Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चों के साथ पर्यटन के लिए करें भारत की इन 8 जगहों का चुनाव, घूमने के साथ मिलेगी सीख

आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसी जगहों की जानकारी लेकर आए हैं जहां आप बच्चों के साथ पर्यटन के लिए जा सकते हैं। इन जगहों पर मौज-मस्ती के साथ ही बच्चों को ज्ञानवर्धक बातें भी सीखने को मिलती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 19 Nov 2021 10:59:09

बच्चों के साथ पर्यटन के लिए करें भारत की इन 8 जगहों का चुनाव, घूमने के साथ मिलेगी सीख

भारत एक विशाल देश हैं जहां पर्यटन के लिए कई जगहें हैं जो अपनी अलग-अलग विशेषता रखती हैं। यहां कुछ जगहें बुजुर्गों की आस्था के लिए जानी जाती हैं तो कुछ युवाओं के एडवेंचर के लिए। इसी तरह कुछ जगहें ऐसी हैं जो बच्चे, बड़े और युवाओं सभी के लिए परफेक्ट हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसी जगहों की जानकारी लेकर आए हैं जहां आप बच्चों के साथ पर्यटन के लिए जा सकते हैं। इन जगहों पर मौज-मस्ती के साथ ही बच्चों को ज्ञानवर्धक बातें भी सीखने को मिलती हैं। तो आइए आपको बताते हैं इन जगहों के बारे में।
travel places,indian places,travel with kids ऋषिकेश

ऋषिकेश उत्तराखंड राज्य का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है जो देहरादून जिले में स्थित है। यह उत्तर भारत में हिमालय की तलहटी में स्थित होने की वजह से यह कई पर्यटन आकर्षणों से भरा हुआ है। ऋषिकेश बच्चों के साथ यात्रा करने के लिए एक आदर्श जगह है। एक पर्यटन स्थल के साथ ऋषिकेश को एक धार्मिक स्थल के रूप में भी जाना जाता है। अगर आप अपने बच्चों के साथ घूमने के लिए किसी जगह की प्लानिंग कर रहें हैं तो आपको ऋषिकेश जरुर जाना चाहिए। ऋषिकेश प्रकृति की खोज करने के लिए एक अच्छी जगह है और यहां पर आप होटल से पहाड़ियों के निर्मल दृश्य का आनंद ले और हरी भरी घाटियों को भी देख सकते हैं। ऋषिकेश एडवेंचर के शौक़ीन और प्रकृति प्रेमियों के लिए एक आदर्श जगह है। ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग, बंजी जंपिंग का मजा भी ले सकते हैं। travel places,indian places,travel with kids दार्जिलिंग

दार्जिलिंग पश्चिम बंगाल राज्य के उत्तर में स्थित है और पूर्वी हिमालय की तलहटी में स्थित है। अगर आप अपने बच्चों के साथ किसी ठंडी और प्राकृतिक अकर्षण के भरपूर जगह की यात्रा करना चाहते हैं तो दार्जलिंग से अच्छी जगह भारत में शायद ही कोई होगी। दार्जलिंग के यात्रा के दौरान आप अपने बच्चों को यहां के सुरम्य दृश्यों के साथ कई पर्यटन स्थलों की सैर करवा सकते हैं। दार्जलिंग में आप अपने बच्चों के साथ हरी हरी घास के मैदान और सुंदर चाय के बागानों के साथ बर्फ से ढके पहाड़ों की सैर कर सकते हैं। यहां की प्रसिद्ध टॉय ट्रेन में बच्चों के साथ यात्रा करना बेहद खास अनुभव हो सकता है। दार्जिलिंग के अन्य आकर्षणों पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क, पैसेंजर रोपवे, हैप्पी वैली टी एस्टेट आदि शामिल हैं। travel places,indian places,travel with kids औली

औली उत्तराखंड का एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है जहाँ आप अपने बच्चों के साथ यात्रा करके पूरा मजा ले सकते हैं। बता दें कि औली स्थल समुद्र तल से 2800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। अगर आपके बच्चे बर्फ वाली जगह को पसंद करते है तो यहां आप बर्फ से भरे हुए क्षेत्रों में जाकर अपने बाचों के साथ बर्फ में मस्ती कर सकते हैं और एक दूसरे पर बर्फ फेकने के साथ, स्नोमैन बनाना, स्कीइंग करना जैसे मजेदार काम कर सकते हैं। औली भारत में एक लोकप्रिय स्कीइंग डेस्टीनेशन है, यहाँ पर स्कीइंग के अलावा ट्रेकिंग का मजा भी लिया जा सकता है। travel places,indian places,travel with kids मुन्नार

मुन्नार दक्षिण भारत के केरल का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। अगर आप अपने बच्चों के साथ किसी अच्छी जगह यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो मुन्नार अपने लिए बेहद खास जगह साबित हो सकती है। बता दें कि मुन्नार दक्षिण भारत में अपने सबसे बड़े चाय के बागों के लिए प्रसिद्ध है। इस छोटे से हिल स्टेशन पर कई लुप्त प्रजातियों के जीवो का निवास स्थान भी हैं। बच्चों के साथ मुन्नार की सैर करना आपकी यात्रा को बेहद यादगार बना सकती है। मुन्नार में घूमने के अलावा आप यहाँ ट्रेकिंग, पैराग्लाइडिंग, जंगल सफारी आदि गतिविधियों में भी भाग ले सकते हैं। मुन्नार में बच्चों के साथ घूमने के लिए एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान, अनामुडी हिल्स, चाय संग्रहालय और चाय के बागान अच्छी जगह है। travel places,indian places,travel with kids आगरा

आगरा एक ऐसी जगह है जहाँ आप अपने बच्चों के साथ यात्रा कर सकते हैं और उनको मुग़ल काल की सैर पर ले जाकर बहुत कुछ नया बता सकते हैं। वैसे जब भी आगरा का नाम सामने आता है तो सबसे पहले दिमाग में ताजमहल की याद आती है। अगर को ताजमहल का शहर भी कहा जाता है। 1643 में ग्रेट शाहजहाँ द्वारा निर्मित और प्यार के प्रतीक के रूप में प्रसिद्ध ताज महल का नाम दुनिया के सात अजूबों में शामिल है। सफेद संगमरमर के चमकते हुए इस महल में युद्ध, बलिदान और प्रेम के पाठ के साथ बच्चों को बताने के लिए बहुत कुछ है। ताजमहल के अलावा यहाँ एक अन्य स्मारक और स्थित है जिसकों मुगल शैली में उकेरा गया है और यह लाल बलुआ पत्थर से निर्मित है। आगरा के साथ आप अपने बच्चों को अकबर द्वारा निर्मित फतेहपुर सीकरी और आगरा किला की यात्रा पर भी ले जा सकते हैं। travel places,indian places,travel with kids जयपुर

पिंक सिटी के नाम से प्रसिद्ध जयपुर भारत में बच्चों के साथ घूमने के लिए एक अच्छा स्थान है। जयपुर भारत के एक पुराना शहर है जो कई तरह के आकर्षणों से भरा हुआ है। जयपुर शहर में बच्चों को आप यहां की राजसी इमारतें, शानदार किलों और महलों की यात्रा करवा सकते हैं और यहां के वीरता के किस्सों के बारे में बता सकते हैं। अगर देखा जाए तो जयपुर में बच्चों के साथ घूमने के लिए दो या चार नहीं बल्कि कई खूबसूरत जगहें हैं। जयपुर शहर हवा महल, सिटी पैलेस, आमेर फोर्ट जैसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों से भरा हुआ है। अगर आप अपने बच्चों को बीते हुए युग की वीरता की कहानियों के बारे में बताना चाहते हैं तो बच्चों के घूमने की इससे अच्छी जगह और कोई नहीं हो सकती। जयपुर के प्रमुख आकर्षणों में आमेर किला, जंतर मंतर, हवा महल, सिटी पैलेस और चोखी ढाणी शामिल हैं। travel places,indian places,travel with kids गोवा

गोवा भारत का एक खूबसूरत राज्य हैं जहाँ आप एन्जॉय कर सकते हैं। अपने बच्चों के साथ गोवा के बीच पर मस्ती आपके लिए बेहद यादगार साबित हो सकता है। गोवा में आप पानी में मस्ती करने के साथ अपने बच्चों को पैरासेलिंग, केला बोट राइड, वाटर स्कूटर राइड, तैराकी जैसे साहसिक खेलों के लिए ले जा सकते हैं। अगर आप बच्चों के साथ मस्ती भरे यादगार पल बिताना चाहते हैं तो गोवा की सैर जरुर करें। travel places,indian places,travel with kids वायनाड

वायनाड भारत के केरल राज्य में स्थित एक पर्यटन स्थल है जो अपने कई आकर्षणों के लिए प्रसिद्ध है। अगर आप अपने बच्चों के साथ यात्रा करने के लिए किसी प्राकृतिक जगह की यात्रा करना चाहते हैं तो वायनाड से अच्छी जगह आपके लिए और कोई नहीं हो सकती। वायनाड में आप अपन बच्चों के साथ यहां के पर्यटन स्थलों की सैर कर सकते हैं इसके साथ ही आप यहां ट्रेकिंग, बोटिंग, चोटियों की सैर और रहस्यमय पक्छिपथम गुफाओं की यात्रा भी कर सकते हैं। वायनाड की यात्रा के दौरान आप यहां के प्रसिद्ध थोलपेट्टी वन्यजीव अभयारण्य, मुथुंगा वन्यजीव अभयारण्य की सैर के लिए भी जा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका