Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हनीमून के लिए कपल की पहली पसंद बनती हैं ये 8 रोमांटिक जगहें

शादी की भीड़-भाड़ में शादीशुदा जोड़े को खुद के लिए वक्त नहीं मिल पाता है। ऐसे में हर कपल को शादी के बाद हनीमून पर जरूर जाना चाहिए ताकि आप एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकें। हनीमून एक ऐसा मोमेंट होता है जब कपल अपनी लाइफ के सबसे हसीं पलों को जीते हैं। हनीमून में बिताए गए पल पूरी जिंदगी याद रहते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 25 Mar 2022 11:27:02

हनीमून के लिए कपल की पहली पसंद बनती हैं ये 8 रोमांटिक जगहें

शादी की भीड़-भाड़ में शादीशुदा जोड़े को खुद के लिए वक्त नहीं मिल पाता है। ऐसे में हर कपल को शादी के बाद हनीमून पर जरूर जाना चाहिए ताकि आप एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकें। हनीमून एक ऐसा मोमेंट होता है जब कपल अपनी लाइफ के सबसे हसीं पलों को जीते हैं। हनीमून में बिताए गए पल पूरी जिंदगी याद रहते हैं। इसके लिए कपल सबसे बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन पर जाना चाहते हैं। प्यार में डूबे दो दिलों के लिए एकांत व ख़ूबसूरत जगह ढूंढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं होता। अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ कुछ रोमांटिक पलों को जीना चाहते हैं तो हम आपको खास जगहों से रूबरू करवाने जा रहे हैं। ये जगहें हनीमून के लिए कपल की पहली पसंद बनती हैं। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...
best honeymoon destination,travel,holidays,honeymoon लक्ष्यद्वीप

मनमोहक आइलैंड्स, दूर-दूर तक फैला हुआ नीला पानी व अनदेखे समुद्री तटों से सुसज्जित यह द्वीप भारत के सबसे ख़ूबसूरत व एंकात बीच डेस्टिनेशन्स में से एक है। हरे नारियल के पेड, सफ़़ेद बालू वाला यह द्वीप नए शादीशुदा जोड़ों के लिए आयडियल डेस्टिनेशन है। यहां आप अपने पार्टनर के साथ एकांत में समुद्र तटों का ख़ूबसूरत नज़ारा देख सकते हैं। अगर आप दोनों को वॉटर स्पोर्ट पसंद है तो यहां स्कूबा डाइविंग, फिशिंग इत्यादि का आनंद लें। best honeymoon destination,travel,holidays,honeymoon श्रीनगर

श्रीनगर हनीमून मनाने के लिए कपल की हमेशा से पहली पसंद रहा है। ये शहर झीलों और इसमें चलने वाली हाउसबोट के लिए जाना जाता है। यहां की डल झील में कमल के फूलों से सजे तैरते हाउस बोट आपको अपनी तरफ खींचेंगे। शादी शुदा जोड़े इन बोट में बैठकर अपने जीवन की नई शुरुआत करते हैं। अगर आप शांति और घने पहाड़ों के बीच पार्टनर के साथ समय बिताना चाहते हैं तो ये बेस्ट डेस्टिनेशन हो सकता है। आपको यहां झील के साथ बाग बगीचे भी घूमने को मिलेंगें। शालीमार बाग, निशात बाग जैसे कई सुंदर बागों को घूमे बिना आपका हनीमून अधूरा है। इन बागों में चिनार के पेड़, रंग बिरंगे फूल और बागों में बनाए गए झरने बहुत सुंदर लगते हैं। best honeymoon destination,travel,holidays,honeymoon खज्जियार

अगर आप दोनों शिमला और मनाली जैसे कॉमन हिल स्टेशन्स पर नहीं जाना चाहते, तो डलहौजी के पास स्थित खज्जियार आपके लिए बेहतरीन है। मखमली हरे खास, घने जंगल और बर्फ से ढंके पहाड़ों से घिरा खज्जियार हिमांचल का छुपा खजाना है। यहां की प्राकृतिक ख़ूबसूरती इसे ख़ास बनाती है। इसे मिनी स्विटज़रलैंड के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि यहां की छटा उस देश के जैसी है। यह एक परफेक्ट ऑफबीट हनीमून डेस्टिनेशन है। यहां आप जॉर्बिंग, ट्रेकिंग और पैराग्लाइडिंग जैसे एडवेंचर ऐक्टिविटीज़ का भी मज़ा ले सकते हैं। best honeymoon destination,travel,holidays,honeymoon गोवा

कपल शादी के बाद हनीमून पर गोवा जा सकते हैं। गोवा कपल्स के लिए भारत की सबसे बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन में से एक है। यहां नए कपल्स बीच पर एक दूसरे के साथ हाथों में हाथ डालकर आने वाले जीवन के सपने देखते हैं। गोवा में लेट नाइट पार्टी, रंगीन रातें ही इसे बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन बनाते हैं। गोवा में अगर बीच की बात करें तो कैलेंगुट बीच, अंजुना बीच, बागा बीच, वागाटोर बीच, सिंकेरियन बीच पालोलेम बीच कपल्स की फर्स्ट चॉइस हैं। best honeymoon destination,travel,holidays,honeymoon तवांग

मनमोहक पर्वत श्रृंखलाओं और वैलीज़ से सुसज्जित तवांग अरुणांचल प्रदेश का कम जनसंख्या वाला टाउन है। समुद्र से 10,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह ख़ूबसूरत जगह नए शादीशुदा जोड़ों के लिए परफेक्ट हनीमून डेस्टिनेशन है। यहां तिब्बती संस्कृति व सभ्यता रची बसी है। इसलिए यहां आपको चारों ख़ूबसूरत मॉन्टेसरीज़ और बौद्ध स्ट्रक्चर्स देखने को मिलेंगे। यह उन जोड़ों के लिए उपयुक्त है जो प्रकृति की गोंद में अपने नए जीवन की शुरुआत करना चाहते हैं। best honeymoon destination,travel,holidays,honeymoon मनाली

मनाली में खूबसूरत फूलों के बगीचों, हरियाली और बहते झरने के बीच पार्टनर के साथ हाथ में हाथ डाले हनीमून मनाने का अपना ही आनंद होता है। शादी शुदा जोड़ों के लिए मनाली शानदार हनीमून स्पॉट हैं। बर्फ की सफेद चादर ओढ़े कुल्लू की घाटी शानदार दिखती है। मनाली एक ऐसा डेस्टिनेशन है जहां खूबसूरत नेचर ही नहीं एक से बढ़ एक एडवेंचरस का भी मजा ले सकते हैं। आप अपने पार्टनर के साथ रिवर राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग, ट्रैकिंग, पर्वतारोहण और माउंटेन बाइकिंग जैसे ढेरों एडवेंचर कर सकते हैं। मनाली में आप रोहतांग दर्रा, ठंडे गर्म पानी के चश्मे, नेहरू कुंड, सोलंग घाटी, जैसे खूबसूरत जगहों पर अपना हनीमून यादगार बना सकते हैं। best honeymoon destination,travel,holidays,honeymoon शिलॉन्ग

यह नॉर्थ ईस्ट रीज़न का सबसे लोकप्रिय व पिक्चर परफेक्ट हनीमून डेस्टिनेशन है, जिसे पूर्व का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है। यह बहते झरनों, तलाबों, घने जंगले, गुफाओं और लुभावने ट्री रूट ब्रिजेज़ से भरा हुआ है। यह आपको पश्चिमी संस्कृति की झलक देखने को मिल जाएगी। शिलॉन्ग में सालभर कोई न कोई म्यू़जिकल इवेंट होता रहते है, जिसके कारण यह बहुत जीवंत रहता है। best honeymoon destination,travel,holidays,honeymoon दार्जिलिंग

दार्जिलिंग चाय बागानों के लिए तो प्रसिद्ध है ही, ये बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन भी है। दार्जिलिंग को "क्वीन ऑफ हिल्स" भी कहा जाता है। अगर आप भी अपना हनीमून यादगार बनाना चाहते हैं तो यहां आप टॉय ट्रेन से घूम सकते हैं। जब पार्टनर के साथ ट्रेन में बैठकर यहां चाय के बागान, देवदार के जंगल, तीस्ता और रंगीन नदियों के संगम के खूबसूरत नजारे देखेंगें तो आपका हनीमून यादगार बन जाएगा। आप पार्टनर के साथ यहां टाइगर हिल से और कंचनजंगा के पीछे से उगते सूरज को देख सकते हैं। मौसम साफ रहने पर आपको यहां से विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट भी देखने को मिलेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका