न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बेंगलुरु की बीजी लाइफ से हो चुके है परेशान, इन नजदीकी हिल स्टेशन में बिताएं कुछ सुकून के पल

बेंगलुरु कर्नाटक राज्य की राजधानी होने के साथ-साथ यह दक्षिण-भारत का एक प्रमुख पर्यटन स्थल भी है। यह शहर देश के हाई-टेक उद्योगों का केंद्र होने के साथ ही अपने अपने पार्क और नाइटलाइफ के लिए भी जाना जाता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 29 Jun 2023 1:32:34

बेंगलुरु की बीजी लाइफ से हो चुके है परेशान, इन नजदीकी हिल स्टेशन में बिताएं कुछ सुकून के पल

बेंगलुरु कर्नाटक राज्य की राजधानी होने के साथ-साथ यह दक्षिण-भारत का एक प्रमुख पर्यटन स्थल भी है। यह शहर देश के हाई-टेक उद्योगों का केंद्र होने के साथ ही अपने अपने पार्क और नाइटलाइफ के लिए भी जाना जाता है। बेंगलुरु की बीजी लाइफ कई लोगों को परेशान करती हैं और वे चाहते हैं कि कुछ सुकून के पल बिताए। इसके लिए आप वीकेंड पर ट्रिप की प्लानिंग कर सकते हैं जो दिल और मन दोनों को खुश करने में मदद करेगा। लेकिन अगर आप बेंगलुरु की जगहों को देख-देखकर बोर हो चुके हैं और कोई नई जगह जाना चाहते हैं, तो बेंगलुरु के पास मौजूद हिल स्टेशन्स आपके लिए परकेफ्ट डेस्टिनेशन साबित होंगे। हम आपको बेंगलुरु के पास के इन हिल स्टेशन के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप कुछ सुकून के पल बिता सकेंगे। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

hill stations near bangalore,best hill getaways from bangalore,top hill stations around bangalore,scenic hill retreats near bangalore,weekend escapes to hills from bangalore,mountain destinations near bangalore,serene hill stations close to bangalore,popular hill stations for bangaloreans,nature beauty near bangalore: hill stations,must-visit hill destinations near bangalore

नंदी हिल

अगर आप बेंगलुरु की भागदौड़ भारी जिंदगी से दूर किसी खूबसूरत और शांत जगह पर जाना चाहते हैं। तो आप नंदी हिल स्टेशन जा सकते हैं। यह एक ऐसी जगह है जहां पर पूरे साल मौसम सुहावना बना रहता है। यहां पर काफी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। हरे-भरे जंगल और पहाड़ों के बीच टीपू सुल्तान का महल मौजूद है। जो इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करता है। नंदी हिल समुद्र तल से लगभग 4 हज़ार से भी अधिक फीट की ऊंचाई पर मौजूद है। यहां से आप सनसेट और सनराइज की खूबसूरत झलक भी देख सकते हैं। साथ ही यहां पर आप भगवान शिव उनकी पत्नी पार्वती व नंदी को समर्पित नंदेश्वर मंदिर के भी दर्शन कर सकते हैं।

hill stations near bangalore,best hill getaways from bangalore,top hill stations around bangalore,scenic hill retreats near bangalore,weekend escapes to hills from bangalore,mountain destinations near bangalore,serene hill stations close to bangalore,popular hill stations for bangaloreans,nature beauty near bangalore: hill stations,must-visit hill destinations near bangalore

कुर्ग

अगर आप बेंगलुरु के पास के किसी हिल स्टेशन पर जाने का मन बना रहे हैं, तो कुर्ग आपके लिए एक बढ़िया विकल्प साबित होगा। कूर्ग हिल्स स्टेशन या कोडगु पर्यटन स्थल भारत के कर्नाटक राज्य में मौजूद है, जो कि अपने खूबसूरत पर्यटन स्थल और वादियों के लिए जाना जाता है। मशहूर कूर्ग प्रकृति प्रेमियों को यकीनन बेहद पसंद आने वाला है। कूर्ग समुद्री तल से 1525 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और साथ ही ये अपने चाय, कॉफी, घने जंगलो के लिए भी जाना जाता है। यहां मौजूद कॉफी और मसालों के बागान, जंगल,कोडवा संस्कृति और शांत वातावरण आपको सुकून का अहसास कराएगा। साथ ही यहां की प्राचीन झीलें, खूबसूरत झरने, घने जंगल और घुमावदार सड़कें आपकी यात्रा को यादगार बना देंगी।

hill stations near bangalore,best hill getaways from bangalore,top hill stations around bangalore,scenic hill retreats near bangalore,weekend escapes to hills from bangalore,mountain destinations near bangalore,serene hill stations close to bangalore,popular hill stations for bangaloreans,nature beauty near bangalore: hill stations,must-visit hill destinations near bangalore

रामानगरम हिल

बेंगलुरु के पास में स्थित रामानगरम हिल एक ऐसी जगह जहां सुकून का पल बिताने से सबसे अधिक लोग पहुंचते हैं। चट्टानी पहाड़ियों और हरे भरे वातावरण के बीच में मौजूद यह हिल पार्टनर के साथ घूमने के लिए खूबसूरत स्थान है। रामानगरम हिल के पास में मौजूद रामदेवरबेट्टा गिद्ध अभ्यारण्य इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करता है। रामानगरम हिल में घूमने का सबसे अच्छा समय मार्च से जून के बीच में माना जाता है। आपको बता दें कि रामानगरम को सिल्क टाउन और सिल्क सिटी के रूप में भी जाना जाता है।

hill stations near bangalore,best hill getaways from bangalore,top hill stations around bangalore,scenic hill retreats near bangalore,weekend escapes to hills from bangalore,mountain destinations near bangalore,serene hill stations close to bangalore,popular hill stations for bangaloreans,nature beauty near bangalore: hill stations,must-visit hill destinations near bangalore

सावनदुर्ग हिल स्टेशन

बेंगलुरु के पश्चिम में 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित, सावनदुर्ग, पूरे एशिया में सबसे बड़ी एकल रॉक संरचनाओं में से एक माना जाता है। समुद्र तल से लगभग 4025 फीट की ऊंचाई पर यह हिल स्टेशन दुनिया के सबसे बड़े मोनोलिथ में से एक माना जाता है। इसमें दो पहाड़ियाँ, बिलिगुड्डा (सफेद पहाड़ी) और करीगुड्डा (काली पहाड़ी) शामिल हैं और तलहटी में एक मंदिर है, साथ ही पास में एक खूबसूरत तालाब भी मौजूद है। सही ढलान होने की वजह से अधिकांश ट्रेकर्स बिलीगुड्डा को ही चुनते हैं। बेंगलुरू से यात्री यहां ट्रैकिंग, कैंपिंग और रॉक क्लाइम्बिंग के लिए आते हैं। यह दुनिया में स्लैब क्लाइंबिंग के लिए शीर्ष स्थानों में से एक है और बहुत सारे पर्वतारोही और एडवेंचर प्रेमी यहां आते हैं।

hill stations near bangalore,best hill getaways from bangalore,top hill stations around bangalore,scenic hill retreats near bangalore,weekend escapes to hills from bangalore,mountain destinations near bangalore,serene hill stations close to bangalore,popular hill stations for bangaloreans,nature beauty near bangalore: hill stations,must-visit hill destinations near bangalore

होर्सले हिल्स

आंध्र प्रदेश में स्थित और बेंगलुरु के पास में मौजूद होर्सले हिल्स जाने के बाद आप किसी दूसरी दुनिया में होने का एहसास करेंगे। जब बेंगलुरु के अन्य हिस्सों में भयंकर गर्मी पड़ती है तो यहां का मौसम एकदम सुहावना रहता है। यहां पर सुबह-शाम ठंडी हवा चलती है। यहां की ऊँची पहाड़ी से आप सनसेट और सनराइज का अनोखा नज़ारा देखने को मिल जाएगा। हॉर्सले हिल्स आंध्र प्रदेश चित्तूर जिला शहर मदनपल्ली के पास स्थित है, हॉर्सले हिल्स एक पहाड़ी इलाका है। जो अपने विशालकाय पहाड़ो के लिए प्रसिद्ध है। ट्रैवल के लिहाज़ से इस जग़ह को बहुत पसंद किया जाता है। होर्सले हिल्स में जाने के बाद व्यक्ति खुद को प्रकृति के बेहद करीब महसूस करता है। होर्सले हिल्स के नजारे देख आपकी साऱी थकान औक दर्द दूर हो जाएंगे। इसके अलावा यहां पर आप फोटोग्राफी और ट्रैकिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

hill stations near bangalore,best hill getaways from bangalore,top hill stations around bangalore,scenic hill retreats near bangalore,weekend escapes to hills from bangalore,mountain destinations near bangalore,serene hill stations close to bangalore,popular hill stations for bangaloreans,nature beauty near bangalore: hill stations,must-visit hill destinations near bangalore

अन्तर गंगे

अन्तर गंगे/ अंतरा गंगे बेंगलुरु के आसपास में मौजूद एक बेहद ही खूबसूरत और रहस्यमयी हिल है। अंतरा गंगे पर्वत भारत के कर्नाटक राज्य में स्थित है। इसे “दक्षिण की काशी” भी कहा जाता है क्योंकि यह एक पहाड़ी पर एक प्राचीन काशी विश्वनाथ मंदिर है। ग्रेनाइट की चट्टानें और पहाड़ को घेरने वाली बहुत सी गुफाएँ अंतरा गंगे की मुख्य विशेषताएं हैं। यह दोनों साहसिक प्रेमियों और तीर्थयात्रियों के लिए एक अच्छा स्थान है। पहाड़ लोगों को विभिन्न स्थानों पर खींचता है। यह स्थान चट्टानी शिलाखंडों, छोटी गुफाओं और घने वृक्षारोपण के लिए आसपास के शहरों में काफी फेमस माना जाता है। जी हां, समुद्र तल से लगभग 2 हज़ार मीटर की ऊंचाई पर मौजूद अन्तर गंगे ट्रेकिंग, रॉक क्लाइम्बिंग के लिए फेमस है। गर्मी के मौसम में भी यहां का तापमान एकदम शानदार होता है। यहां मौजूद पवित्र मंदिर काशी विश्वेश्वर मंदिर भी घूमने के लिए जा सकते हैं।

hill stations near bangalore,best hill getaways from bangalore,top hill stations around bangalore,scenic hill retreats near bangalore,weekend escapes to hills from bangalore,mountain destinations near bangalore,serene hill stations close to bangalore,popular hill stations for bangaloreans,nature beauty near bangalore: hill stations,must-visit hill destinations near bangalore

कुंती बेट्टा

रात की ट्रैकिंग के लिए एक और लोकप्रिय गंतव्य, इस पहाड़ी के बारे में कहा जाता है कि यहां भीम ने बकासुर का वध किया था। एक बार जब आप इस छोटी लेकिन सबसे ज्यादा पर्यटकों द्वारा पसंद की जाने वाली चोटी पर पहुंच जाएंगे, तो आपको यहां से कई सौ नीचे छोटे-छोटे घर दिखेंगे और वहां से दिखती रोशनी आपको कई ख्यालों में डूबने पर मजबूर कर देगी। बेंगलुरु से कुंती बेट्टा की दूरी 128 किमी है। इसके अलावा इस पहाड़ी के चारों ओर हरे भरे पेड़ हैं। यहां मौसम भी बहुत अच्छा रहता है। इस पहाड़ी के किनारे ही कुंती कुंड झील है, जो पहाड़ी से देखने पर काफी खूबसूरत नजर आती है। वहीं जब शाम ढलती है तब झील पर पड़ने वाली सूरज की रोशनी से झील और भी ज्यादा सुंदर लगने लगती है।

hill stations near bangalore,best hill getaways from bangalore,top hill stations around bangalore,scenic hill retreats near bangalore,weekend escapes to hills from bangalore,mountain destinations near bangalore,serene hill stations close to bangalore,popular hill stations for bangaloreans,nature beauty near bangalore: hill stations,must-visit hill destinations near bangalore

सक्लेश्पुर
अगर आप हरियाली से घिरे रहना चाहते हैं, तो सक्लेश्पुर एक बार घूमने जरूर जाएं। पहाड़ियों पर आप हाईकिंग के लिए जा सकते हैं, नजारों के बीच बैठकर शांति से कुछ वक्त अकेले गुजार सकते हैं, घास पर लेटकर आकाश को निहार सकते हैं। चूंकि ये हिल स्टेशन बिस्ले रिजर्व फॉरेस्ट के भीतर स्थित है, इसलिए यहां क्षेत्रीय जानवरों को देखा जा सकता है। बेंगलुरु से सक्लेश्पुर की दूरी 221 किमी है। यह आकर्षक पहाड़ी शहर लंबी पैदल यात्रा प्रेमियों को शानदार मार्ग और प्रकृतिवादियों के लिए एक अद्भुत समय प्रदान करता है। सकलेशपुर विभिन्न प्रकार के शानदार मंदिरों, भव्य किलों, आश्चर्यजनक झरनों, लुभावनी पर्वत चढ़ाई और जैव विविधता वाले क्षेत्रों का घर है, जो इस क्षेत्र के सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थलों में से हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल

एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति

राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना

SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज

अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय

एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल

‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी

शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार

राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा

LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी

राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा

यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका

सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया

तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर