न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत के 7 अनोखे मंदिर जहां प्रसाद में मिलता हैं नॉन-वेजिटेरियन खाना!

भारत विविधताओं का देश है जहां आपको रहन-सहन, भौगोलिक संरचना, खानपान के अलावा भी कई ऐसी चीजें हैं जिनमें विविधता देखने को मिलती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 21 Sept 2022 4:02:42

भारत के 7 अनोखे मंदिर जहां प्रसाद में मिलता हैं नॉन-वेजिटेरियन खाना!

भारत विविधताओं का देश है जहां आपको रहन-सहन, भौगोलिक संरचना, खानपान के अलावा भी कई ऐसी चीजें हैं जिनमें विविधता देखने को मिलती हैं। ऐसी ही विविधता यहां के मंदिरों में भी देखने को मिलती हैं। भारत में हजारों मंदिर हैं जिनके दर्शन करने भक्त पहुंचते हैं और देवी-देवताओं को कई तरह के प्रसाद चढ़ाएं जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश में कुछ मंदिर ऐसे भी हैं जहां प्रसाद के रूप में नॉन-वेजिटेरियन खाना बांटा जाता हैं। आपको ये जानकर काफी हैरानी होगी, लेकिन यह सच हैं। आज हम आपको यहां ऐसे ही मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां प्रसाद में भक्तों को मटन-चिकन दिया जाता है। आइये जानते हैं इन मंदिरों के बारे में...

temples in india,nov veg prasad is served in temples,weird temples,india

# विमला मंदिर, उड़ीसा

विमला मंदिर ओडिश के पुरी में स्थित प्रसिद्ध मंदिर जगन्नाथ मंदिर परिसर के भीतर पवित्र तालाब रोहिणी कुंड के बगल में स्थित है। विमला को जगन्नाथ की तांत्रिक पत्नी और मंदिर परिसर की संरक्षक माना जाता है। इसलिए, इसका महत्व जगन्नाथ मंदिर से भी अधिक है। बता दें कि भगवान जगन्नाथ को कोई भी प्रसाद तब तक महाप्रसाद के रूप में नहीं चढ़ाया जा सकता, जब तक कि उसे पहली बार विमला देवी को नहीं चढ़ाया जाता। इस मंदिर में देवी को विशेष दिनों में मांस और मछली का भोग लगाने की परंपरा बदस्तूर जारी है।

temples in india,nov veg prasad is served in temples,weird temples,india

# तरकुलहा देवी मंदिर, उत्तर प्रदेश

तारकुल्हा देवी मंदिर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में स्थित है। इस मंदिर में हर साल वार्षिक खिचड़ी मेला आयोजित किया जाता है। जिसमें भक्तों की भीड़ उमड़ती है। माना जाता है। यहां पर आने वाले हर भक्त की मनोकामना पूरी होती है। खासतौर से, चैत्र नवरात्रि में देश भर से लोग इस मंदिर के दर्शन करने आते हैं। इस खास समय पर वह लोग देवी को एक बकरा चढ़ाते हैं। जिनकी मनोकामना पूरी हो जाती है। इसके बाद इस मांस को रसोइयों द्वारा मिट्टी के बर्तनों में पकाया जाता है। भक्तों को प्रसाद के रूप में वितरित किया जाता है।

temples in india,nov veg prasad is served in temples,weird temples,india

# मुनियांडी स्वामी मंदिर, मदुरै

वडक्कमपट्टी तमिलनाडु के मदुरै जिले के पास एक छोटा सा गांव है। यह गांव अपने वार्षिक मंदिर उत्सव में एक दावत का आयोजन करता है जहां 2000 किलो बिरयानी पकाई जाती है और प्रसाद के रूप में उसे परोसा जाता है। वहां के स्थानीय लोगों का दावा है कि बिरयानी भगवान मुनियांडी का पसंदीदा भोजन है।

temples in india,nov veg prasad is served in temples,weird temples,india

# कामाख्या देवी मंदिर, असम

असम के गुवाहाटी में स्थित कामाख्या देवी का मंदिर देश के प्रसिद्ध शक्तिपीठों में से एक है। ये मंदिर तंत्र विद्या के लिए भी जाना जाता है। मंदिर में देवी को मछली और मीट का भोग लगाया जाता है।

temples in india,nov veg prasad is served in temples,weird temples,india

# दक्षिणेश्वर काली मंदिर, पश्चिम बंगाल

इस मंदिर में भी मछली को पहले देवी काली को चढ़ाया जाता है और बाद में सभी भक्तों को भोग के रूप में परोसा जाता है। यह मां काली को मांसाहारी भोग लगाने की एक रस्म मानी जाती है।

temples in india,nov veg prasad is served in temples,weird temples,india

# कालीघाट, कोलकाता

कालीघाट कोलकाता की कुछ अलग मान्यताएं हैं, देवी के लिए बनाया जाने वाला भोग शाकाहारी ही होता है। लेकिन यहां पशु बलि होती है, और भक्त भी वहां वही लाते हैं। मांस को बाद में इसे पकाया जाता है और भक्तों को प्रसाद के रूप में परोसा जाता है।

temples in india,nov veg prasad is served in temples,weird temples,india

# तारापीठ मंदिर, पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल के बीरभूमि जिले में स्थित तारापीठ मंदिर एक शक्तिपीठ है। यहां देवी के भक्तों की काफी भीड़ लगती है। इस मंदिर को भी नॉनवेज मंदिरों की श्रेणी में रखा गया है। यहां पर भक्तों द्वारा मछली और मीट का भोग लगाया जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

कांग्रेस के आरोपों पर हिमंत बिस्वा सरमा का करारा जवाब, बोले- ‘पाकिस्तानी स्रोतों से ली गई गलत जानकारी’, पत्नी ने दर्ज कराई FIR
कांग्रेस के आरोपों पर हिमंत बिस्वा सरमा का करारा जवाब, बोले- ‘पाकिस्तानी स्रोतों से ली गई गलत जानकारी’, पत्नी ने दर्ज कराई FIR
ईरान का पलटवार—F-15E पायलट रेस्क्यू पर अमेरिका के दावे को बताया झूठा, कई विमानों को मार गिराने का दावा
ईरान का पलटवार—F-15E पायलट रेस्क्यू पर अमेरिका के दावे को बताया झूठा, कई विमानों को मार गिराने का दावा
आज सोना-चांदी के दाम में बड़ा बदलाव, महानगरों में जानें 10 ग्राम गोल्ड का ताजा भाव
आज सोना-चांदी के दाम में बड़ा बदलाव, महानगरों में जानें 10 ग्राम गोल्ड का ताजा भाव
‘धुरंधर 2’ ने तीसरे संडे मचाया तहलका, 18वें दिन बनाया नया रिकॉर्ड, 1000 करोड़ क्लब में एंट्री
‘धुरंधर 2’ ने तीसरे संडे मचाया तहलका, 18वें दिन बनाया नया रिकॉर्ड, 1000 करोड़ क्लब में एंट्री
AI को लेकर बड़ी प्लानिंग में जुटे मार्क जुकरबर्ग, खास टास्क फोर्स तैयार करने की तैयारी
AI को लेकर बड़ी प्लानिंग में जुटे मार्क जुकरबर्ग, खास टास्क फोर्स तैयार करने की तैयारी
Galaxy S24 Ultra पर जबरदस्त ऑफर, कीमत में भारी कटौती के साथ मिल रहा 25,000 रुपये से ज्यादा का फायदा
Galaxy S24 Ultra पर जबरदस्त ऑफर, कीमत में भारी कटौती के साथ मिल रहा 25,000 रुपये से ज्यादा का फायदा
रॉकेट जैसी स्पीड से चार्ज होंगे Android फोन, जल्द आ रहा है यह धमाकेदार फीचर
रॉकेट जैसी स्पीड से चार्ज होंगे Android फोन, जल्द आ रहा है यह धमाकेदार फीचर
नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर मसूर दाल का चीला, वजन घटाने में है बेहद असरदार; आसान रेसिपी
नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर मसूर दाल का चीला, वजन घटाने में है बेहद असरदार; आसान रेसिपी
पहले पेट्रोल से जलाया, फिर जहर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट… बिहार के वैशाली में दहेज के लिए दरिंदगी की हदें पार
पहले पेट्रोल से जलाया, फिर जहर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट… बिहार के वैशाली में दहेज के लिए दरिंदगी की हदें पार
'सोच स्पष्ट थी, गेंदबाजों पर दबाव बनाना था', RCB कप्तान रजत पाटीदार ने CSK को हराने के बाद कही यह बात
'सोच स्पष्ट थी, गेंदबाजों पर दबाव बनाना था', RCB कप्तान रजत पाटीदार ने CSK को हराने के बाद कही यह बात
जेमी ओवरटन ने डाला आईपीएल 2026 का सबसे महंगा ओवर, टिम डेविड ने छीना सबका ध्यान
जेमी ओवरटन ने डाला आईपीएल 2026 का सबसे महंगा ओवर, टिम डेविड ने छीना सबका ध्यान
24 गेंद में सिर्फ 9 रन, मोहम्मद शमी ने अपनी पुरानी टीम को दिखाई ताकत, POTM अवॉर्ड के साथ दिया बड़ा बयान
24 गेंद में सिर्फ 9 रन, मोहम्मद शमी ने अपनी पुरानी टीम को दिखाई ताकत, POTM अवॉर्ड के साथ दिया बड़ा बयान
RCB vs CSK: विराट कोहली ने T20 में तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने
RCB vs CSK: विराट कोहली ने T20 में तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने
टिम डेविड ने एक ओवर में जड़ दिए 30 रन, ऐसा छक्का मारा कि स्टेडियम में सब रह गए दंग;  VIDEO
टिम डेविड ने एक ओवर में जड़ दिए 30 रन, ऐसा छक्का मारा कि स्टेडियम में सब रह गए दंग; VIDEO