न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बाइकिंग का शौक रखते हैं तो लाइफ में जरूर करें भारत की ये 6 रोड ट्रिप्स, दिल में बस जाएंगे लम्हे

बाइकिंग का मजा भी तभी हैं जब रास्ता उसके अनुरूप हो जिसमें बाइकिंग के साथ प्रकृति के शानदार नजारे भी देखने को मिले। ऐसे में आज हम आपके लिए भारत की कुछ बेहतरीन रोड ट्रिप्स की जानकारी लेकर आए हैं जहां आप अपने दोस्तों के साथ बाइक राइडिंग का मजा ले सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 15 Nov 2021 11:42:33

बाइकिंग का शौक रखते हैं तो लाइफ में जरूर करें भारत की ये 6 रोड ट्रिप्स, दिल में बस जाएंगे लम्हे

कई लोग अपने काम के लिए बाइक का इस्तेमाल करते हैं जो कि उनकी जरूरत होती हैं। लेकिन कई लोग ऐसे होते हैं जिन्हें बाइकिंग का शौक होता हैं और वे घूमने के लिए बाइक की सवारी करना पसंद करते हैं। बाइक राइडर अपनी बाइक को लेकर किसी भी जगह घूमने निकल जाते है। लेकिन बाइकिंग का मजा भी तभी हैं जब रास्ता उसके अनुरूप हो जिसमें बाइकिंग के साथ प्रकृति के शानदार नजारे भी देखने को मिले। ऐसे में आज हम आपके लिए भारत की कुछ बेहतरीन रोड ट्रिप्स की जानकारी लेकर आए हैं जहां आप अपने दोस्तों के साथ बाइक राइडिंग का मजा ले सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में।

travel tips,biking route,indian road trip

मुंबई से त्रिवेंद्रम

हालांकि यह मोटर बाइकिंग यात्रा पर जाने के लिए सबसे कॉमन रूट नहीं ,लेकिन मुंबई से त्रिवेंद्रम की यात्रा समुद्र और पहाड़ियों का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। इस ट्रिप में आपको मिलेंगे गोवा के कुछ लोकप्रिय बीच और केरला में कोच्चि जो कि टूरिस्ट-फ्रेंडली जगह हैं।

travel tips,biking route,indian road trip

शिमला से स्पीति वैली

शिमला से स्पीति वैली का सफर मोटरबाइक के तय करना बाइकर्स को हिमाचल प्रदेश के कई खूबसूरत पर्यटन स्थलों और घाटियों से लेकर जाता है। शिमला के हरे-भरे परिदृश्यों को देखना और बर्फ के पहाड़ों से होते हुए स्पीति के लिए जाना एक शानदार अनुभव देता है। इस ट्रिप के रास्तों पर पड़ने वाले झरने, नदियाँ, बर्फ से ढके पहाड़ और सकरे रास्ते और भेड़ों के झुंड को देखना आपको आनंदित कर देता है। आपको बता दें कि शिमला से स्पीति वैली की ओर जाने वाली सड़क बेहद सकड़ी है, इसलिए इस रोड पर बाइक से सफर करना खतरे से खाली नहीं है। अगर आप इस ट्रिप पर जाने का प्लान बना रहें हैं तो सावधानी के साथ बाइकिंग करें क्योंकि इस रोड पर अचानक पड़ने वाले मोड़ आपको मुश्किल में डाल सकते हैं।

travel tips,biking route,indian road trip

दिल्ली से लेह

दिल्ली से लेह तक बाइकिंग करना भारत के सबसे पोपुलर ट्रिप्स में से एक है लेकिन इस ट्रिप्स के दौरान रस्ते में आने वाले चेलेंज दुनिया अच्छे से अच्छे बाइकर्स को भी हैरान कर देंते हैं। आपको बता दें कि दिल्ली से लेह का रोड मार्ग बेहद खतरनाक है। भले ही यह ट्रिप्स खतरनाक रास्तों से भरी हुई है लेकिन यह काफी रोमांचक भी है। दिल्ली से लेह के बीच बाइक से यात्रा करने में लगभग 15 दिन लगते हैं, यह ट्रिप बाइकर्स को एक शानदार अनुभव देती है। इस रस्ते में बाइकिंग करना और आसपास के खूबसूरत प्राकृतिक दृश्यों को देखना हर किसी का मन मोह लेता है।

travel tips,biking route,indian road trip

सिलीगुड़ी से युकसोम

प्रकृति प्रेमियों को मानना पड़ेगा कि देश का पूर्वी भाग खूबसूरत पहाड़ियों का घर है। दार्जिलिंग और सिक्किम को जोड़ती हुई रोड ट्रिप पर आप ये बेहतरीन अनुभव ले सकते हैं। पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी से सिक्किम के युकसोम तक जाने पर आपको कलिमपोंग, पेलिंग और गंगटोक के रंगीन कस्बे दिखाई देंगे।

travel tips,biking route,indian road trip

बेंगलुरू से कन्नूर

अगर आप सच में बाइकिंग लवर हैं और बेंगलुरु के पास रहते हैं तो आपको बेंगलुरू से कन्नूर रोड ट्रिप पर जरुर जाना चाहिए। बेंगलुरू के शहरी इलाके से प्राकृतिक के गोद में बसे केरल के कन्नूर का सफर अपना आपको एक यादगार अनुभव देता। बेंगलुरू से कन्नूर जाने वाला रास्ता बहुत ही शानदार है, क्योंकि यहां रास्ते में आपको कई खूबसूरत झीलें और झरने भी देखने मिलेंगे। इसके अलावा इस रोड ट्रिप के दौरान आप रास्तों पर पड़ने वाले रेस्तरां में मिलने वाले कई तरह के स्वादिष्ट भोजन का स्वाद भी चख सकते हैं।

travel tips,biking route,indian road trip

भलुकपोंग से तवांग

भलुकपोंग से तवांग के लिए बाइकिंग करना आपको भारत के उत्तर-पूर्व में स्थित राज्यों के खूबसूरत स्थलों से लेकर जाता है। अगर आप भारत में किसी अच्छी बाइक ट्रिप का मजा लेना चाहते हैं तो आपको भारत के अरुणाचल प्रदेश राज्य में स्थित भलुकपोंग से तवांग के बीच बाइकिंग के लिए जाना चाहिए। भलुकपोंग से तवांग रोड ट्रिप के रास्तों में प्रकृति के खूबसूरत दृश्यो, वनस्पतियों और पेड़-पौधे को देख सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!