न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान के इन 8 हिन्दू मंदिरों के दर्शन करने पहुंचते हैं पर्यटक, जानें इनके बारे में

आज इस कड़ी में हम आपको पाकिस्तान में स्थित लोकप्रिय और देखने लायक मंदिरों की जानकारी देने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 22 Apr 2022 7:40:56

पाकिस्तान के इन 8 हिन्दू मंदिरों के दर्शन करने पहुंचते हैं पर्यटक, जानें इनके बारे में

भारत देश में अनगिनत मंदिर हैं और अपने मन्दिरों के लिए देश को विदेशों में भी जाना जाता हैं। बात जब विदेशों की करें तो दूसरे देशों में भी कई मंदिर हैं और पाकिस्तान में भी। पाकिस्तान एक मुस्लिम मुल्क हैं जहां अभी भी कुछ हिन्दू परिवार रहते हैं। बंटवारे से पहले पाकिस्तान भारत का ही हिस्सा था और यहां भी कई मंदिर बने हुए थे। हांलाकि बंटवारे के बाद पाकिस्तान के कई मंदिर तोड़ दिए गए थे लेकिन आज भी वहां कुछ हिन्दू मंदिर स्थित हैं जिनके दर्शन करने कई पर्यटक पहुंचते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको पाकिस्तान में स्थित लोकप्रिय और देखने लायक मंदिरों की जानकारी देने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

hindu temples in pakistan,holidays,travel

हिंगलाज माता मंदिर

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हिंगोल नदी और हिंगोल नेशनल पार्क है, जिनके बीच में हिंगलाज माता का मंदिर मौजूद है। ये मंदिर बहुत फेमस और दर्शनीय है। हिंगलाज मंदिर माता सती के कई प्रमुख शक्तिपीठों में से एक है। जब देवी सती हवन कुंड की अग्नि में समा गई थीं तब भगवान शिव ने उनके जलते शरीर को उठाकर तांडव करना शुरू कर दिया था। ऐसा माना जाता है कि उसी दौरान माता सती का सिर इस जगह गिर गया था। इसी वजह से इस मंदिर को यहां स्थापित किया गया। इस मंदिर में भगवान शिव भीमलोचन भैरव रूप में विराजमान हैं और माता सती की भी यहां मूर्ती रखी गई है। ये मंदिर गुफा के आकार में पहाड़ियों के बीच बनाया गया है।

hindu temples in pakistan,holidays,travel

स्वामिनारायण मंदिर

कराची शहर के बंदर रोड पर है यह मंदिर। 32,306 स्क्वायर यार्ड में बना है। करीब 160 साल पुराने इस मंदिर में हिंदू-मुस्लिम दोनों की आवाजाही रहती है। बंटवारे के वक्त मंदिर का इस्तेमाल रिफ्यूजी कैंप की तरह हुआ। इसी परिसर में एक गुरुनानक गुरुद्वारा भी है और इसी मंदिर से हिंगलाज मंदिर के लिए यात्रा शुरू होती है।

hindu temples in pakistan,holidays,travel

कटासराज शिव मंदिर

पाकिस्तान के कई प्रमुख हिंदू मंदिरों में से एक है कटासराज का शिव मंदिर। ये मंदिर पौराणिक कथाओं की वजह से बहुत मशहूर है। अगर आपको इस मंदिर को देखने के लिए जाना है, तो ये मंदिर पाकिस्तान के पंजाब के कटासराज नामक गांव में मौजूद है। पहाड़ों पर बने इस मंदिर में रोज हिंदू धर्म के श्रद्धालु श्रद्धा के साथ पूजा अर्चना करते हैं। ऐसा माना जाता है कि शिवजी और माता सती ने शादी के बाद कटासराज गांव में कुछ समय बिताया था। शिवजी का ये मंदिर 900 साल पुराना है।

hindu temples in pakistan,holidays,travel

मुल्तान सूर्य मंदिर

रामायण वाले जामवंत ने अपनी बेटी जामवंती की शादी कृष्ण से करवाई थी। जामवंती कृष्ण के बेटे का नाम था- सांब। उन्ही सांब साहेब ने इस मंदिर को बनाया। वजह थी पिता कृष्ण से मिले कोढ़ी होने के श्राप से मुक्ति। 1500 साल पहले मुल्तान के सूर्य मंदिर में टहलने आए चीन के बौद्ध भिक्षु शुयांग ने इसके ब्योरे लिखे थे। मुहम्मज बिन कासिम और मुहम्मद गजनी समेत कई मुस्लिम क्रूर शासकों ने मंदिर को कई बार लूटा। आज भी मंदिर की हालत खस्ता है।

hindu temples in pakistan,holidays,travel

राम मंदिर

पाकिस्तान के कई प्रमुख मंदिरों में पाकिस्तान का राम मंदिर बेहद लोकप्रिय है। ये मंदिर सैयदपुर में मौजूद है। सैयदपुर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के पास है। ये लोकप्रिय मंदिर राजा मानसिंह द्वारा वर्ष 1580 में स्थापित किया गया था। ये ऐतिहासिक मंदिर पाकिस्तानके हिन्दुओं के लिए श्रद्धा का प्रतीक है।

hindu temples in pakistan,holidays,travel

पंचमुखी हनुमान मंदिर

पाकिस्तान के कराची में हनुमान जी का बहुत ही पुराना पंचमुखी हनुमान मंदिर है। इस मंदिर में हनुमान जी के दर्शन करने के लिए भक्तों का यहां जमावड़ा लगा रहता है। इस मंदिर में आप हनुमान जी की पांच मुख वाली सुंदर मूर्ति देख पाएंगे, जो यहां आने वाले हर पर्यटक को आकर्षित करती है। अभी इस मंदिर की संरचना थोड़ी खराब है। आपको जानकर बेहद हैरानी होगी कि ये मंदिर 1500 साल पुराना है।

hindu temples in pakistan,holidays,travel

गोरखनाथ मंदिर

पाकिस्तान के पेशावर में स्थित गोरखनाथ मंदिर, पाकिस्तान के खूबसूरत हिंदू मंदिरों में से एक है। वर्ष 1947 से इस मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए थे, लेकिन हाई कोर्ट के आदेश के बाद इस मंदिर को साल 2011 में फिर से खोल दिया गया। हिंदू धर्म के लोग इस मंदिर में गोरखनाथ देवता के दर्शन करने के लिए रोज आते हैं।

hindu temples in pakistan,holidays,travel

वरुण देव मंदिर

वरुण देव मंदिर पाकिस्तान के लोकप्रिय हिंदू मंदिरों में शुमार है। आपको बता दें, इस मंदिर को भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के बाद बंद कर दिया गया था। लेकिन हिंदू काउंसिल की वजह से वर्ष 2007 में इस मंदिर को फिर से खोल दिया गया। ये शानदार मंदिर 1000 साल पुराना है, जो कि हिंदू धर्म की संस्कृति को दर्शाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प
'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!