न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्री वेडिंग फोटोशूट के लिए करें देश की इन 8 जगहों का चुनाव, कैमरे में कैद होंगे खूबसूरत पल

अगर आप भी अपने प्री वेडिंग फोटोशूट के लिए ऐसे परफेक्ट स्थान की खोज में हैं तो आज हम आपको देश की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे है जिनका चुनाव किया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 19 Nov 2021 10:30:37

प्री वेडिंग फोटोशूट के लिए करें देश की इन 8 जगहों का चुनाव, कैमरे में कैद होंगे खूबसूरत पल

शादी के दौरान होने वाले हर रीति-रिवाज का अपना महत्व होता है। इस बदलते समय में प्री वेडिंग फोटोशूट भी शादी का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया हैं। हर कोई अपने पार्टनर के साथ कुछ खूबसूरत पलों को तस्वीरों में कैद करना चाहता हैं। हर कपल प्री वेडिंग शूट के लिए अच्छी जगह की तलाश में लगे रहते हैं ताकि इन्हें यादगार बनाया जा सके। अगर आप भी अपने प्री वेडिंग फोटोशूट के लिए ऐसे परफेक्ट स्थान की खोज में हैं तो आज हम आपको देश की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे है जिनका चुनाव किया जा सकता हैं।

travel places,indian places,pre wedding photoshoot

आगरा

प्री वेडिंग शूट के लिए आगरा से बेस्ट और रोमांटिक जगह और कोई नहीं हो सकती। आगरा का नाम सुनते ही सबसे पहले हमारे दिमाग में ताजमहल आता है। यही वजह है कि आगरा को ताजमहल का शहर भी कहा जाता है। ताजमहल लोकेशन प्री वेडिंग शूट के लिए बेस्ट है। आगरा में ताजमहल के अलावा आप आगरा किला और फतेहपुर सिकरी के पास भी अपना फोटोशूट करवा सकते हैं।

travel places,indian places,pre wedding photoshoot

जयपुर

जयपुर पिंक सिटी के नाम से मशहूर एक बेहद ही खूबसूरत शहर है। जयपुर प्री वेडिंग शूट के लिए भारत में एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यहां आपको फोटोशूट के लिए किले, महल, शानदार रिजॉर्ट मिल जाएंगे, जहां आप अपने पार्टनर के साथ बॉलीवुड सांग पर एक मस्त प्री वेडिंग शूट करवा सकते हैं। पिंक सिटी में आप हवा महल, सिटी पैलेस, आमेर फोर्ट जैसे मशहूर जगहों पर भी शूट के लिए जा सकते हैं।

travel places,indian places,pre wedding photoshoot

गोवा

गोवा भारत में प्री वेडिंग शूट के लिए बेस्ट जगह है। यहां आपको कई मशहूर पर्यटन और दर्शनीय स्थल देखने को मिल जाएंगे। इन जगहों पर आप शानदार प्री वेडिंग शूट करवा सकते हैं। गोवा एक से एक रिजॉर्ट्स, बीच और ऐतिहासिक स्थलों से भरा पड़ा है, यहां आप अपनी थीम के अनुसार फोटो शूट की तैयारी कर सकते हैं।

travel places,indian places,pre wedding photoshoot

केरल

केरल भारत में हनीमून के लिए बेहतरीन जगह होने के साथ-साथ प्री वेडिंग के लिए भी एक बेस्ट लोकेशन है। यहां के बीच, नारियल के पेड़, खूबसूरत झरने, रिजॉर्ट्स, चाय के बागान हैं, जो आपके प्री वेडिंग फोटो शूट में चार चांद लगा देंगे।

travel places,indian places,pre wedding photoshoot

मनाली

मनाली न सिर्फ भारत का खूबसूरत हनीमून डेस्टिनेशन है, बल्कि प्री वेडिंग फोटोशूट के लिए भी शानदार जगह है। मनाली हिमालय की पहाड़ियों से ढका हुआ है। अगर आप मनाली में प्री वेडिंग शूट करवाने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको बता दें, यहां पारंपरिक पत्थर की इमारतें, सेब के बाग और अन्य खूबसूरत जगह हैं, जहां आप प्री वेडिंग फोटोशूट करवा सकते हैं। आप इस जगह पर अपने पार्टनर के साथ खूबसूरत लम्हों को कैद कर सकते हैं।

travel places,indian places,pre wedding photoshoot

उदयपुर

झीलों की नगरी उदयपुर में अगर आप अपना प्री-वेडिंग फोटोशूट करवाती हैं तो यहां ली गई तस्‍वीरें बेहद खुबसूरत आएंगी। वहीं, यहां फोटोशूट के दौरान आप बहुत इंजॉय भी करेंगी। यहां किले, महल, झीलें, पहाड़ियां और कई ऐतिहासिक स्थल हैं, जो फोटोशूट के हिसाब से बेहद सुंदर हैं। खास बात है कि मॉनसून में यहां की सुंदरता और बढ़ जाती है।

travel places,indian places,pre wedding photoshoot

लद्दाख

लद्दाख आपकी शादी के फोटोशूट के लिए सुंदरता और रोमांच का सही मिश्रण है। उत्तर भारत का मुकुट लद्दाख अपने आप में एक रोमांच है। इस जगह की लुभावनी सुंदरता आपके प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए एक आदर्श पृष्ठभूमि होगी, जो आपकी पागलपन और साहस को उजागर करेगी। अगर आप गर्मी में फोटोशूट करवाने से बचना चाहती हैं तो लद्दाख जाएं। यहां क्लिक की गई तस्‍वीरें आपको जीवन भर अपने इस रोमांचर सफर की याद दिलाएगा।

travel places,indian places,pre wedding photoshoot

गुलमर्ग

अगर आप सर्दियों के मौसम में प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए जगह की तलाश कर रही हैं, तो गुलमर्ग की से बेहतर कोई और जगह नहीं हो सकती। कश्मीर की बादियों में बसा गुलमर्ग धरती का स्‍वर्ग है और प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए इससे बेहतर कौन सी जगह हो सकती है। रोमांटिक प्री-वेडिंग पिक्स की तलाश करने वालों के लिए गुलमर्ग भारत में सबसे सही जगहों में से एक है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!