न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कल्पनाओं को हकीकत में बदलते हैं पानी के अंदर बने दुनिया के ये 7 अनोखे होटल

आपको कल्पनाओं को हकीकत में बदलने का काम कर रहे हैं। जी हां, दुनियाभर में कई ऐसे होटल हैं जो पानी के अंदर बने हुआ हैं और इसमें बैठकर या लेटकर आप समुद्री जीवन और इसकी प्राकृतिक सुंदरता को आसानी से देख सकते हैं। तो आइये जानते हैं दुनिया के ऐसे खूबसूरत अंडरवाटर होटल्स के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 22 Feb 2022 4:58:37

कल्पनाओं को हकीकत में बदलते हैं पानी के अंदर बने दुनिया के ये 7 अनोखे होटल

समुद्री जीवन अपनेआप में कई रहस्यों से भरा हुआ हैं जहां कई जीव तो कई ऐसी बातें हैं जिनसे आप अनजान हैं। लेकिन हर कोई समुद्री के नीले पानी में तैरते हुए यहां के दृश्यों को जीना जरूर पसंद करता हैं। ऐसे में दुनिया के कई होटल हैं जो आपको कल्पनाओं को हकीकत में बदलने का काम कर रहे हैं। जी हां, दुनियाभर में कई ऐसे होटल हैं जो पानी के अंदर बने हुआ हैं और इसमें बैठकर या लेटकर आप समुद्री जीवन और इसकी प्राकृतिक सुंदरता को आसानी से देख सकते हैं। तो आइये जानते हैं दुनिया के ऐसे खूबसूरत अंडरवाटर होटल्स के बारे में...

under water hotels,travel,holidays,tourism

रीफसूट्स, विटसंडे आइलैंड (ऑस्ट्रेलिया)

ऑस्ट्रेलिया के विटसंड आइलैंड पर बिना रीफसूट्स भी अंडरवाटर चैम्बर में ठहरने की सुविधा देता है। विजिटर्स पहले क्वींसलैंड से 46 मील की दूरी पर एक पोंटून नाव से चट्टान तक पहुंचते हैं। फिर सितारों की रोशनी के बीच जायकेदार खाने का लुत्फ उठाते हैं। इसके बाद फर्श से छत तक बनी खिड़कियों वाले प्राइवेट रूम में जाते हैं। प्राइवेट रूम के बाहर से तैरती मछलियां आपको बिल्कुल साफ नजर आएंगी।

under water hotels,travel,holidays,tourism

मांटा रिजॉर्ट, पाम्बा आइलैंड (तंजानिया)

जांजीबार तट पर बना मांटा रिजॉर्ट का अंडरवाटर रूम तट से करीब दो मिनट की दूरी पर है। इसके थ्री लेवल एकोमोडेशन में आप कोरल रीफ व्यू, सबमर्ज बेडरूम और छत से दिखने वाले आकर्षक नजारे का लुत्फ उठा सकते हैं। आप यहां स्कूबा डाइव का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

under water hotels,travel,holidays,tourism

हुवाफेन फुशी (मालदीव)

हिंद महासागर स्थित हुवाफेन फुशी के आकर्षक कमरे किसी का भी दिल जीत लेंगे। हालांकि ये पानी के भीतर नहीं हैं। लेकिन आप इसमें बने स्पा के नीचे करीब 25 फीट गहराई तक उतर सकते हैं। यहां आए मेहमान नमक वाले पानी के फ्लोटेशन पूल लोनू वेयो तक भी जा सकते हैं।

under water hotels,travel,holidays,tourism

इंटरकॉन्टिनेंटल शंघाई वंडरलैंड (चीन)

चीन का यह अंडरवाटर होटेल शंघाई के केंद्र से करीब 20 मील दूर सोंगजियांग में बना है। इसके अपर लेवल रूम्स और शानदार बालकोनी से आप बहते झरनों का आकर्षक नजारा देख सकेंगे। होटेल में दो सबमर्ज फ्लोर भी हैं जहां से आपको प्रीमियर अंडरवाटर व्यू दिखाई देगा। इसमें रेस्टोरेंट और स्विमिंग पूल की भी सुविधा है।

under water hotels,travel,holidays,tourism

अटलांटिस, द पाम (दुबई)

दुबई के अटलांटिस में भी आपको फर्श से छत तक बनी खिड़कियों वाला अंडरवाटर रूम देखने को मिलेगा। इस रिजॉर्ट के एक्वेरियम से आप करीब 65,000 समुद्री जीवों को तैरते देख सकेंगे। यहां आने वाले मेहमानों को पहले 30 मिनट की एक ट्रेनिंग दी जाती है। इसका डाइनिंग रूम 24 घंटे मेहमानों के लिए खुला रहता है।

under water hotels,travel,holidays,tourism

उटर इन, वस्तेरास (स्वीडन)

स्टॉकहोम के करीब मालारेन लेक पर तैरता हुआ एक एक सिंगल अंडरवाटर चैम्बर है। यह बाकी अंडरवाटर होटल जितना लग्जरी तो नहीं है, लेकिन बेड, टेबल और तमाम बुनियादी सुविधाएं इसे एक रोमांटिक प्राइवेट स्पेस जरूर बनाती हैं। इसके अंडरवाटर स्पेस में हर दिशा में खिड़कियां हैं। इसमें लकड़ी से बनी छत पर लेटकर आप सनबाथ ले सकते हैं।

under water hotels,travel,holidays,tourism

रिजॉर्ट वर्ल्ड सेंटोसो (सिंगापुर)

रिजॉर्ट वर्ल्ड सिंगापुर के तट से कुछ ही दूर सेंटोसा द्वीप पर बना हुआ है। यहां ठहरने के लिए आपको 11 टू स्टोरी लॉज मिलेंगे। यहां आए मेहमान रातभर पानी और खुले आसामान के नीचे की दुनिया का अनुभव कर सकते हैं। होटल के निचले हिस्स में करीब 40,0000 मछलियों से भरा एक्वेरियम नजर आता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!