न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय है महाराष्ट्र, लें यहां की इन जगहों पर सैर का मजा

आज इस कड़ी में हम आपके लिए महाराष्ट्र की प्रसिद्द जगहों की जानकरी लेकर आए हैं जो अपनी ऐतिहासिक महत्व और खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 11 Jul 2022 7:17:53

पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय है महाराष्ट्र, लें यहां की इन जगहों पर सैर का मजा

भारत के दक्षिण मध्य में स्थित महाराष्ट्र क्षेत्रफल के दृष्टि से भारत का तीसरा बड़ा राज्य हैं जिसे पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय माना जाता हैं। दुनियाभर के लाखों पर्यटक हर साल महाराष्ट्र पहुंचते हैं। महाराष्ट्र को गेटवे ऑफ द हार्ट ऑफ इंडिया के नाम से भी जाना जाता है। महाराष्ट्र कई ऐतिहासिक महलों, किलो, गुफाओं, प्राकृतिक पर्यटन स्थलों और मंदिरो से भरा हुआ है। आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई, महाराष्ट्र की ही राजधानी हैं। यहां हर मौसम में घूमने के लिए जाया जा सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए महाराष्ट्र की प्रसिद्द जगहों की जानकरी लेकर आए हैं जो अपनी ऐतिहासिक महत्व और खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...


beast places in maharashtra to visit,travel,tourism,holidays

अमरावती

महाराष्ट्र के उत्तर पूर्व दिशा में स्थित अमरावती देवताओं के राजा इन्द्र का शहर माना जाता है। अनेक ऐतिहासिक मंदिर और अभ्यारण्य इसके खास पर्यटन स्थल हैं। यहां का देवी अंबा, भगवान श्रीकृष्ण और वेंकटेश्वर मंदिर पूरे महाराष्ट्र में प्रसिद्ध हैं। अमरावती की बीर और शक्कर झील काफी चर्चित हैं। अमरावती जिले के चीकलधारा और धरनी तहसील में स्थित टाईगर रिजर्व 1597 वर्ग किमी क्षेत्र में फैला है।

beast places in maharashtra to visit,travel,tourism,holidays

महाबलेश्वर

महाबलेश्वर महाराष्ट्र के सतारा जिले का एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन है। पश्चिमी घाट में स्थित यह जगह दुनिया के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक है। गर्मी के मौसम में महाबलेश्वर आना बहुत पसंद होता है। महाबलेश्वर का शाब्दिक अर्थ है ‘महान शक्ति के देवता’ यानी ईश्वर की महान शक्ति। महाबलेश्वर को पांच नदियों की भूमि भी कहा जाता है। यह महाराष्ट्र में बहुत ही खूबसूरत और प्रसिद्ध हिल स्टेशन है जो विशेष रूप से प्रकृति प्रेमियों के लिए अधिक आकर्षण प्रदान करता है। महाबलेश्वर में घूमने के लिए कई पर्यटक आकर्षण हैं जिनमें महाबलेश्वर मंदिर, एलीफैंट हेड पॉइंट, वेन्ना झील, कृष्णा बाई मंदिर, प्रतापगढ़ किला, लिंगमाला झरना, भीलर झरना और मैप्रो गार्डन जैसे कई अद्भुत जगह हैं।

beast places in maharashtra to visit,travel,tourism,holidays

पुणे

पुणे महाराष्ट्र का दूसरा सबसे बड़ा शहर होने के साथ-साथ महाराष्ट्र के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है। पुणे में घूमने की जगह में आप को कई ऐतिहासिक और प्राकृतिक पर्यटन स्थल देखने को मिल जाएंगे जिसमें ऐतिहासिक किले, झरने, खूबसूरत पिकनिक स्पॉट और शानदार समुद्र तट आदि शामिल हैं। पुणे को क्वीन ऑफ द दक्कन के नाम से भी जाना जाता है। चारो और पहाड़ों से घिरा हुआ यह शहर भारी मात्रा में पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है। अपनी महाराष्ट्र यात्रा के दौरान पुणे को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें।

beast places in maharashtra to visit,travel,tourism,holidays

मुंबई

मुंबई को पहले बॉम्बे के नाम से जाना जाता था। भारत के चार प्रमुख महानगरों में से एक होने के साथ-साथ यह महाराष्ट्र की राजधानी भी है। इसे भारत की आर्थिक राजधानी भी कहा जाता है। लोग हर रोज अपने सपनों को पूरा करने मुंबई आते हैं ओर अधिकतम लोग मुंबई मैं हिंदी फिल्म जगत की दुनिया मैं अपनी पहचान बनाना चाहते हैं। यहां देश के प्रमुख वित्तीय और संचार केन्द्र हैं। सपनों का शहर के रूप में लोकप्रिय मुंबई दुनिया भर से पर्यटकों और निवासियों को आकर्षित करता है। यहां गेटवे आफॅ इंडिया, हाजी अली, जूहू बीच, जोगेश्वरी गुफा, हैंगिंग गार्डन, सिद्धिविनायक मंदिर, मरीन ड्राइव जरूर घूमें।

beast places in maharashtra to visit,travel,tourism,holidays


नासिक

इस शहर में कई मंदिर हैं जो देखने आने वाले पर्यटकों को काफी आकर्षित करते हैं। नासिक घूमने के लिए हर साल बड़ी संख्या में सैलानी आते हैं, यहां सावन का मौसम बेहद शानदार है, आप बिल्कुल मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। नासिक में 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक त्र्यंबकेश्वर है और नासिक के पास औरंगाबाद में 1 ज्योतिर्लिंग घृष्णेश्वर है और शिरडी नासिक से 80 किलोमीटर दूर है। इन तीनों जगहों पर घूमने के लिए पर्यटक आते हैं। नासिक में मंदिरों के अलावा यहां अंगूर और अनार बहुत सस्ते मिलते हैं, यहां सुला वाइन है जिसमें वाइन बनाई जाती है, आप यहां घूम सकते हैं। नासिक के रेलवे स्टेशन से लेकर नासिक में कहीं भी किसमिस की ढेर सारी वैरायटी उपलब्ध है।

beast places in maharashtra to visit,travel,tourism,holidays

लोनावला

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से लगभग 95 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ लोनावला महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्तिथ एक खूबसूरत हिल स्टेशन है जो सह्याद्री पर्वतमाला में 622 मीटर की ऊंचाई पर स्तिथ है। लोनावला महाराष्ट्र के सबसे प्रसिद्ध हिल स्टेशन में से एक है और महाराष्ट्र में घूमने के लिए एक लोकप्रिय स्थानों में से एक है। वास्तव में लोनावला अपनी प्राकृतिक सुंदरता, हरी भरी घाटियां, सुरभ्य झरनों, शांत झीलों और कई आकर्षक दर्शनीय स्थलों के लिए पुरे साल पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। इसीलिए यह स्थान लगभग सभी पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहा है और महाराष्ट्र में सबसे अधिक देखे जाने वाले जगहों में से भी एक माना जाता है। लोनावला को लोकप्रिय रूप से सह्याद्री गहना और गुफाओं का शहर भी कहा जाता है। लोनावला में गुफाओं, झीलों, किलों और झरनों के रूप में कई पर्यटक आकर्षण मौजूद है जिनमें लोहागढ़ किला, राजमाची किला, कार्ला गुफाएँ, भाजा गुफाएँ, भूशी बांध, एकवीरा देवी मंदिर और टाइगर लीप प्रमुख हैं।

beast places in maharashtra to visit,travel,tourism,holidays

शिरडी

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में स्तिथ शिरडी एक प्रमुख तीर्थ स्थल है जो मुंबई से करीब 258 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ है। यह महाराष्ट्र के साथ साथ भारत के सबसे पवित्र और प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों में से एक है। यह शहर 19 वीं सदी के अंत में आध्यात्मिक गुरु साईं बाबा के जन्मस्थान के रूप में दुनिया भर में प्रसिद्ध है। शिरडी महान संत साई बाबा का घर है जहां पर साई बाबा का मंदिर बना हुआ है। इस ऐतिहासिक जगह पर आप को कई मंदिर देखने को मिल जाएंगे जहा पर आप अपने परिवार के साथ दर्शन करने जा सकते हैं। यहां पर लोग भारी मात्रा में साई बाबा के दर्शन करने आते हैं। कहा जाता है कि जो भी यहां पर साई बाबा के दर्शन करने जाता है साई बाबा उनकी हर मनोकामना पूरी करते हैं।

beast places in maharashtra to visit,travel,tourism,holidays

औरंगाबाद

औरंगाबाद विश्व में अजंता और एलोरा की प्रसिद्ध बौद्ध गुफाओं के लिए जाना जाता है। इन गुफाओं को वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल कर लिया गया है। मध्यकाल में औरंगाबाद भारत में अपना महत्वपूर्ण स्थान रखता था। औरंगजेब ने अपने जीवन का उत्तरार्द्ध यहीं व्यतीत किया था और यहीं औरंगजेब की मृत्यु भी हुई थी। औरंगजेब की पत्नी रबिया दुरानी का मकबरा भी यही हैं और पनचक्की भी अच्छा टूरिस्ट प्लेस है।

beast places in maharashtra to visit,travel,tourism,holidays

रत्नागिरी

रत्नागिरी महाराष्ट्र में स्थित रत्नागिरी जिले का एक बहुत ही खूबसूरत पर्यटन स्थल है। यह बाल गंगाधर तिलक का जन्म स्थान भी है। अल्फांसो आमों के लिए मशहूर यह शहर अपनी संस्कृति और समाज के लिए दुनिया भर में बेहद मशहूर और मशहूर है। रत्नागिरी का इतिहास और पुरातनता इसके कई पर्यटन स्थलों में आसानी से दिखाई देती है। यह शहर पर्यटकों के लिए सबसे खूबसूरत समुद्री तटों, ऐतिहासिक स्मारकों, और प्राचीन मंदिरों के रूप में कई लोकप्रिय आकर्षणों प्रदान करता है। शहर में घूमने के लिए रत्नादुर्ग किला, थिबॉ पैलेस, गेटवे ऑफ रत्नागिरी, स्वयंभू गणपति मंदिर, विजयदुर्ग किला और जयगढ़ किला जैसे अन्य पर्यटक स्थल हैं जो दूर दूर से पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करते हैं।

beast places in maharashtra to visit,travel,tourism,holidays

माथेरान

मुंबई से लगभग 108 किलोमीटर दूरी पर स्तिथ माथेरान महाराष्ट्र की सबसे प्रसिद्ध और सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन में से एक है जो समुद्र की सतह से 800 मीटर की ऊंचाई पर स्तिथ सह्याद्री पर्वतमाला के गोद में बसा है। यह असाधारण स्थान अपनी सुखद जलवायु के लिए प्रसिद्ध है और बड़ी तादाद में पर्यटकों आकर्षित करता है। माथेरान भारत का एक ऐसा हिल स्टेशन है जहाँ पर्यटक ट्रेकिंग करते हुए जा सकते हैं। ट्रेकिंग के अलावा यहाँ पहंचने के लिए दूसरे विकल्प हैं जैसे घोड़े की सवारी और माथेरान की स्पेशल टॉय ट्रैन। माथेरान की प्राकृतिक सुंदरता वास्तव में अद्भुत है जो किसी को भी मंत्रमुग्ध कर देता है। इसके अलावा फोटोग्राफी और शांत चाहने वाले लोगों के लिए यह एक स्वर्ग है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प
'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!