न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारतीय होते हुए भी देश की इन 7 जगहों पर नहीं जा सकते भारत के लोग, जानें क्यों

आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे अपनी ट्रेवल लिस्ट से हटा देना ही सही हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 28 Apr 2022 5:45:55

भारतीय होते हुए भी देश की इन 7 जगहों पर नहीं जा सकते भारत के लोग, जानें क्यों

भारत एक आजाद देश हैं जहां कोई भी देशवासी घूमने के लिए स्वतंत्र हैं और अपनी मनचाही जगह जा सकता हैं। दुनिया भर से लोग भारत में घूमने आते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि आजादी के 70 वर्षों के बाद भी भारत जैसे विशाल एवं विविधता पूर्ण देश में कुछ स्थान ऐसे हैं जहां भारतीयों को जाने की अनुमति नहीं है। ये बात जानकर आपको हैरानी जरूर हुई होगी पर ये बिल्कुल सच है। जी हां, भारत की कुछ जगहें ऐसी हैं जहां विदेशियों को जाने की मंजूरी हैं लेकिन भारतीय लोगों के लिए कड़े नियम बनाए गए हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे अपनी ट्रेवल लिस्ट से हटा देना ही सही हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

places where indians cant visit,holidays,travel

फ्री कसोल कैफे, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में कई ऐसी जगह हैं जहां की खूबसूरती लोगों को अपनी तरफ बेहद आकर्षित करती हैं। हिमाचल में बसा कसोल गांव टूरिस्टों की पहली पसंदीदा जगहों में से एक है। हालांकि आपको यह जानकर थोड़ी हैरानी हो सकती है कि यहां भारतीयों से ज्यादा इजराइली लोग घूमते हुए दिखाई देते हैं। यही नहीं यहां के Free Kasol Cafe रेस्टोरेंट में भारतीयों के आने पर बैन लगा हुआ है। इसका मतलब यह है कि इस रेस्टोरेंट में किसी भी इंडियन टूरिस्ट को इंट्री नहीं मिलती है। ऐसा करने के पीछे यहां के कैफे मालिक का कहना है कि 'यहां आने वाले ज्यादातर भारतीय पर्यटक पुरुष होते हैं, जो कि यहां दूसरे पर्यटकों से दुर्व्यवहार करते हैं।'

places where indians cant visit,holidays,travel

फॉर्नर्स ओन्ली' बीच, गोवा

गोवा पर्यटकों का सबसे पसंदीदा टूरिस्ट स्पॉट है। आप भी कई बार गर्मियों की छुट्टी बीताने के लिए गोवा गए होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं गोवा में कई ऐसे निजी बीच हैं, जहां भारतीयों के जाने की मनाही है। यहां सिर्फ विदेशी लोगों को ही इंट्री मिलती है। इसके पीछे यहां के बीच मालिकों का तर्क यह है कि ऐसा नियम उन्होंने 'बिकनी पहने विदेशी पर्यटकों' को छेड़खानी से बचाने के लिए बनाया है। मतलब साफ है- भारतीय यहां ना आए।

places where indians cant visit,holidays,travel

नॉर्थ सेंटिनल, आइलैंड

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह का एक द्वीप नॉर्थ सेंटिनल आइलैंड भी है, जहां सिर्फ आदिवासी निवास करते हैं। ये द्वीप बाहरी दुनिया से संपर्क नहीं रखता है। साल 2018 में एक अमेरिकी ईसाई धर्म प्रचारक की मौत के बाद यह द्वीप चर्चा में आया था। नॉर्थ सेंटिनल द्वीप 23 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यहां पर रह रहे आदिवासियों की संख्या महज 100 के करीब है। उनकी सुरक्षा के लिए इस द्वीप पर बाहर से आए हुए किसी भी व्यक्ति का जाना वर्जित है।

