तक 9 किलोमीटर की राफ्टिंग कर सकते हैं। वहीं शिवपुरी से 16 किलोमीटर, मरीन ड्राइव से 24 किलोमीटर और कौड़ियाला से ऋषिकेश की राफ्टिंग 36 किलोमीटर की होती है। राफ्टिंग का आनंद लेने के लिए फरवरी से जून और सितंबर से नवंबर का समय सबसे अच्छा समय है। river rafting,river rafting in india,best places for river rafting लद्दाख

अगर आप एडवेंचरस चीजें करने का शौक रखते हैं, तो जम्मू और कश्मीर के लद्दाख में सिंधु नदी में रिवर राफ्टिंग करें। ये जगह साहसिक खेलों के लिए बहुत खास है। सिंधु एशिया की सबसे लंबी नदी 3,180 किलोमीटर में फैली हुई है। लद्दाख में सिंधु नदी के आसपास आपको बर्फ से ढकी चोटियां, खूबसूरत पहाड़, गांव और गहरी घाटियों का नजारा देखने को मिल जाएगा। आपको बता दें, यहां राफ्टिंग करने का समय जुलाई से सितंबर तक के महीने में होता है। river rafting,river rafting in india,best places for river rafting सिक्किम

आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें, तीस्ता नदी सिक्किम की एक लोकप्रिय नदी है, जो सिक्किम, दार्जिलिंग और कलिम्पोंग पहाड़ी क्षेत्रों से होकर बहती है। अगर आप रिवर राफ्टिंग के लिए कोई बेस्ट जगह तलाश रहे हैं, तो ये नदी राफ्टिंग के लिए एकदम परफेक्ट है। इस नदी की ऊंची-ऊंची लहरों के साथ राफ्टिंग करने का जो मजा है वो आपको कहीं और नहीं मिलेगा। यहां रिवर राफ्टिंग करने के लिए अप्रैल से अक्टूबर के महीने में आए। river rafting,river rafting in india,best places for river rafting कोलाड

कोलाड पश्चिमी भारत में राफ्टिंग के लिए सबसे अच्छी जगहों में शामिल है। ये जगह मानसून के दौरान बेहद खूबसूरत लगती है। आपको बता दें, कुंडलिका एक छोटी नदी है, जो सह्याद्री पहाड़ियों से होकर अरब सागर में जाकर मिलती है। इस नदी को दक्षिण की सबसे तेज बहने वाली नदी भी कहते हैं। लगभग 15 किलोमीटर तक फैली इस नदी में आपको रिवर राफ्टिंग के तीन से पांच स्तर को पार करना होगा। यहां रिवर राफ्टिंग करने का सबसे बेहतरीन समय मानसून का है क्योंकि इसी समय कुंडलिका नदी में सबसे तेज पानी का बहाव होता है, जिसमें रिवर राफ्टिंग करने में सबसे ज्यादा मजा आता है। river rafting,river rafting in india,best places for river rafting अलकनंदा नदी

अलकनंदा नदी सिर्फ भारत में ही नहीं दुनियाभर में भी अपनी राफ्टिंग ग्रेड के लिए जानी जाती है। आपको बता दें, ये नदी, गंगा की दूसरी सबसे बड़ी सहायक नदी है, जो गढ़वाल से निकलकर चमोली और रुद्रप्रायग से होकर बहती है। यहां आप राफ्टिंग के दौरान उत्तराखंड के पहाड़ों और घाटियों का सुंदर दृश्य देख सकते हैं। यहां राफ्टिंग का सबसे अच्छा समय सितंबर और जून के महीनों के बीच है। river rafting,river rafting in india,best places for river rafting कुल्लू-मनाली

राफ्टिंग के लिए कुल्लू मनाली में सुंदर ब्यास नदी को हम कैसे भूल सकते हैं। यहां रिवर राफ्टिंग पिरडी से शुरू होती है और झुरी पर समाप्त होती है। कुल्लू मनाली की ब्यास नदी को रिवर राफ्टिंग के लिए सबसे शानदार स्थानों में गिना जाता है। अगर आपको साहसिक खेल खेलना बेहद पसंद है, तो रिवर राफ्टिंग के लिए कुल्लू मनाली जरूर जाएं। मनाली में आपको व्हाइट वाॅटर राफ्टिंग का लुत्फ उठाने को मिल सकता है। इसके लिए पिरडी से राफ्टिंग की शुरुआत होती है, जो बजाउरा, मौहाल से होते हुए कातरैन का कवर करती है। यहां आपको राफ्टिंग के दौरान बेहद शांति देखने को मिलेगी, और पहाड़ों की खूबसूरती में आप खो जाएंगे। यहां रिवर राफ्टिंग करने का सबसे अच्छा समय जुलाई से सितंबर के बीच का माना जाता है, इसलिए बेहतर होगा कि आप इसी दौरान यहां आए। river rafting,river rafting in india,best places for river rafting ब्रह्मपुत्र नदी

अरुणाचल प्रदेश में भी आप अपने दोस्तो के साथ राफ्टिंग पर जा सकते हैं। अरुणाचल प्रदेश में ब्रह्मपुत्र नदी में राफ्टिंग का लुत्फ उठाने को मिलेगा। यहां तुतिंग से पासीघाट तक राफ्टिंग का अनुभव ले सकते हैं। राफ्टिंग के दौरान हरे भरे पेड़ों के बीच नीले पानी पर गुजरते हुए आपको अलग ही रोमांच का अनुभव मिलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका