न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

असम घूमने जा रहे हैं तो जरूर लें यहां के इन 10 लोकप्रिय व्यंजनों का स्वाद, हमेशा रहेंगे याद

भारत के उत्तर पूर्वी इलाके को अपने पर्यटन के लिए जाना जाता हैं। यहां की खूबसूरत जगहों में से एक हैं असम जहां की सुंदरता का नजारा लेने हर साल लाखों देशी-विदेशी पर्यटक यहां पहुंचते हैं। असम अपनी प्राकृतिक सुंदरता, संस्कृति, त्यौहारों के साथ ही अपने स्वादिष्ट भोजन लिए भी जाना जाता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 13 Oct 2022 6:54:16

असम घूमने जा रहे हैं तो जरूर लें यहां के इन 10 लोकप्रिय व्यंजनों का स्वाद, हमेशा रहेंगे याद

भारत के उत्तर पूर्वी इलाके को अपने पर्यटन के लिए जाना जाता हैं। यहां की खूबसूरत जगहों में से एक हैं असम जहां की सुंदरता का नजारा लेने हर साल लाखों देशी-विदेशी पर्यटक यहां पहुंचते हैं। असम अपनी प्राकृतिक सुंदरता, संस्कृति, त्यौहारों के साथ ही अपने स्वादिष्ट भोजन लिए भी जाना जाता है। असम में पाक रत्नों का स्वादिष्ट संग्रह है। असमिया व्यंजनों में स्थानीय जड़ी-बूटियों और सुगंधित मसालों का उपयोग करके खाना पकाने की विभिन्न तकनीकें हैं। असम के खाने का स्वाद बंगाल के खाने से प्रभावित लगता है। आज हम आपको असम के प्रसिद्द व्यंजनों के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर आप असम जाने का मन बना रहे हैं तो यहां के इन लोकप्रिय व्यंजनों स्वाद जरूर ले।

assam favourite food,assam travel,holidays in assam

डक मीट

डक मीट असम का मशहूर व्यंजन है, जिसे खास त्यौहार या अवसर पर पकाया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि असम लोगों का कोई भी त्यौहार इस खास डिश के बिना अधूरा है। असम के मशहूर मांसहारी खाने में शामिल डक मीट को आमतौर पर ऐश लौकी के साथ बनाया जाता है। इसके अलावा इस मीट को तिल, कद्दू, दाल और भी बहुत कुछ के साथ बनाया जा सकता है। असम में आपको वहां के सभी रेस्टोरेंट्स के मेन्यू में ये डिश जरूर मिल जाएगी।

assam favourite food,assam travel,holidays in assam

खार

खार असम की नॉन वेजिटेरियन डिशेज में से एक है, जो काफी पॉपुलर भी है। खार को मटन, मछली और कच्चा पपीता, अरबी जैसी सब्ज़ियों और दालों को साथ में मिलाकर तैयार किया जाता है। इस डिश को आमतौर पर दोपहर के खाने में पसंद किया जाता है।

assam favourite food,assam travel,holidays in assam

मसूर टेंगा

ये टेंगी करी असम में खाया जाने वाला काफी प्रसिद्ध खाना है। इसमे फिश को धीमें आंच पर आउटेंग,टमाटर और नींबू से बने शोरबा के साथ पकाया जाता है। ये एक ऐसी डिश है जो असम के लोग काफी पसंद करते हैं।

assam favourite food,assam travel,holidays in assam

आलू पिटिका

आलू पिटिका एक प्रकार की उबली हुई सब्जी या मछली है जिसे हरी मिर्च, प्याज, कटा हुआ अदरक, सरसों का तेल, धनिया पत्ती, आलू, बैंगन, कद्दू और लाल दाल के मिश्रण से तैयार किया जाता है। असम की इस डिश को चावल के साथ परोसा जाता है।

assam favourite food,assam travel,holidays in assam

ज़ाक अरु भाजी

ज़ाक अरु भाजी असम के फेमस डिश में शामिल है। ये एक वेजिटेरियन डिश है, जिसे रोजाना खाया जाता है। इस भाजी को आमतौर पर अदरक, लहसुन, दालचीनी, प्याज और कभी-कभी नींबू के साथ बनाया जाता है। यह असम का प्रमुख भोजन है, जिसका सेवन असम के सभी घरों में किया जाता है। ये व्यंजन स्वादिष्ट होने के साथ-साथ बेहद हेल्दी भी होता है।

assam favourite food,assam travel,holidays in assam

गोरूर पायस

गोरूर पायस का स्वाद रबड़ी जैसी होता है। इसे चावल, दूध, खजूर, और तेज पत्तों से बनाया जाता है। इस डिश में खजूर डालने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। अगर आपको मिठाइयां खाने का बहुत शौक है, तो अपनी लिस्ट में गोरूर पायस भी जरूर शामिल करें।

assam favourite food,assam travel,holidays in assam

ओ खट्टा

ओ खट्टा हाथी सेब की मीठी और खट्टी चटनी है जिसे ओउ और गुड़ के नाम से भी जाना जाता है। इस व्यंजन को सरसों के बीज को तेल में उबालकर गुड़ के साथ मिलाकर बनाया जाता है।

assam favourite food,assam travel,holidays in assam

पिठा

पिठा एक प्रकार की मिठाई है, जिसे असम में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। ये स्नैक व्यंजनों में से एक है, जिसे आमतौर पर नाश्ते में या शाम की चाय के साथ खाया जाता है। पिठा को कई अलग-अलग तरीकों से बनाया जाता है, जैसे मीठा, नमकीन, उबला हुआ या तला हुआ पिठा। इस व्यंजन को बनाने के लिए काफी बारीकी की जरूरत होती है।

assam favourite food,assam travel,holidays in assam

बान्हगजोर लगोट कुकरा

बान्हगजोर लगोट कुकरा असम का एक अनोखा और स्वादिष्ट व्यंजन है जिसे चिकन के मांस, बांस की टहनियों और दाल से तैयार किया जाता है। इस व्यंजन का एक अनूठा और स्वादिष्ट स्वाद है।

assam favourite food,assam travel,holidays in assam

कोमोलर खीर

कोमोलर खीर चावल से बनाई जाती है जिसमें संतरे के स्वाद का एक ट्विस्ट होता है। कोमोलर खीर में संतरे का गूदा मिलाने से इसमें एक तीखा और ताज़ा स्वाद जुड़ जाता है। खीर को सजाने के लिए संतरे के गूदे का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत