न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खूबसूरती के मनमोहक नजारे देता हैं लेह-लद्दाख, जरूर करें यहां इन 7 जगहों की सैर

यहां की खूबसूरती के मनमोहक नजारे दिल में बस जाते हैं और जीवनभर की यादें बन जाती हैं। अगर आप भी घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यह एक अच्छा ऑप्शन बन सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 02 Nov 2021 7:42:31

खूबसूरती के मनमोहक नजारे देता हैं लेह-लद्दाख, जरूर करें यहां इन 7 जगहों की सैर

देश में पर्यटन के लिहाज से कई खूबसूरत जगहें हैं जो घूमने का भरपूर आनंद देती हैं। इन जगहों में से एक हैं लेह-लद्दाख जहां जाने की सभी ख्वाहिश रखते हैं। प्राकृतिक खूबसूरती से सराबोर यह स्थल पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता हैं। यहां के बर्फ से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों को देखकर ऐसा लगता है जैसे आप स्वर्ग में आ गए हों। यहां की खूबसूरती के मनमोहक नजारे दिल में बस जाते हैं और जीवनभर की यादें बन जाती हैं। अगर आप भी घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यह एक अच्छा ऑप्शन बन सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको लेह-लद्दाख के पर्यटन स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां बिताए पल आप कभी नहीं भूल पाएंगे।

travel places,ladakh places,beautiful places

मैग्नेटिक हिल

लद्दाख में एक ऐसी पहाड़ी है, जिसे मैग्नेटिक हिल या चुंबकीय पहाड़ी कहा जाता है। ऐसा इसलिए कि यह पहाड़ी गाड़ियों को ऊपर की ओर खींचती है। कहा जाता है कि अगर किसी कार को बिना स्टार्ट किए यहां छोड़ दिया जाए तो गाड़ी 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अपने आप आसानी से लुढ़क सकती है। यही वजह है कि यह जगह लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

travel places,ladakh places,beautiful places

लेह पैलेस

लेह पैलेस जिसे ‘Lhachen Palkhar’ के नाम से भी जाना जाता है जो लेह लद्दाख का एक प्रमुख ऐतिहासिक स्थल है और देश की एक ऐतिहासिक समृद्ध सम्पदाओं में से एक है। इस भव्य और आकर्षक संरचना को 17 वीं शताब्दी में राजा सेंगगे नामग्याल ने एक शाही महल के रूप में बनवाया था और इस हवेली में राजा और उनका पूरा राजसी परिवार रहता था। लेह पैलेस अपने समय की सबसे ऊँची इमारतों में से एक है जिसमें नौ मंजिलें हैं। ये महल लेह कर पूरे शहर का मनोरम दृश्य प्रस्तुत करता है।

travel places,ladakh places,beautiful places

फुगताल मठ

लद्दाख की वादियों में मौजूद यह एक बेहद ही प्राचीन और अद्भुत मठ है, जो अपनी बनावट और सुंदरता के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। इस मठ को दो हजार साल से भी अधिक पुराना बताया जाता है। ट्रेकिंग प्रेमियों के लिए यह एक बेहद ही खास जगह है। तो अगर आप कभी लद्दाख की यात्रा करें तो इस जगह की सैर करना बिल्कुल न भूलें।

travel places,ladakh places,beautiful places

पैंगोंग झील

ब्लू पैंगोंग झील हिमालय में लेह-लद्दाख के पास स्थित प्रसिद्ध झील है जो 12 किलोमीटर लंबी है और भारत से तिब्बत तक फैली हुई है। यह झील करीब 43,000 मीटर की ऊंचाई पर है, जिसकी वजह से इसका तापमान -5 डिग्री सेल्सियस से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है, यह अपनी लवणता के बावजूद भी सर्दियों के मौसम में पूरी तरह से जम जाती है। इस झील को पैंगॉन्ग त्सो के रूप में भी जाना जाता है और यह लम्बे समय से लेह लाद्द्ख का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। लेह लद्दाख की एक खूबसूरत जगह होने के साथ यह कई फिल्मों की शूटिंग का हॉट-स्पॉट होने की वजह से इस झील को काफी लोकप्रियता मिली है। पैंगोंग झील अपनी प्राकृतिक सुंदरता, क्रिस्टल जल और कोमल पहाड़ियाँ क्षेत्र के सुंदर परिदृश्य की वजह से एक लेह-लद्दाख का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है।

travel places,ladakh places,beautiful places

खारदुंग ला पास

लद्दाख में स्थित इस जगह को नुब्रा और श्योक घाटियों के प्रवेश द्वार के रूप में जाना जाता है। पांच हजार मीटर से भी अधिक ऊंचाई पर स्थित इस जगह की प्राकृतिक सुंदरता और हवा ऐसा महसूस करवाती है, जैसे आप दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर खड़े हैं।

travel places,ladakh places,beautiful places

शांति स्तूप

शांति स्तूप लेह लद्दाख का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है जो एक बौद्ध सफेद गुंबद वाला स्तूप है। शांति स्तूप का निर्माण एक जापानी बौद्ध भिक्षु ग्योम्यो नाकामुरा द्वारा बनाया गया था और 14 वें दलाई लामा द्वारा खुद को विस्थापित किया गया था। यह स्तूप अपने आधार पर बुद्ध के अवशेष रखता है और यहां के आसपास के परिदृश्य का मनोरम दृश्य प्रदान करता है। शांति स्तूप को लेह में एक प्रमुख पर्यटन स्थल माना जाता है जो समुद्र तल से 4,267 मीटर की ऊंचाई और सड़क मार्ग से 5 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां वैकल्पिक रूप से आप लेह शहर से 500 सीढ़ियां चढ़कर स्तूप तक पहुंच सकते हैं।

travel places,ladakh places,beautiful places

स्टोक पैलेस

स्टोक पैलेस सिंधु नदी के करीब स्थित लेह-लद्दाख में देखने की सबसे अच्छी जगहों में से एक है। इस महल को 1825 ईस्वी में राजा त्सेपाल तोंदुप नामग्याल द्वारा बनाया गया था। यह आकर्षक महल अपनी वास्तुकला, डिजाइन, सुंदर उद्यानों और अद्भुत दृश्यों के लिए प्रसिद्ध है। इसके साथ ही यह महल शाही पोशाक, मुकुट और अन्य शाही सामग्रियों के संग्रह का स्थान भी है। स्टोक पैलेस को देखने के लिए आप जीपों और साझा टैक्सियों के माध्यम से आसानी से पहुंच सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!