न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हनीमून के लिए कपल्स को बहुत पसंद आती हैं उत्तराखंड की ये रोमांटिक डेस्टिनेशंस

सुकून के कुछ पल बिताने के लिए उत्तराखंड की हसीन वादियों में जाया जा सकता हैं। अगर आप भी इस सीजन शादी के मधुर बंधन में बंधने जा रहे हैं और रोमांटिक डेस्टिनेशंस की तलाश कर रहे हैं, तो आज इस कड़ी में हम आपको उत्तराखंड की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो हनीमून के लिए कपल्स को बहुत पसंद आती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 12 Nov 2022 3:53:22

हनीमून के लिए कपल्स को बहुत पसंद आती हैं उत्तराखंड की ये रोमांटिक डेस्टिनेशंस

शादियों का सीजन जारी हैं और कई कपल आने वाले दिनों में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी के बाद कपल अपना क्वालिटी टाइम बिताने के लिए हनीमून पर जाना पसंद करते हैं। हनीमून के लिए कपल्स ऐसी जगह पर जाना पसंद करते हैं जो बेहद रोमांटिक हो। ऐसे में उत्तराखंड को बहुत पसंद किया जाता हैं जिसे रोमांटिक हिल स्टेशन के तौर पर जाना जाता हैं। सुकून के कुछ पल बिताने के लिए उत्तराखंड की हसीन वादियों में जाया जा सकता हैं। अगर आप भी इस सीजन शादी के मधुर बंधन में बंधने जा रहे हैं और रोमांटिक डेस्टिनेशंस की तलाश कर रहे हैं, तो आज इस कड़ी में हम आपको उत्तराखंड की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो हनीमून के लिए कपल्स को बहुत पसंद आती हैं।

best honeymoon destination of uttarakhand,holidays,travel,tourism

नैनीताल

बड़े-बड़े पहाड़ों से घिरी सड़कों ओर खूबसूरत झीलों से लेकर एक आकर्षक बाज़ार और रोमांचक नज़ारों तक, नैनीताल खूबसूरत जगहों और अद्भुत अनुभवों का एक प्यारा शहर है। हनीमून के लिए नैनीताल एक बेहतरीन विकल्प है क्योंकि यहां साल भर खुशनुमा मौसम रहता है और यह जगह बहुत खूबसूरत है। नैनी झील इसकी सुंदरता में चार चांद लगा देती है जिससे यह उत्तराखंड के सबसे अच्छे हिल स्टेशनों में से एक बन जाता है। यह नवविवाहितों के लिए उत्तराखंड में सबसे अधिक मांग वाले हनीमून स्थानों में से एक है, जो उत्तर भारत में एक सुखद रोमांटिक मिलन की तलाश में हैं। यह एक बजट गंतव्य है, लेकिन आप नैनीताल में सबसे अच्छे रिसॉर्ट्स को चुनकर एक लक्जरी हनीमून की योजना भी बना सकते हैं।

best honeymoon destination of uttarakhand,holidays,travel,tourism

चोपता

चोपता उत्तराखंड का रोमांटिक हिल स्टेशन है। देश और विदेश से सैलानी यहां घूमने के लिए आते हैं। चोपता में आप अपने परिवार के साथ घूम सकते हैं और पार्टनर के साथ रोमांस कर सकते हैं। यह हिल स्टेशन दिल्ली से महज 424 किलोमीटर दूर है। यह छोटा-सा हिल स्टेशन प्रकृति की गोद में बसा हुआ है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती पर्यटकों का दिल जीत लेती है। चोपता घाटी के पास ही कंचुला कोरक कस्तूरी मृग अभ्यारण्य है। जहां आप कई जीवों को देख सकते हैं। यह जगह वन्यजीव प्रेमियों के लिए खासा आकर्षण का केंद्र है।

