न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घुमक्कड़ों की पसंद बने हुए है ये 9 ट्रेकिंग स्पॉट्स, उठाए यहां के रोमांच का लुत्फ

जो घुमक्कड़ों की पसंद बने हुए है। यहां आप ट्रेकिंग का मजा लेने के साथ ही अनोखा अनुभव प्राप्त करेंगे जो भुलाए नहीं भुला पाएंगे। तो आइये जानते हैं इन ट्रेकिंग स्पॉट्स के बारे में जहां आप रोमांच का लुत्फ उठा सकेंगे...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 19 Jan 2022 1:26:53

घुमक्कड़ों की पसंद बने हुए है ये 9 ट्रेकिंग स्पॉट्स, उठाए यहां के रोमांच का लुत्फ

घूमने का शौक सभी को होता हैं लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जो अपने इस शौक के चलते घुमक्कड़ कहलाने लगते हैं। ऐसे में लोग हर बार नई जगह जाना पसंद करते हैं जो उन्हें नयेपन के साथ रोमांच का अहसास करवाती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ बेहतरीन ट्रेकिंग स्पॉट्स की जानकारी लेकर आए हैं जो घुमक्कड़ों की पसंद बने हुए है। यहां आप ट्रेकिंग का मजा लेने के साथ ही अनोखा अनुभव प्राप्त करेंगे जो भुलाए नहीं भुला पाएंगे। तो आइये जानते हैं इन ट्रेकिंग स्पॉट्स के बारे में जहां आप रोमांच का लुत्फ उठा सकेंगे...

best trekking sports,holidays,travel,tourism

कुमार पर्वत ट्रेक

कर्नाटक राज्य के इस ट्रेक को करने के लिए आपको दिल बड़ा करना होगा। क्योंकि ये देश के कुछ कठिन ट्रेक में से एक है। ये देश का ऐसा ट्रेक है, जो कर्नाटक के कोडागु जिले की दूसरी सबसे ऊंची चोटी है। 1712 मीटर की ऊंचाई पर बना ये ट्रेक पूरा करने के लिए आपको 3 से 4 घंटे का समय लग सकता है। अक्टूबर-जनवरी, यहां आने का सबसे अच्छा समय होता है।

best trekking sports,holidays,travel,tourism

अराकु वैली ट्रेक

भारत के सबसे अच्छे और बेहतरीन अनुभव देने वाले ट्रेक में से एक है अराकु वैली ट्रेक। आंध्र प्रदेश की बोरा गुफाएं और कातिकी फ़ॉल्स इस ट्रेक की अहम हाईलाइट्स हैं। इन जगहों से होते हुए ट्रेकर आंध्र प्रदेश की सबसे ऊंची चोटी पर पहुंच सकेगा। यहां आपको ये भी लग सकता है कि आप नेचर की गोद में ही हैं। 910 मीटर एल्टीट्यूड पर इस ट्रेक में आने के लिए 1 दिन का समय लग सकता है। यहां आने का सबसे अच्छा समय अक्तूबर से फरवरी तक का है।

best trekking sports,holidays,travel,tourism

क्लाउड्स एंड ट्रेक, मसूरी

उत्तराखंड कई सारे ट्रेकिंग विकल्पों के लिए जाना जाता है। इन्हीं ट्रेक में से बेस्ट है क्लाउड्स एंड ट्रेक। ये ट्रेक पहाड़ों की रानी मसूरी में है। इसको आप देश का सबसे सुंदर ट्रेकिंग प्लेस है। इस ट्रेक पर आपको हॉर्स सफारी करने का मौका भी मिलेगा। साथ में आपको कई सारी एडवेंचर एक्टिविटी का हिस्सा बनने का मौका भी मिलेगा। 2240 मीटर की ऊंचाई वाले इस ट्रेक को सिर्फ 2 घंटे में पूरा किया जा सकता है। यहां आने का सही समय अप्रैल से अक्तूबर तक है।

best trekking sports,holidays,travel,tourism

त्रिउंड माउंटेन ट्रेक

धौलाधार रेंज इस ट्रेक को स्पेशल बना देती हैं। अगर आपने अभी-अभी ट्रेकिंग शुरू की है तो ये ट्रेक आपके लिए बेस्ट है। शांति की तलाश में हैं तो ये ट्रेक को जरूर चुन लीजिए। इसको पूरा करने में 2 दिन का समय लगता है और इसकी ऊंचाई 2842 मीटर है।

best trekking sports,holidays,travel,tourism

टाइगर हिल्स

इस ट्रेक की खासियत ये है कि इससे आपको कंचनजंगा पर्वत दिखता है। साथ में आपको हिमालय का व्यू भी मिल जाएगा। वैसे तो ये पूरा ट्रेक ही बहुत सुन्दर है लेकिन सूरज का उगना और अस्त होना देखना आपके लिए सबसे अच्छा अनुभव हो सकता है। ये ट्रेक 2590 मीटर की ऊंचाई पर है और इसे पूरा करने के लिए 2 दिन का समय लग जाता है। यहां आने के लिए मार्च से जून के बीच का समय सही रहता है। आपको इन्हीं महीनों में यहां आना चाहिए।

best trekking sports,holidays,travel,tourism

हर की दून वैली ट्रेक

यहां के लोग इस जगह को‘वैली ऑफ गॉड‘भी कहते हैं। इसमें आप घने जंगलों और ऊंचे पहाड़ों से होकर गुजरते हैं और 3587 मीटर की दूरी पूरी करते हैं। इसको पूरा करने के लिए आपको बहुत समय लेकर आना होगा क्योंकि इस ट्रेक को पूरा करने में 9 से 10 दिन का समय लग जाता है। अप्रैल से नवंबर के बीच यहां आया जा सकताहै।

best trekking sports,holidays,travel,tourism

राजा मच्छी ट्रेक

लोनावला प्रांत के सबसे प्रसिद्ध किले तक होने वाले ट्रेक राजा मच्छी ट्रेककहते हैं। इस ट्रेक की सबसे खास बात अद्भुत नजारे हैं। 826 मीटर की ऊंचाई पर जाते हुए इस ट्रेक में वेस्टर्न घाटों का अनुभव होगा आपको। इस ट्रेक को करते हुए कोंडाना गुफाओं का नजारा भी दिखता है। इस ट्रेक को करने में एक दिन का समय लगता है और यहां आने का सही समय जून और सितंबर का महीना होता है।

best trekking sports,holidays,travel,tourism

कोदाचद्री ट्रेक

ये ट्रेक 1343 मीटर की ऊंचाई पर बना है। इसके रास्ते पर आपको हिडली माने फॉल्स मिलेगा जो आपको बिलकुल नेचर के करीब ले जाएगा और आप मानो नेचर के साथ अपने रिश्ते को महसूस भी कर पाएंगी। इस ट्रेक को करने में 2 दिन का समय लग सकता है। कोदाचद्री ट्रेक पर आने का सही समय अक्तूबर-जनवरी का होता है।

best trekking sports,holidays,travel,tourism

चेम्बरा पीक ट्रेक

केरल का ये ट्रेक राज्य की सबसे ऊंची चोटी भी है। यहां की खासियत हार्ट शेप लेक है जो बेहद सुंदर और हैरान करने वाली लगती है। इतना ही नहीं आपको यहां इतनी हरियाली देखने को मिलेगी कि शायद आप खुद की आंखों पर यकीन ही न कर पाएं। इस झील और हरियाली को देखने के लिए हो सकता आपको थकावट महसूस ही न हो और आप पूरी रफ्तार से चोटी पर पहुंच जाएं। 1790 मीटर की ऊंचाई वाले इस ट्रक को एक दिन में पूरा किया जा सकता है। यहां आने के लिए सितंबर-फरवरी का महीना सबसे अच्छा रहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!