न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कर रहे हैं आने वाली गर्मियों में हनीमून की प्लानिंग, जन्नत का अहसास करवाएगी ये 8 जगहें

आने वाले दिनों में गर्मियां कई रिकॉर्ड बनाने वाली हैं और इसकी शुरुआत अभी से हो गई हैं। हांलाकि इन भीषण गर्मियों में कई लोगों की शादी भी हैं जिसके बाद वे अपने हनीमून की प्लानिंग कर रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 06 Mar 2023 5:30:57

कर रहे हैं आने वाली गर्मियों में हनीमून की प्लानिंग, जन्नत का अहसास करवाएगी ये 8 जगहें

आने वाले दिनों में गर्मियां कई रिकॉर्ड बनाने वाली हैं और इसकी शुरुआत अभी से हो गई हैं। हांलाकि इन भीषण गर्मियों में कई लोगों की शादी भी हैं जिसके बाद वे अपने हनीमून की प्लानिंग कर रहे हैं। सर्दियों में तो कोई भी आसानी से एक जगह चुनकर घूमने के लिए निकला जा सकता हैं, लेकिन गर्मियों में मौसम के हिसाब से हनीमून के लिए एक बेस्ट जगह चुनना थोड़ा मुश्किल होता है। न्यूली वेड कपल हनीमून पर अपने पार्टनर के साथ सुकून भरा और क्वालिटी टाइम स्पेंड करना चाहता है। ऐसे में जरूरी हैं कि गर्मियों के दिनों में हनीमून के लिए ऐसी जगह का चुनाव किया जाए जहां आप इस चिलचिलाती धूप से दूर अपने साथी के साथ सुकून के पल का लुत्फ उठा सकें। आज इस कड़ी में हम आपको देश की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो गर्मियों में हनीमून के लिए एकदम परफेक्ट रहेंगे। आइये जानते हैं इनके बारे में...

summer,summer travel,best honeymoon destination,travel guide,travel tips

मेघालय

मेघालय गर्मियों के मौसम में हनीमून पर जाने के लिए भारत की सबसे अच्छी जगहें में से एक है जो अपनी अपनी प्राकृतिक सुंदरता, सुखद मौसम, झरनों, घास के मैदानों और अन्य पर्यटकों स्थलों के लिए जाना जाता है। यदि आप भी अपने लाइफ पार्टनर के साथ गर्मियों में हनीमून के लिए बेस्ट समर्स हनीमून डेस्टिनेशन इन इंडिया सर्च कर रहें हैं तो मेघालय आपके लिए परफेक्ट जगह है। मेघालय की खूबसूरती को शब्दों में बयाँ करना बेहद मुश्किल है इसीलिए यदि आप इसकी सुन्दरता से रूबरू होने चाहते है तो अपने लाइफ पार्टनर के साथ हनीमून ट्रिप पर एक बार यहाँ जरूर आयें। मेघालय की हनीमून ट्रिप में आप अपने साथी के साथ शिलांग पीक, उमियम झील, वार्डस झील, डिम्पेप व्यूपॉइंट, बलपक्रम राष्ट्रीय उद्यान, हाथी जलप्रपात, डॉन बॉस्को संग्रहालय, नोह का लिकाई झरना जैसे कई आकर्षक पर्यटक स्थलों की यात्रा कर सकते है और हाँ अपनी इस ट्रिप एशिया के सबसे स्वच्छ गांव मावलिननॉन्ग जाना बिलकुल मिस ना करें।

summer,summer travel,best honeymoon destination,travel guide,travel tips

मनाली

हनीमून के लिए कपल किसी हिल स्टेशन पर जाना चाहते हैं, तो हिमाचल प्रदेश के मनाली जा सकते हैं। मनाली खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक है। जहां कपल सुकून के पल बिता सकते हैं। यहां कई सारे एडवेंचर एक्टिविटीज को भी कपल एंजाॅय कर सकते हैं। मनाली माल रोड पर शाम के समय पार्टनर के हाथों में हाथ डालकर घूमने, झीलों और पहाड़ियों के बीच वक्त बिताने में नवविवाहित जोड़े को काफी मजा आएगा। यहां ठहरने और खाने का खर्च भी बजट में होगा। आप बस या ट्रेन से शिमला होते होए मनाली जा सकते हैं।

summer,summer travel,best honeymoon destination,travel guide,travel tips

गुलमर्ग

धरती का स्वर्ग कहा जाने वाला जम्मू कश्मीर में स्थित गुलमर्ग भारत का सबसे सुंदर हिस्सा है, जो प्रकृति की खूबसूरती से भरा हुआ है। यहां के बर्फीले पहाड़, फूलों से भरी वादियां और शानदार डल झील के नजारे आपको मंत्रमुग्ध कर देंगे। प्रकृति की सुदंरता का मजा लेने के साथ ही आप यहां अपने साथी के साथ स्कीइंग, डल झील के सैर, गोल्फ, ट्रेकिंग और गोंडोला में केबल कार की सवारी का भी आंनद ले सकते हैं। स्वर्ग जैसी इस जगह को अपने पार्टनर के साथ देखना बेहद रोमांचक होगा। गर्मियों में यह जगह आपको सुकून के साथ काफी यादगार पल भी देगा। आप भी हनीमून पर अपने पार्टनर के साथ यहां धूमने का प्लान बनाएं।

summer,summer travel,best honeymoon destination,travel guide,travel tips

ऊटी

हनीमून की बात करें तो ऊटी एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है, जहां आप दोनों ही शांत वातावरण में रहकर कुछ रोमांटिक पल बिता सकते हैं। हालांकि इस जगह पर काफी भीड़-भाड़ रहती है, लेकिन आप यहां ऐसी शांत जगह देख सकते हैं, जहां आप और आपका केवल साथी हो। तमिलनाडु पहाड़ियों की खूबसूरती के लिए काफी प्रसिद्ध है। गर्मियों की छुट्टियां बिताने के लिए आप इस जगह पर घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं।

summer,summer travel,best honeymoon destination,travel guide,travel tips

लेह-लद्दाख

लेह लद्दाख गर्मियों के महीनो में हनीमून के लिए एक बेहद खूबसूरत जगह है जहां आप अपने साथी के साथ हनीमून पर जा सकते हैं। ऊंची बर्फ से ढकी चोटियां, ग्लेशियरों के विशाल खंड, खूबसूरत नजारे और ठंडे रेगिस्तान लेह लद्दाख के प्रमुख अट्रेक्शन है जों समर्स में हजारों मैरिड कपल्स को हनीमून पर यहाँ आने के लिए अट्रेक्ट करते है। आप जब भी अपने लाइफ पार्टनर के साथ हनीमून पर यहाँ आयेंगें तो यकीन माने लेह लद्दाख का ठंडा ठंडा मौसम, खूबसूरत वादियाँ, बर्फ़बारी, एडवेंचर एक्टिविटीज और खूबसूरत नजारे आपको मंत्रमुग्ध कर देगे जिन्हें आप कभी भुला नही पायेगें। इन सबके अलावा यहाँ घूमने के लिए अन्य कई खूबसूरत और प्रसिद्ध पर्यटक स्थल भी मौजूद है जहाँ आप अपने हनीमून पार्टनर के साथ घूमने के लिए जा सकते है।

summer,summer travel,best honeymoon destination,travel guide,travel tips

दार्जिलिंग

क्वीन ऑफ हील्स के नाम से मशहूर दार्जिलिंग शुरू से ही एक अच्छा रोमांटिक डेस्टिनेशन रहा है। चाय के लिए फेमस यह जगह पूरी तरह हरियाली से घिरा हुआ है। यहां पर आप अपने साथी के साथ बर्फ से ढके सुंदर पहाड़, देवदार के जंगल, चाय के हरे-भरे खेत, झरने आदि का आंनद ले सकते हैं। यहां आप पुराने स्कूल, ब्रिटिश के समय की कई पुरानी इमारतें भी देख सकते हैं। रोमांटिक कपल के लिए यह जगह एकदम परफेक्ट है। आप हनीमून के लिए गर्मी के इस मौसम में अपने साथी के साथ इस जगह पर अच्छे मौसम में एंजॉय कर सकते हैं।

summer,summer travel,best honeymoon destination,travel guide,travel tips

औली

औली, उत्तराखंड की एक ऐसी जगह है जिसने समर्स में हनीमून डेस्टिनेशन के रूप में काफी पॉपुलरटी हासिल की है। औली एक रमणीय पहाड़ी स्थल है, जो चमक और बर्फ से ढकी पहाड़ियों से घिरा हुआ है। बर्फ से ढकी पर्वत चोटियां, हरी-भरी हरियाली और ताजी हवा मंत्रमुग्ध कर देने वाले दृश्य और थ्रिलर एक्टिविटीज इसे हनीमून के लिए इंडिया की बेस्ट समर्स हनीमून डेस्टिनेशन में से एक बनाती हैं। यदि आप चिलचिलाती गर्मी से दूर कही दूर किसी ऐसी जगह को सर्च कर रहें है जहाँ आप अपने पार्टनर के साथ ढेर सारी बर्फ में मस्ती कर सकें तो आप औली को अपनी हनीमून ट्रिप के लिए पिक सकते है।

summer,summer travel,best honeymoon destination,travel guide,travel tips

केरल

केरल में बीच के साथ हिल स्टेशन भी हैं, जहां कपल्स भरपूर एंजॉय कर सकते हैं। गर्मियों में हनीमून के लिए केरल एक बेहतरीन डेस्टिनेशन है। यहां आप अपने पार्टनर के साथ मुन्नार की हरी-भरी पहाड़ियां, चाय-कॉफी के बागान के साथ एलेप्पी और कुमाराकॉम के बैकवॉटर्स का भी मजा ले सकते हैं। यहां स्थित कोवलम बीच पर अपने साथी के संग बांहों में बाहें डालकर घूम सकते हैं। यहां प्राकृतिक सुंदरता के साथ ही कई ऐसी एक्टिविटीज हैं, जिनका लुत्फ आप अपने पार्टनर के साथ उठा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली में जारी प्रदर्शन के बीच सरकार की अहम पहल, सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह
दिल्ली में जारी प्रदर्शन के बीच सरकार की अहम पहल, सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह
बेटे की फिक्र है, लेकिन आंदोलन से पीछे हटने को नहीं कहेंगे; हिंसक झड़पों के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना
बेटे की फिक्र है, लेकिन आंदोलन से पीछे हटने को नहीं कहेंगे; हिंसक झड़पों के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना
बीमार पत्नी ने तोड़ा दम, सदमे में पति की भी चली गई जान; यूपी में साथ उठी दोनों की अर्थी
बीमार पत्नी ने तोड़ा दम, सदमे में पति की भी चली गई जान; यूपी में साथ उठी दोनों की अर्थी
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग