न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खूबसूरत जगहों के अलावा अपने खानपान के लिए भी प्रसिद्द हैं जम्मू कश्मीर, जानें यहां के 10 फेमस फूड

जब भी देश की सबसे खूबसूरत जगहों का जिक्र होता हैं, तो हसीन वादियों, नदी झरने और ख़ूबसूरत नजारों से भरपूर जम्मू कश्मीर का नाम दिमाक में घूमने लगता हैं। पर्यटन के लिहाज से जम्मू कश्मीर को दुनियाभर में पहचान मिली हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 11 Mar 2023 4:46:21

खूबसूरत जगहों के अलावा अपने खानपान के लिए भी प्रसिद्द हैं जम्मू कश्मीर, जानें यहां के 10 फेमस फूड

जब भी देश की सबसे खूबसूरत जगहों का जिक्र होता हैं, तो हसीन वादियों, नदी झरने और ख़ूबसूरत नजारों से भरपूर जम्मू कश्मीर का नाम दिमाक में घूमने लगता हैं। पर्यटन के लिहाज से जम्मू कश्मीर को दुनियाभर में पहचान मिली हैं। लेकिन अपने विहंगम नजारे के साथ जम्मू-कश्मीर का खास जायका भी दुनियाभर के पर्यटकों को खूब आकर्षित करता रहा है। कश्मीर का खाना बेहद जायकेदार और विविध है जिसमें नॉन वेजिटेरियन और वेजिटेरियन दोनों के लिए बहुत कुछ हैं। यहां का खाना इतना स्वादिष्ट है कि हर कोई खाने वाला उंगलियां चाटता रह जाता है। दुनियाभर के सैलानी यहां घूमने के अलावा स्थानीय खाने-पीने का स्वाद लेने भी बार बार चले आते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको जम्मू कश्मीर के कुछ फेमस फूड की जानकारी देने जा रहे हैं जिनका जायका यहां आए तो जरूर लें।

खूबसूरत जगहों के अलावा अपने खानपान के लिए भी प्रसिद्द हैं जम्मू कश्मीर, जानें यहां के 10 फेमस फूड

कश्मीरी पुलाव

यहां बनने वाला कश्मीरी पुलाव खुशबूदार बासमती चावल को दूध, चीनी और ड्राय फ्रूट्स के साथ डालकर बनाया जाता है। खाने में इसका स्वाद बेहद लजीज होता है। नॉन वेज के शौकीन ज्यादातर कश्मीरी लोग बासमती चावलों में मटन डालकर उसका पुलाव बनाते हैं।

खूबसूरत जगहों के अलावा अपने खानपान के लिए भी प्रसिद्द हैं जम्मू कश्मीर, जानें यहां के 10 फेमस फूड

नदरू यखिनी

नदरू यखिनी जम्मू कश्मीर का एक काफी प्रचलित फूड है जिसे दही और कमल ककड़ी के इस्तेमाल से बनाया जाता है। इसमें इलायची, तेजपत्ता और अदरक की खास खुशबू होती है जो स्वाद को और बढ़ा देती है। ऐसे में अगर आप जम्मू की तरफ घूमने जा रहे हैं तो इसे ज़रूर टेस्ट करें।

खूबसूरत जगहों के अलावा अपने खानपान के लिए भी प्रसिद्द हैं जम्मू कश्मीर, जानें यहां के 10 फेमस फूड

रोगन जोश

रोगन जोश व्यंजन आपने शायद अपनी जगह का खाया होगा, लेकिन जम्मू कश्मीर में रोगन जोश बेहद लोकप्रिय व्यंजनों में से एक है। रोगन जोश मेमने की सब्जी होती है जो अलग-अलग मसालों, दही और प्याज के मिश्रण से बनाई जाती है। अगर आपको नॉन वेजिटेरियन खाना बेहद पसंद है, तो आप यहां खुद को रोगन जोश जैसे स्वादिष्ट भोजन को खाए बिना नहीं रोक पाएंगे। इसे चावल या नान के साथ खाया जाता है

खूबसूरत जगहों के अलावा अपने खानपान के लिए भी प्रसिद्द हैं जम्मू कश्मीर, जानें यहां के 10 फेमस फूड

मोदक पुलाव

मोदक पुलाव जम्मू-कश्मीर का सबसे पसंदीदा खाना है खासकर यदि आप शाकाहारी खाना पसंद करते है। मोदक पुलाव आम पुलाव की तरह नही है इसे आम पुलाव से काफी अलग दूध, केसर, घी और दालचीनी से तैयार किया जाता है और बाद में चावल को बादाम, काजू और किशमिश जैसे सूखे मेवों के साथ पकाया जाता है। मोदक पुलाव में डलने वाला केसर मुख्य घटक है, क्योंकि यह कश्मीर में ही उगाया जाता है। शाकाहारी व्यक्तियों और मीठा पसंद करने वाले लोगो के लिए यह एक लोकप्रिय कश्मीरी व्यंजन है।

खूबसूरत जगहों के अलावा अपने खानपान के लिए भी प्रसिद्द हैं जम्मू कश्मीर, जानें यहां के 10 फेमस फूड

कश्मीरी राजमा

राजमा वैसे तो सामान्य नाम है लेकिन आपको बता देंगे कश्मीरी राजमा अलग तरीके से पकाया जाता है। जो कि स्वादिष्ट होने के साथ-साथ काफी प्रसिद्ध है। इसे दिन के खाने और रात के खाने में परोसा जाता है। इसका स्वाद तवा पराठा एवं लच्छा पराठा के साथ भी ले सकते हैं।

खूबसूरत जगहों के अलावा अपने खानपान के लिए भी प्रसिद्द हैं जम्मू कश्मीर, जानें यहां के 10 फेमस फूड

गोश्तबा
गोश्तबा भी जम्मू कश्मीर का पारंपरिक व्यंजन है। कहते हैं कि इसे यहां के राजाओं महाराजाओं के जमाने से पसंद किया जाता रहा है। इसे कश्मीर की शाही डिश के रूप में भी जाना जाता है। गोश्तबा एक तरह का मटन कीमा होता है जिसके छोटे-छोटे बॉल्स बनाए जाते हैं और दही की ग्रेवी के साथ तैयार किया जाता है।

खूबसूरत जगहों के अलावा अपने खानपान के लिए भी प्रसिद्द हैं जम्मू कश्मीर, जानें यहां के 10 फेमस फूड

कश्मीरी गाद

कश्मीरी गाद एक स्पेशल डिश है जिसे दिसंबर के महीने में किसी खास अवसर या त्यौहार पर तैयार किया जाता है। इस व्यंजन को आमतौर पर मूली या नादुर से तैयार मछली से बनाया जाता है। ये डिश शाकाहारी और मांसाहारी सामग्रियों का मिश्रण है। इसमें डाला गया गर्म मसाला और जड़ी बूटियां स्वाद को और बढ़ा देते हैं। इसके बनने के एक घंटे बाद ही इसे परोसा जाता है जिससे ये अच्छी तरह से पक ओर बन जाए।

खूबसूरत जगहों के अलावा अपने खानपान के लिए भी प्रसिद्द हैं जम्मू कश्मीर, जानें यहां के 10 फेमस फूड

दम आलू

यदि आप वास्तविक प्रामाणिक कश्मीरी व्यंजनों का स्वाद लेना चाहते हैं, तो आपको एक बार जम्मू कश्मीर की यात्रा में दम आलू को जरूर टेस्ट करना चाहिए यकीन माने इसे खाने के बाद कभी भी इसके टेस्ट को नही भूल पायेगें। दम आलू में आलू को दही, अदरक के पेस्ट, सौंफ और गर्म मसालों में पकाया जाता है और रोटी या नान रोटी के साथ खाया जाता है। इतना सरल और सादगी के बाबजूद भी दम आलू कश्मीरी के प्रसिद्ध खाने की सूचि में काफी उपर है जिससे इसकी लोकप्रियता का अंदाजा लगया जा सकता है।

खूबसूरत जगहों के अलावा अपने खानपान के लिए भी प्रसिद्द हैं जम्मू कश्मीर, जानें यहां के 10 फेमस फूड

थुक्पा

थुक्पा जम्मू कश्मीर का फेमस फूड है, जिसने जम्मू कश्मीर के साथ-साथ पूरी नॉर्थ इंडिया में भी अपनी लोकप्रियता बनाई हुई है। ये एक सुगंधित व्यंजन है जो तिब्बत के पूर्वी क्षेत्र से उत्पन्न हुआ है। इसमें नूडल्स और सूप का मिश्रण होता है, जिसे शाकाहारी या मांसाहारी तरीके से परोसा जा सकता है।

खूबसूरत जगहों के अलावा अपने खानपान के लिए भी प्रसिद्द हैं जम्मू कश्मीर, जानें यहां के 10 फेमस फूड

खम्बीर

एक पान के आकार की स्थानीय रोटी जो मुख्य रूप से मक्खन की चाय के साथ परोसी जाती है, खम्बीर उन यात्रियों के लिए परफेक्ट व्यंजन है जो कुछ अनोखा करने की कोशिश कर रहे हैं। नाश्ते के दौरान खाया जाने वाला खंबबीर एक रोटी है जिसे साबुत गेहूं के आटे से बनाया जाता है और चाय के साथ परोसा जाता है, जिसे चाय में नमक और मक्खन डालकर तैयार किया जाता है, जो जम्मू कश्मीर राज्य की एक और विशिष्ट विशेषता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल