न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दुनिया की 7 ऐसी जगहें जहां सूर्यास्त देखने को तरस जाते हैं लोग

सुबह-सुबह सूर्योदय के साथ ही नए दिन की शुरुआत मानी जाती हैं और सूर्यास्त दिन ढ़लने के लिए जाना जाता हैं। सूर्योदय और सूर्यास्त दोनों ही समय प्रकृति के बेहतरीन नजारे देखने को मिलते हैं जिसे कैमरे में कैद करने के लिए कई लोग घंटों इंतजार भी करते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 30 Apr 2022 11:31:11

दुनिया की 7 ऐसी जगहें जहां सूर्यास्त देखने को तरस जाते हैं लोग

सुबह-सुबह सूर्योदय के साथ ही नए दिन की शुरुआत मानी जाती हैं और सूर्यास्त दिन ढ़लने के लिए जाना जाता हैं। सूर्योदय और सूर्यास्त दोनों ही समय प्रकृति के बेहतरीन नजारे देखने को मिलते हैं जिसे कैमरे में कैद करने के लिए कई लोग घंटों इंतजार भी करते हैं। लेकिन हम आपको बताना चाहते हैं कि दुनिया की कुछ ऐसी जगहें हैं जहां कई दिनों तक सूर्यास्त नहीं होता हैं और लोग इसे देखने को तरस जाते हैं। जी हां, दुनिया में ऐसी कई जगहें है जिनके बारे में आप शायद ही जानते होंगे और आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं ऐसी जगहों के बारे में जहां सूर्य कभी अस्त नहीं होता या यूं कह लीजिए कि वहां कभी रात ही नहीं होती।

sunset,places where there is no sunset

नॉर्वे

उत्तरी यूरोप के देश नॉर्वे को मिडनाइट सन के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर लगातार 76 दिन सूर्य की रोशनी बनी रहती है। मतलब 76 दिन रात नहीं होती है। ये गजब का संयोग होता है मई से लेकर जुलाई महीने के लास्ट तक। इसके अलावा नॉर्वे के अधीन आने वाले स्वालबार्ड में भी सूरज 10 अप्रैल से 23 अगस्त तक नहीं डूबता है। तो अगर आप कहीं घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं, कभी नाॉ रात होने वाली इस जगह के बारे में सोच सकते हैं।

sunset,places where there is no sunset

स्वीडन

जून से लेकर जुलाई के मध्य तक स्वीडन के बड़े भाग में सूर्य डूबता नहीं। यहां के जोकमोक नामक शहर में 32 दिनों तक और अबिस्को शहर में क़रीब 56 दिनों तक रात नहीं होती। जब रात नहीं होती तो अंधेरा भी नहीं होता है। ऐसे में ये लोग इन दिनों जमकर काम करते हैं। अबिस्को ध्रुवीय ज्योति (नाॅदर्न लाइट्स) के लिए भी यह शहर प्रसिद्ध है इसलिए अधिकांश लोग इस शहर के प्रति आकर्षित रहते हैं।

sunset,places where there is no sunset

आइसलैंड

यह यूरोप के सबसे बड़े द्वीप में शामिल देश है। यहां जून में कभी सूर्य अस्त नहीं होता है। यहां 24 घंटे दिन रहता है, रात में भी यहां ऐसा लगता है जैसे मानो दिन ही निकला हो। ग्रेट ब्रिटेन के बाद आइसलैंड यूरोप का सबसे बड़ा द्वीप है। अगर आप इस खूबसूरत नजारे को बीच रात में भी देखना चाहते हैं, तो आपको आर्कटिक सर्कल में एक्यूरेरी शहर और ग्रिम्सी द्वीप जाना पड़ेगा।

sunset,places where there is no sunset

फिनलैंड

गर्मी के मौसम में यहां के कई क्षेत्रों में लगातार 73 घंटे तक सूरज की रोशनी रहती है। यहां मई से अगस्त तक सूर्य की रोशनी बनी रहती है। इस दौरान यहां कई आयोजन होते हैं जिसमें जून माह में होने वाला मिडनाइट सन फिल्म फेस्टिवल और जुटाजैसेट नामक स्थानीय त्योहार मनाया जाता है। मिडनाइट सन फिल्म फेस्टिवल को देखने लोग बहुत दूर-दूर से आते हैं क्योंकि इस फेस्ट का अलग ही मजा है।

sunset,places where there is no sunset

अलास्का

अलास्का के शहर बैरो में मई के अंत से जुलाई के अंत तक सूर्य अस्त नहीं होता है। आप यहां पर गर्मी और सर्दी दोनों मौसम में जा सकते हैं। सर्दियों का यहां अलग मजा है, नवंबर की शुरुआत में यहां एक महीने तक रात रहती है। इस समय को पोलर नाइट्स कहा जाता है। इस देश में ज्यादातर स्थानों पर साल के सिर्फ 73 दिनों तक सूर्य निकलता है। सर्दियों के मौसम में यहां अधिकतर अंधेरा रहता है। दिसंबर से जनवरी के बीच सूर्य नहीं निकलता, आर्टिकल सर्किल में आने वाली जगहों पर ऐसा होता है। यह भी एक कारण है कि यहां के लोग गर्मियों में कम और सर्दियों में ज्यादा सोते हैं।

sunset,places where there is no sunset

कानाक, ग्रीनलैंड

650 से कम लोगों की आबादी वाला कानाक ग्रीनलैंड प्राकृतिक सुंदरता के लिए पूरी दुनिया में शुमार है। यह स्थान आर्कटिक सर्कल के उत्तरी ध्रुव में स्थित है इसलिए ठंड के मौसम में यहां सूर्योदय नहीं होता और अप्रैल में सूर्योदय के बाद अगस्त तक सूर्यास्त नहीं होता।

sunset,places where there is no sunset

कनाडा

यहां के इनुविक नामक शहर में करीब 56 दिनों तक दिन के 24 घंटे रोशनी रहती है। इसके उत्तर पूर्वी क्षेत्र के कई राज्यों में मई से जुलाई अंत तक सूर्यास्त नहीं होता। लगभग वर्ष भर बर्फ से ढंके रहने वाला कनाडा क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का दूसरा सबसे बड़ा राष्ट्र है। यहां ठंड भी बहुत अधिक रहती है। यहां के मौसम के कारण हर किसी के लिए इस जगह पर रह पाना इतना आसान नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!