न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉयज का ग्रुप कर रहा हैं घूमने की प्लानिंग, भारत की ये 7 खास जगहें रहेगी आपके लिए बेस्ट

हम आप लोगों के लिए कुछ ऐसी जगहों की जानकारी लेकर आए हैं जो बॉयज ग्रुप के घूमने के लिए बेस्ट रहेगी। भारत की ये खास जगहें सभी दोस्तों को पसंद आएगी और आप यहां खुलकर एंजॉय कर पाएंगे।म तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 14 Feb 2022 6:54:08

बॉयज का ग्रुप कर रहा हैं घूमने की प्लानिंग, भारत की ये 7 खास जगहें रहेगी आपके लिए बेस्ट

जब भी कभी लड़कों में दोस्तों के साथ घूमने की बात आती हैं तो सबसे बड़ी बहस होती हैं जगह के चुनाव को लेकर। सभी दोस्तों का एक जगह के लिए एकमत हो पाना थोड़ा मुश्किल होता हैं। हर कोई अपनी पसंद की जगहों के नाम गिनाना शुरू कर देता हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आप लोगों के लिए कुछ ऐसी जगहों की जानकारी लेकर आए हैं जो बॉयज ग्रुप के घूमने के लिए बेस्ट रहेगी। भारत की ये खास जगहें सभी दोस्तों को पसंद आएगी और आप यहां खुलकर एंजॉय कर पाएंगे।म तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

best places for boys trip,holidays,travel,tourism

मनाली, हिमाचल प्रदेश - Manali, Himachal Pradesh

आपने ये जवानी है दीवानी में बनी और अवि की दोस्ती को तो अच्छे से देखा होगा और उनकी दोस्ती को देख हमारे दिमाग में सबसे पहले मनाली का ट्रिप याद आया। मनाली की यात्रा आपके और आपके लड़को के ग्रुप के लिए एकदम परफेक्ट है। यहां आप एक से एक खूबसूरत जगहों के साथ यहां एडवेंचर का भी पूरा मजा ले सकते हैं।

best places for boys trip,holidays,travel,tourism

रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान, राजस्थान - Ranthambore National Park, Rajasthan

अगर आपके लड़कों का पूरा ग्रुप भारत में कुछ अलग ही जगहों की तलाश में है, तो आपको एक बार वन्यजीव राष्ट्रीय उद्यान में जंगल सफारी का मजा जरूर लेना चाहिए और ये मजा आपको सिर्फ और सिर्फ राजस्थान के रणथंभौर नेशनल पार्क में ही देखने को मिलेगा। आप यहां जंगल सफारी का मजा लेते हुए बाघ, लंगूर और भालू जैसे जानवरों को देख सकते हैं।

best places for boys trip,holidays,travel,tourism

गोवा - Goa

लड़को के घूमने की बात हो रही है, तो हम इस लिस्ट में गोवा को कैसे छोड़ सकते हैं? यहां के बीचेस, टेस्टी खाना और नाइटलाइफ लोगों को बेहद पसंद आती है। बीच में घूमना है तो बागा बीच, पालोलेम बीच, अंजुना बीच यहां के फेमस बीचेस में आते हैं। इन सबके अलावा आप वाटरस्पोर्ट्स, फिशिंग, डॉल्फ़िन टूर्स, क्रूज़िंग, आइलैंड होपिंग, लॉन्ग वॉक, फ्लाईबोर्डिंग कर सकते हैं।

best places for boys trip,holidays,travel,tourism

स्पीति घाटी, हिमाचल प्रदेश - Spiti Valley, Himachal Pradesh

स्पीति घाटी तिब्बत और भारत के बीच स्थित एक रेगिस्तानी पहाड़ी घाटी है। इसे अक्सर 'छोटा तिब्बत' कहा जाता है और यह हिमाचल प्रदेश के उत्तरी भाग में स्थित है। यहां के प्रमुख आकर्षण धनधर झील और लालुंग झील हैं। बर्फ से ढके पहाड़ों के साथ इस जगह से शानदार नज़ारे दिखाई देते हैं। प्रकृति की सुंदरता का अनुभव करने के लिए यह एक शानदार जगह है।

best places for boys trip,holidays,travel,tourism

गोकर्ण, कर्नाटक - Gokarna, Karnataka

गोकर्ण, जिसे 'मिनी-गोवा' के नाम से भी जाना जाता है, में कुछ बेहतरीन समुद्र तट हैं, जो अक्सर गोवा की तुलना में कम भीड़भाड़ वाले माने जाते हैं। यह जगह भव्य समुद्र तटों, क्रिस्टल साफ पानी, लहराते नारियल के पेड़ों और प्राचीन रेत के लिए भी मशहूर है। ओम बीच, गोकर्ण बीच और कुडले बीच कुछ प्रसिद्ध समुद्र तट हैं जिन्हें आप अपने लड़कों के ग्रुप के साथ यहां देख सकते हैं। यहां आप ट्रैकिंग, योग, बॉनफायर के साथ कैम्पिंग, शॉपिंग जैसी एक्टिविटीज कर सकते हैं।

best places for boys trip,holidays,travel,tourism

दार्जिलिंग - Darjeeling

दार्जिलिंग, जिसे 'पहाड़ियों की रानी' के नाम से जाना जाता है, समुद्र तल से 2,050 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां आपको हरे-भरे बगीचे और ग्रीन टी के बागान देखने को मिल जाएंगे। ये जगह भी लड़को के ग्रुप के साथ घूमने के लिए एक परफेक्ट वीकेंड डेस्टिनेशन है। दार्जिलिंग कोलकाता से सिर्फ 700 किलोमीटर दूर है। दार्जिलिंग अपने सुरम्य दृश्यों और स्वादिष्ट तिब्बती व्यंजनों के लिए भी जाना जाता है। यहां आप रिवर राफ्टिंग, ट्रैकिंग, टॉय ट्रेन का मजा ले सकते हैं।

best places for boys trip,holidays,travel,tourism

ऊटी - Ooty

नीलगिरि की रानी ऊटी प्रकृति प्रेमियों को बेहद आकर्षित करती है। जो कोई भी ऊटी जाता है, उसे यहां की पुरानी संस्कृति का अनुभव होता है। ठंडा मौसम और खूबसूरत परिवेश ऊटी को दोस्तों के साथ घूमने के लिए परफेक्ट स्थानों में से एक बनाता है। अपने दोस्तों के साथ बोटैनिकल गार्डन और रोज़ गार्डन में आराम से शांति से वक्त निकाल सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!