न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घूमने के लिए भारतियों की पहली पसंद बनता हैं दुबई, ये 7 जगहें बनाती हैं इसे परफेक्ट हॉलीडे डेस्टिनेशन

आज इस कड़ी में हम आपको दुबई की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो दुबई को परफेक्ट हॉलीडे डेस्टिनेशन बनाता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 01 Nov 2021 9:21:51

घूमने के लिए भारतियों की पहली पसंद बनता हैं दुबई, ये 7 जगहें बनाती हैं इसे परफेक्ट हॉलीडे डेस्टिनेशन

जब भी कभी वेकेशन आते हैं तो फैमिली के साथ घूमने का प्लान बनाया जाता हैं। घूमने के लिए ऐसी जगह का चुनाव किया जाता हैं जो सभी के दिल को छू जाए और उनके पसंद का हर काम हो जाए। ऐसे में भारतियों को विदेश यात्रा के लिए सबसे पहले दुबई पसंद आता हैं जहां एडवेंचरस, फन, थ्रिल या सैर-सपाटा सभी की जा सकती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको दुबई की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो दुबई को परफेक्ट हॉलीडे डेस्टिनेशन बनाता हैं। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में।

घूमने के लिए भारतियों की पहली पसंद बनता हैं दुबई, ये 7 जगहें बनाती हैं इसे परफेक्ट हॉलीडे डेस्टिनेशन

मिराकल गार्डन

रेगिस्तान में भी फूलों की ख़ुशबू और ख़ूबसूरती देखना चाहते हैं, तो यहां आइए। डेज़र्ट को आमतौर पर बेहद ड्राई जगह माना जाता है, लेकिन दुबई का मिराकल गार्डन इस बात को ग़लत साबित करता है। ये गार्डन हज़ारों वेरायटी के रंग-बिरंगे फूलों और उसकी ख़ुशबू से सजा है और अपनी ख़ूबसूरती को पूरे साल बरकरार रखता है। फ्लावर गार्डन को इतनी ख़ूबसूरती से अरेंज किया गया है कि ये सच किसी मिराकल यानी करिश्मे से कम नहीं लगता।

घूमने के लिए भारतियों की पहली पसंद बनता हैं दुबई, ये 7 जगहें बनाती हैं इसे परफेक्ट हॉलीडे डेस्टिनेशन

आईएमजी पार्क

दुनिया का सबसे बड़ा इनडोर थीम पार्क है ये। अगर आपको थ्रिल पसंद है, तो ये आपके लिए बेस्ट जगह है। थ्रिलिंग रोलर कोस्टर, थ्री डी मोशन राइड्स, हॉन्टेड होटल… फन, एंटरटेनमेंट, एडवेंचर्स इतना कुछ है यहां कि आप बार-बार यहां आना चाहेंगे। आईएमजी पार्क को चार हिस्सों में बांटा गया है। पहला मार्वल, जहां आप और आपके बच्चे स्पाइडरमैन, हल्क, दि एवेंजर जैसे कई फेवरेट कैरेक्टर के साथ एडवेंचर्स को एंजॉय कर सकते हैं। दूसरा दि लॉस्ट वैली, जहां आपके साथ होंगे डायनासोर्स, जिनके साथ आप राइड्स का मज़ा लूट सकते हैं। तीसरा कार्टून नेटवर्क, जहां आपके बच्चों के साथ होंगे उनके फेवरेट कार्टून कैरेक्टर्स। चौथा आईएमजी वेलेवर्ड, जहां शॉपिंग, फूड, लाइव शोज़, मूवी कई सरप्राइज़ेज़ आपका इंतज़ार कर रहे हैं।

घूमने के लिए भारतियों की पहली पसंद बनता हैं दुबई, ये 7 जगहें बनाती हैं इसे परफेक्ट हॉलीडे डेस्टिनेशन

बटरफ्लाई गार्डन

मिराकल गार्डन के पास ही है बटरफ्लाई गार्डन, जहां दुनियाभर की बटरफ्लाई की प्रजातियां आपको देखने मिल जाएंगी। सबसे मज़े की बात ये है कि यहां तितलियों को आप छू सकते हैं, महसूस कर सकते हैं और वे भी इतनी आसानी से आपसे दोस्ती कर लेती हैं कि लगता है वो अपने अंदाज़ में दुबई में आपका स्वागत कर रही हैं।

घूमने के लिए भारतियों की पहली पसंद बनता हैं दुबई, ये 7 जगहें बनाती हैं इसे परफेक्ट हॉलीडे डेस्टिनेशन

मॉल ऑफ द एमिरेट्स

ये मॉल नहीं, बल्कि शॉपिंग रिसॉर्ट है। दुनिया की हर चीज़, हर ब्रांड आपको यहां मिल जाएंगे।इतना कुछ है यहां और सब कुछ इतना ख़ूबसूरत कि पूरा दिन भी कम पड़ेगा घूमने के लिए। शॉपिंग के अलावा फैमिली एंटरटेनमेंट सेंटर, मैजिक प्लैनेट, थीम पार्क सब कुछ है यहां।

घूमने के लिए भारतियों की पहली पसंद बनता हैं दुबई, ये 7 जगहें बनाती हैं इसे परफेक्ट हॉलीडे डेस्टिनेशन

स्की दुबई

अगर आप एमिरेट्स मॉल घूम चुके और बच्चे गर्मियों में ठंडी का एहसास करना चाहते हैं, तो यहां बने इनडोर स्की दुबई का भी मज़ा ज़रूर लें। 22,500 स्न्वेयर फीट में फैले इस जगह को बर्फीली वादी का लुक दिया गया है, जहां आकर बच्चे यक़ीनन ख़ुश होंगे। इतना ही नहीं यहां आप स्केटिंग और अन्य एडवेंचर्स भी एंजॉय कर सकते हैं। हां, यहां जाएं, तो डॉल्फिन शो देखना न भूलें, ख़ासकर बच्चे डॉल्फिन से मिलकर बहुत ख़ुश होंगे।

घूमने के लिए भारतियों की पहली पसंद बनता हैं दुबई, ये 7 जगहें बनाती हैं इसे परफेक्ट हॉलीडे डेस्टिनेशन

दुबई मॉल

दुनिया का सबसे बड़ा मॉल दुबई मॉल यक़ीनन लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट का सबसे बड़ा सेंटर है। मॉडर्न शॉपिंग का एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं, तो दुबई मॉल आपके लिए परफेक्ट जगह है, जहां 1200 से भी ज़्यादा स्टोर्स बेहतरीन कलेक्शन के साथ आपका इंतज़ार करते हैं। शॉपिंग के अलावा फन, एंटरटेनमेंट, फूड और मौज-मस्ती के लिए भी बहुत कुछ है दुबई मॉल में। यहां का एक और बड़ा अट्रैक्शन है अंडरवॉटर ज़ू और एक्वेरियम जहां आप एक अलग ही एक्सपीरियंस महसूस करेंगे।

घूमने के लिए भारतियों की पहली पसंद बनता हैं दुबई, ये 7 जगहें बनाती हैं इसे परफेक्ट हॉलीडे डेस्टिनेशन

दुबई पार्क्स एंड रिसॉर्ट

शायद ये दुनिया का सबसे ख़ूबसूरत और सबसे बड़ा एंटीग्रेटेड थीम पार्क है। मोशन गेट, बॉलीवुड पार्क, लिगोलैंड, रीवरलैंड… इतने सारे थीम पार्क हैं यहां कि आप बस यहीं के होकर रह जाएंगे। भारतीयों के लिए यहां का ख़ास आकर्षण है बॉलीवुड पार्क, जिसे एकदम बॉलीवुड के फिल्मी अंदाज़ में बनाया गया है, जहां बॉलीवुड की टॉप हिंदी फिल्मों के हिट गाने हमेशा बजते रहते हैं। इतना ही नहीं, इन गानों पर डांस गु्रप लाइव परफॉर्म भी करते हैं। इसके अलावा फूड, फन, 100 से भी ज़्यादा राइड्स और भी बहुत कुछ है यहां, जो आपके वेकेशन को यादगार बना देंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा प्रशासनिक कदम, 17 वर्षों से अयोध्या में तैनात RMO अर्जुन देव का हुआ तबादला
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा प्रशासनिक कदम, 17 वर्षों से अयोध्या में तैनात RMO अर्जुन देव का हुआ तबादला
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
'वेलकम टू द जंगल' ने चौथे दिन भी बनाए रखी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़; दुनियाभर में कमाए 106 करोड़
'वेलकम टू द जंगल' ने चौथे दिन भी बनाए रखी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़; दुनियाभर में कमाए 106 करोड़
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर चंपत राय का पहला बयान, बोले- हेराफेरी में नहीं था कोई हाथ; नैतिक जिम्मेदारी जरूर स्वीकार
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर चंपत राय का पहला बयान, बोले- हेराफेरी में नहीं था कोई हाथ; नैतिक जिम्मेदारी जरूर स्वीकार
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
Amarnath Yatra 2026: बारिश और बर्फबारी के बीच अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं? बैग में जरूर रखें ये 15 जरूरी सामान
Amarnath Yatra 2026: बारिश और बर्फबारी के बीच अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं? बैग में जरूर रखें ये 15 जरूरी सामान