न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 10 व्यंजनों को खाए बिना अधूरी है राजस्थान की यात्रा, घूमने जाएं तो जरूर लें इनका स्वाद

यदि आप कभी राजस्थान की ट्रिप पर जायें तो राजस्थान के प्रसिद्ध स्थानीय व्यंजन का लुफ्त जरूर उठाएं। आइये जानते हैं राजस्थान के इन मशहूर व्यंजनों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 28 Apr 2022 1:48:33

इन 10 व्यंजनों को खाए बिना अधूरी है राजस्थान की यात्रा, घूमने जाएं तो जरूर लें इनका स्वाद

राजस्थान अपने गौरवपूर्ण इतिहास, शानदार किलों, महलों के साथ ही लजीज व्यंजनों के लिए भी जाना जाता हैं जो यहां आए पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। राजस्थानी खाने का जायका हर एक व्यक्ति के सिर चढ़ कर बोलता है। इस मरूस्थल के स्वादपूर्ण व्यंजनों की खुशबु और ज़ायका आपके मुँह में पानी ला देगा। वेज से नॉन वेज तक आपको यहां इतनी वैरायटी खाने को मिल जाएंगी, जिसका आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते। आज इस कड़ी में हम आपको राजस्थान के कुछ मशहूर व्यंजनों की जानकारी देने जा रहे हैं जिनका स्वाद लिए बिना राजस्थान की यात्रा अधूरी है। यदि आप कभी राजस्थान की ट्रिप पर जायें तो राजस्थान के प्रसिद्ध स्थानीय व्यंजन का लुफ्त जरूर उठाएं। आइये जानते हैं राजस्थान के इन मशहूर व्यंजनों के बारे में...

famous foods of rajasthan,holidays,travel,tourism

बाजरे की रोटी और लहसुन की चटनी

बाजरे की रोटी बाजरे के आटे से बनाई जाती है इसे हाथों से ही बेला जाता है और मंदी आंच पर सेका जाता है। बाजरी की रोटी को लहसुन और प्याज की चटनी के साथ सर्व किया जाता है। राजस्थानी लोगों का ये परंपरागत खाना आपको बहुत भाएगा।

famous foods of rajasthan,holidays,travel,tourism

दाल बाटी चूरमा

दाल बाटी चूरमा राजस्थान का प्रसिद्ध खाना में से एक है जिसे किसी इंट्रोडक्शन की आवश्यकता नही है। राजस्थान का प्रतिष्ठित पारंपरिक भोजन दाल बाटी चूरमा न केवल देशी लोगों के बीच, बल्कि फॉरेनर टूरिस्ट के बीच भी बहुत पसंदीदा है। दाल बाटी चूरमा में आटे से बनी बाटी को पकाने के बाद उसे घी में डुबोया जाता है, जो इसे घी के तडके का काम करता है। इसके अलावा इस बाटी के साथ खाने के लिए चना, तुअर, मूंग, उड़द से मिलकर बनी दाल होती है जिसे पंचमेल दाल कहा जाता है।

famous foods of rajasthan,holidays,travel,tourism

गट्टे की सब्जी

गट्टे की सब्जी राजस्थान की मशहूर डिशेस में से एक है, जिसे आसानी से पचाया जा सकता है। बेसन के छोटे-छोटे गोल होते हैं, जिन्हें गट्टे कहते हैं, इन्हें फ्राई करके मसालेदार करी में डाला जाता है। इसे आप रोटी या चावल किसी के भी साथ खा सकते हैं। यकीन मानिए, अगर आपने एक बार राजस्थान के बेसन के गट्टे खा लिए, तो आप इसका स्वाद कभी नहीं भुला पाएंगे।

famous foods of rajasthan,holidays,travel,tourism

लाल मांस

अगर आप मांसाहारी हैं, तो आपको राजस्थान का लाल मांस जरुर चखना चाहिए। लाल मास बहुत ही स्वादिष्ट मटन करी है। वे लोग जिन्हें बहुत तीखा खाना अच्छा लगता है उन्हें यह लाल मास करी बहुत ही पसंद आएगी।लाल मांस आपको राजस्थान ने हर ढाबे और रेस्ट्रॉन्ट में मिल जायेगा।

famous foods of rajasthan,holidays,travel,tourism

केर सांगरी

केर सांगरी राजस्थान का प्रसिद्ध खाना में से एक है, जो जैसलमेर, बीकानेर और जोधपुर सहित रेगिस्तानी जिलों में काफी लोकप्रिय है। इस डिश को सेम और बैरी को मसालों के साथ फ्राई करके बनाया जाता है। यह दिखने में उतनी अट्रैक्टिव नही होती है, लेकिन इसका टेस्ट उंगलिया चाटने पर मजबूर कर देते है जिसे राजस्थान की फेमस बाजरे की रोटी के साथ खाया जाता है।

famous foods of rajasthan,holidays,travel,tourism

फिणी

देशभर में फिरनी के नाम से भी फिणी को जाना जाता है। पीले और सफेद रंग की फिणी को बनाना कोई आसान काम नहीं हैं। लेकिन जितने नाजों से इसे बनाया जाता है उतने ही इसका स्वाद भी जबरदस्त होता है। मुलायम तारों के गुच्छे जैसी दिखने वाली यह मिठाई राजस्थान के सरदारशहर और सांभर जिले में विशेषतौर पर बनाई जाती है।

famous foods of rajasthan,holidays,travel,tourism

कचौड़ी

राजस्थान में कचौड़ी के भी कई प्रकार होते हैं। नमकीन में दाल कचौड़ी के अलावा प्याज कचौड़ी और लहसुन की चटनी काफी फेमस है। वहीं जोधपुर की मावा कचौड़ी अपनी मिठास के लिए जानी जाती है। यह कचौड़ी स्वाद में मीठी होती है और एक कचौड़ी आपकी मीठा खाने की क्रेविंग को कम कर देती है।

famous foods of rajasthan,holidays,travel,tourism

बाजरे की राब

अगर आपने राजस्थान में रहकर रबड़ी नहीं खाई, तो समझ लीजिए इसके बिना आपका ट्रिप अधूरा है। राजस्थान की लजीज रबड़ी दुनियाभर में मशहूर है। राजस्थान में रबड़ी को 'राब' भी कहा जाता है। ये रबड़ी खाने में बेहद हेल्दी और लजीज होती है। सर्दियों में इसे खाने से सर्दी, खांसी और जुकाम की समस्या खत्म हो जाती है। इस रबड़ी को घी, अदरक और गुड़ से तैयार किया जाता है।

famous foods of rajasthan,holidays,travel,tourism

आम की लौंजी

आम की लौंजी राजस्थान की फेमस डिशिस में से एक है जिसे गर्मियों के मौसम में चिलचिलाती गर्मी को मात देने के लिए पकाया जाता है। कच्चे आम, सौंफ और चीनी से मिलकर तैयार होने वाली आम की लौंजी खट्ट मिट्ठी टेस्ट वाली होती है जिसे थाली के साथ परोसा जाता है। आम की लौंजी राजस्थान का प्रसिद्ध खाना में एक एक्स्ट्रा टेस्ट के रूप में कार्य करती है जिसे किसी भी सब्जी, रोटी या पुड़ी के साथ खाया जा सकता है।

famous foods of rajasthan,holidays,travel,tourism

घेवर

घेवर आटे, दूध और चीनी की चाशनी से बना एक गोल आकार का मीठा व्यंजन है, जो राजस्थान की फेमस मिठाईयां में से एक है। घेवर विशेष रूप से तीज और रक्षा बंधन के दौरान तैयार किया जाता है और इस मिठाई की बिना यह त्यौहार बेरंग होते है। यदि राजस्थान टूर पर जाने वाले है और राजस्थान की फेमस स्वीट्स को सर्च कर रहे है तो आपको घेवर को अवश्य आजमाना चाहिये। बता दे घेवर भी तीन टाइप के होते है,मलाई घेवर, मावा घेवर, और प्लेन घेवर।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प
'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!