places where indians cant visit,holidays,travel

ब्रॉडलैंड लॉज, चेन्नई

चेन्नई कहने को तो भारत का ही एक हिस्सा है लेकिन यहां कई ऐसे होटल मौजूद हैं जहां भारतीयों के आने पर प्रतिबंध लगा हुआ है। इसमें सबसे मुख्य है ब्रॉडलैंड लॉज। दरअसल यह लॉज पुराने समय में राजा-महाराजा का महल हुआ करता था जो आज के समय में एक होटल बन गया है और 'नो इंडियन पॉलिसी' पर चलता है। यहां सिर्फ विदेशियों को ही रहने के लिए कमरे दिए जाते हैं। हॉस्टल में एंट्री के लिए किसी भी व्यक्ति को पासपोर्ट को जरूरत होती है। ऐसे में भारत के आम नागरिकों के लिए यह हॉस्टल अपनी सेवाएं उपलब्ध नहीं कराता है। होटल का दावा है कि वह पहली बार भारत आने वाले पर्यटकों को सेवा प्रदान करता है।

places where indians cant visit,holidays,travel

फॉर्नर्स ओन्ली' बीच, पुदुच्चेरी

गोवा की तरह पुद्दुचेरी में भी एक ऐसा बीच है जहां भारतीयों के जाने पर मनाही है। यहां सिर्फ विदेशियों को ही आने की इजाजत मिलती है। यहां भारतीयों के जाने पर प्रतिबंध के पीछे भी गोवा की तरह ही तर्क है कि विदेशी टूरिस्ट की सुरक्षा और उन्हें छेड़खानी से बचाने के लिए ऐसा किया जाता है।

places where indians cant visit,holidays,travel

यूनो-इन होटल, बेंगलुरु

साल 2012 में बेंगलुरु में स्थित यह होटल Uno-In खास तौर से जापानी लोगों के लिए बनाया गया था। लेकिन अपने एक नियम के चलते यह होटल जल्द ही विवादों से घिर गया। साल 2014 में यह तब चर्चा में आया था, जब होटल स्टॉफ ने भारतीय लोगों को रूफ टॉप रेस्तरां में जाने से रोक दिया। इस बात को लेकर यहां काफी विवाद भी हुआ। जिसके बाद साल 2014 में ग्रेटर बेंगलुरु सिटी कॉर्पोरेशन ने जातीय भेदभाव के आरोप में इस होटल को बंद करवा दिया।

places where indians cant visit,holidays,travel

मलाना गाँव, हिमाचल प्रदेश

मलाना एक प्राचीन भारतीय गाँव है जिसे अलेक्जेंडर महान द्वारा 326 ईसा पूर्व में बसाया गया था। उस समय के कुछ घायल सैनिक जो यहाँ रूक गए थे उन्हें ही मलाना के लोग अपना पूर्वज मानते हैं। इन ग्रामीणों को ‘मुझे मत छुओ’ उपनाम से भी जाना जाता है क्योंकि इनके सामान को छूने की अनुमति किसी को नहीं है। यहाँ तक कि लोगों को इस गांव की सीमाओं को पार करने की भी अनुमति नहीं है। इस गाँव की भाषा ‘कंशी’ है, जो पवित्र मानी जाती है और बाहरी लोग इस भाषा का प्रयोग नहीं कर सकते हैं। इसके अलावा बाहरी व्यक्तियों को वे अपने मंदिरों में प्रवेश की अनुमति भी नहीं देते हैं क्योंकि ग्रामीण बाहरी व्यक्तियों को अछूत मानते हैं। मलाना जलविद्युत स्टेशन नामक एक बांध परियोजना इस गाँव को बाकी दुनिया के करीब लाया है और यह परियोजना इस क्षेत्र में राजस्व प्राप्ति का एकमात्र स्रोत है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

कांग्रेस के आरोपों पर हिमंत बिस्वा सरमा का करारा जवाब, बोले- ‘पाकिस्तानी स्रोतों से ली गई गलत जानकारी’, पत्नी ने दर्ज कराई FIR
कांग्रेस के आरोपों पर हिमंत बिस्वा सरमा का करारा जवाब, बोले- ‘पाकिस्तानी स्रोतों से ली गई गलत जानकारी’, पत्नी ने दर्ज कराई FIR
ईरान का पलटवार—F-15E पायलट रेस्क्यू पर अमेरिका के दावे को बताया झूठा, कई विमानों को मार गिराने का दावा
ईरान का पलटवार—F-15E पायलट रेस्क्यू पर अमेरिका के दावे को बताया झूठा, कई विमानों को मार गिराने का दावा
आज सोना-चांदी के दाम में बड़ा बदलाव, महानगरों में जानें 10 ग्राम गोल्ड का ताजा भाव
आज सोना-चांदी के दाम में बड़ा बदलाव, महानगरों में जानें 10 ग्राम गोल्ड का ताजा भाव
‘धुरंधर 2’ ने तीसरे संडे मचाया तहलका, 18वें दिन बनाया नया रिकॉर्ड, 1000 करोड़ क्लब में एंट्री
‘धुरंधर 2’ ने तीसरे संडे मचाया तहलका, 18वें दिन बनाया नया रिकॉर्ड, 1000 करोड़ क्लब में एंट्री
AI को लेकर बड़ी प्लानिंग में जुटे मार्क जुकरबर्ग, खास टास्क फोर्स तैयार करने की तैयारी
AI को लेकर बड़ी प्लानिंग में जुटे मार्क जुकरबर्ग, खास टास्क फोर्स तैयार करने की तैयारी
Galaxy S24 Ultra पर जबरदस्त ऑफर, कीमत में भारी कटौती के साथ मिल रहा 25,000 रुपये से ज्यादा का फायदा
Galaxy S24 Ultra पर जबरदस्त ऑफर, कीमत में भारी कटौती के साथ मिल रहा 25,000 रुपये से ज्यादा का फायदा
रॉकेट जैसी स्पीड से चार्ज होंगे Android फोन, जल्द आ रहा है यह धमाकेदार फीचर
रॉकेट जैसी स्पीड से चार्ज होंगे Android फोन, जल्द आ रहा है यह धमाकेदार फीचर
नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर मसूर दाल का चीला, वजन घटाने में है बेहद असरदार; आसान रेसिपी
नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर मसूर दाल का चीला, वजन घटाने में है बेहद असरदार; आसान रेसिपी
पहले पेट्रोल से जलाया, फिर जहर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट… बिहार के वैशाली में दहेज के लिए दरिंदगी की हदें पार
पहले पेट्रोल से जलाया, फिर जहर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट… बिहार के वैशाली में दहेज के लिए दरिंदगी की हदें पार
'सोच स्पष्ट थी, गेंदबाजों पर दबाव बनाना था', RCB कप्तान रजत पाटीदार ने CSK को हराने के बाद कही यह बात
'सोच स्पष्ट थी, गेंदबाजों पर दबाव बनाना था', RCB कप्तान रजत पाटीदार ने CSK को हराने के बाद कही यह बात
जेमी ओवरटन ने डाला आईपीएल 2026 का सबसे महंगा ओवर, टिम डेविड ने छीना सबका ध्यान
जेमी ओवरटन ने डाला आईपीएल 2026 का सबसे महंगा ओवर, टिम डेविड ने छीना सबका ध्यान
24 गेंद में सिर्फ 9 रन, मोहम्मद शमी ने अपनी पुरानी टीम को दिखाई ताकत, POTM अवॉर्ड के साथ दिया बड़ा बयान
24 गेंद में सिर्फ 9 रन, मोहम्मद शमी ने अपनी पुरानी टीम को दिखाई ताकत, POTM अवॉर्ड के साथ दिया बड़ा बयान
RCB vs CSK: विराट कोहली ने T20 में तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने
RCB vs CSK: विराट कोहली ने T20 में तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने
टिम डेविड ने एक ओवर में जड़ दिए 30 रन, ऐसा छक्का मारा कि स्टेडियम में सब रह गए दंग;  VIDEO
टिम डेविड ने एक ओवर में जड़ दिए 30 रन, ऐसा छक्का मारा कि स्टेडियम में सब रह गए दंग; VIDEO