best honeymoon destination of uttarakhand,holidays,travel,tourism

औली

उत्तराखंड स्थित औली गांव अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच आर्टिफिशियल झील और झील किनारे का सनसेट यहां की सुंदरता में चार चांद लगाने का काम करता है। कपल्स के लिए औली किसी स्वर्ग से कम नहीं है। चारों तरफ से बर्फ से ढका यह गांव अपने आप में बेहद खूबसूरत है। यहां आप अपने पार्टनर के साथ कई एडवेंचर्स एक्टिविटीज भी कर सकते हैं। यहां आप रोमांटिक गोंडाला की सवारी, स्काईकिंग और आर्टिफिशल झील के किनारे बैठ ढलते सूरज को देखना किसी फिल्मी सीन से कम नहीं है। इसलिए अगली बार अपने पार्टनर के साथ औली की सैर जरूर करें।

best honeymoon destination of uttarakhand,holidays,travel,tourism

कौसानी

कहने को तो कौसानी उत्तराखंड राज्य का एक छोटा-सा गांव है। लेकिन खूबसूरत इतना है कि देसी-विदेशी पर्यटकों का पसंदीदा टूरिस्ट स्पॉट है। नेचर लवर्स खासतौर पर यहां आते हैं। यह उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में स्थित है। यहां से आप हिमालय की खूबसूरत चोटियों और वादियों को निहार सकते हैं। सुंदर लोकेशंस पर अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं। नंदा देवी के दर्शनों के लिए जा सकते हैं। तरह-तरह के पक्षियों की बोलियों को सुन सकते हैं। कौसानी टी-एस्टेट, सुमित्रानंदन पंत गैलरी, सोमेश्वर, पिन्नाथ, रुद्रधारी फॉल्स और गुफा की सैर कर सकते हैं।

best honeymoon destination of uttarakhand,holidays,travel,tourism

फूलों की घाटी

पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिताने के लिए आप वैली ऑफ फ्लावर्स का भी रूख कर सकते हैं। जी हां, उत्तराखंड के गोविंद घाट से कुछ किलोमीटर की ट्रेकिंग करने के बाद वैली ऑफ फ्लावर्स का खूबसूरत नजारा सभी कपल्स के लिए किसी रोमांटिक लम्हे से कम नहीं होता है। ऐसे में पार्टनर के साथ वैली फ्लावर्स की सैर करके आप अपनी ट्रिप को खास बना सकते हैं।

best honeymoon destination of uttarakhand,holidays,travel,tourism

लैंसडाउन

उत्तराखंड के लैंसडाउन में बर्फ से ढके पहाड़ों के अलावा हर तरफ फैली हरियाली कपल्स के लिए परफेक्ट लोकेशन साबित हो सकती है। लैंसडाउन उत्तराखंड में स्थित एक छोटा सा शहर है। यह उत्तराखंड के सबसे खूबसूरत शहर में से एक है। यहां आपको चारो ओर हरियाली ही हरियाली नजर आएगी। अगर आप अपने पार्टनर के साथ भीड़ भाड़ से कहीं दूर शांति के कुछ पल बिताना चाहते हैं तो इस शहर को अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल जरूर करें। ट्रैकिंग और बोटिंग कर अपने पार्टनर के और करीब जाएं। यहां आपको ऊंचे-ऊंचे पहाड़ देखने को मिलेंगे। वहीं लैंसडाउन में ट्रैवलिंग के दौरान पार्टनर के साथ ट्रैकिंग और बोटिंग ट्राई करके आप अपनी ट्रिप का पूरा आनंद उठा सकते हैं।

best honeymoon destination of uttarakhand,holidays,travel,tourism

मसूरी

पहाड़ों की रानी है मसूरी। ऐसा इस जगह की खूबसूरती के कारण कहा जाता है। आप उत्तराखंड के इस टूरिस्ट प्लेस पर जाकर हनीमून की खूबसूरत यादें समेट सकते हैं। आपको यहां कई आउटडोर और स्नो गेम्स को इंजॉय करने का अवसर मिलेगा। अपने पार्टनर के साथ इस तरह की ऐक्टिविटीज में भाग लेकर आप अपनी बॉन्डिंग को मजबूत बना सकते हैं। साथ ही आप यहां मसूरी झील और केंपटी फॉल का मजा ले सकते

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका