न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हमें हष्ट-पुष्ट बनाते हैं योगासन! इन आसनों से आपके बाल और त्वचा को भी होगा फायदा

सौंदर्य केवल आपके बाहरी रूप-रंग से ही नहीं जुड़ा होता, बल्कि यह आपके स्वस्थ होने से जुड़ा होता है और जब बात आपके पूरे स्वास्थ्य...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sun, 16 May 2021 6:51:18

हमें हष्ट-पुष्ट बनाते हैं योगासन! इन आसनों से आपके बाल और त्वचा को भी होगा फायदा

सौंदर्य केवल आपके बाहरी रूप-रंग से ही नहीं जुड़ा होता, बल्कि यह आपके स्वस्थ होने से जुड़ा होता है और जब बात आपके पूरे स्वास्थ्य के साथ-साथ बालों और त्वचा की सेहत की हो तो सौंदर्य विशेषज्ञ भी योग पर अपना पूरा भरोसा जताते हैं। योग के आसन आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बेहद कारगर होते हैं। योग के आसन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई फ़ायदे होते हैं इसलिए इस बात में भी कोई संदेह नहीं है कि इससे आपके बालों और त्वचा के स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। चमकती त्वचा और मज़बूत बालों के पीछे का रहस्य है आपके रक्त प्रवाह का बेहतर होना और ये योग के आसन :—

yogasana,yoga,skin,hairs,skin hairs,pranayama,halasana,balayam,vajrasana,health article in hindi

प्राणायाम

प्राणायाम सांस यानी श्वांस को लयात्मक रूप में नियंत्रित करने से जुड़े योग के आसन हैं जिनका उद्देश्य है कि आप धीमे-धीमे और गहराई से सांस लें। क्या आपने यह सुना है कि आपकी उम्र आपके श्वांस लेने की दर पर निर्भर करती है? योग में इस बात को सही माना जाता है। प्राणायाम की वजह से आपका हृदय आपके शरीर के लिए अधिक मात्रा में ऑक्सिजन से युक्त रक्त प्रवाहित करता है। यदि प्राणायाम रोज़ाना किया जाए तो यह आपकी त्वचा और बालों की सेहत में ग़ज़ब का सुधार लाता है।

अनुलोम-विलोम और कपालभांति ये दोनों प्राणायाम आपकी बालों की सेहत में भी सुधार लाते हैं। इन्हें रोज़ाना धीरे-धीरे करना शुरू करें : पहले दो मिनट तक करें, फिर धीरे-धीरे इस समय को बढ़ाती जाएं। इन्हें आप 10 से 15 मिनट तक भी कर सकती हैं। आप दिन में दो बार ये दोनों प्राणायाम करेंगी तो अपनी संपूर्ण सेहत के साथ-साथ त्वचा और बालों की सेहत में भी बहुत सुधार पाएंगी।

याद रखें कि योग के आसनों का असर धीमी गति से होता है और लंबे समय तक रहता है। अत: बहुत जल्दी परिणाम की उम्मीद न रखें। जब आप इन्हें तक़रीबन एक महीने तक लगातार अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लेंगी तो फ़र्क़ अपने आप नज़र आएगा। बस, फिर इसे लगातार जारी रखें और आप पाएंगी कि सभी आपके सेहतमंद बाल और दमकती हुई त्वचा की प्रशंसा कर रहे हैं।

yogasana,yoga,skin,hairs,skin hairs,pranayama,halasana,balayam,vajrasana,health article in hindi

हलासन

हलासन को यह नाम इसलिए मिला, क्योंकि यह आसान हल के समान दिखता है। यह आसन रक्त प्रवाह में सुधार लाता है, जिसका सीधा अर्थ है कि रक्त के बढ़े हुए प्रवाह की वजह से आपकी त्वचा में चमक आएगी। योग का यह आसन पाचन तंत्र से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है।

yogasana,yoga,skin,hairs,skin hairs,pranayama,halasana,balayam,vajrasana,health article in hindi

बालायाम

बालायाम यानी बालों का व्यायाम। आजकल बालों का असमय सफ़ेद होना एक आम समस्या है। साथ ही पुरुषों और महिलाओं में भी कम उम्र में गंजेपन की समस्या भी बढ़ रही है। इन दोनों से निजात पाने के लिए योग और एक्यूप्रेशर का यह मिलाजुला रूप आसान और कारगर विकल्प है। इसे करने के लिए आपको अपने दोनों हाथों की चार उंगलियों के नाख़ूनों को आपस में रगड़ना होगा। ऐसा करते समय ध्यान रखें कि दोनों हाथों की उंगलियां हिलाते हुए नाख़ूनों को रगड़ें। एक दिन में सुबह और शाम इसे 5 से 10 मिनट के लिए करें। इसके नतीजे धीरे-धीरे दिखाई देंगे अत: आपको अपना धैर्य बनाए रखना होगा।

yogasana,yoga,skin,hairs,skin hairs,pranayama,halasana,balayam,vajrasana,health article in hindi

मत्स्यासन

मत्स्य का अर्थ होता है मछली। यह मछली के आकार से प्रेरित योग का आसन है, जिसमें शरीर के ऊपरी हिस्से में खिंचाव होता है। इसकी वजह से वायु का प्रवाह बिना किसी रुकावट के होता है। त्वचा को सेहतमंद बनाने के अलावा यह आसन आपकी गर्दन और कंधों के तनाव को भी कम करेगा।

yogasana,yoga,skin,hairs,skin hairs,pranayama,halasana,balayam,vajrasana,health article in hindi

वज्रासन

बालों के झड़ने की समस्या में आपकी पाचन-शक्ति की अहम् भूमिका होती है। वज्रासन करने से आपका पाचन तंत्र दुरुस्त होगा और इस तरह आपके बालों का झड़ना भी कम हो जाएगा। इस योग के आसन के लिए किसी समतल जगह पर दरी या चटाई बिछाकर पैरों को मोड़ें और इस तरह बैठें कि आपके हिप्स आपके पैरों (एड़ी और पंजों) पर हों और आपके घुटने एक-दूसरे के क़रीब हों। खाना खाने के तुरंत बाद आप इस स्थिति में 10 से 15 मिनट तक बैठ सकते हैं।

yogasana,yoga,skin,hairs,skin hairs,pranayama,halasana,balayam,vajrasana,health article in hindi

त्रिकोणासन

इस योग के आसन के दौरान हमारे शरीर का आकार किसी त्रिकोण की तरह नज़र आता है। यह आसन पूरे शरीर में रक्त का प्रवाह बढ़ाता है। यह आपके शारीरिक संतुलन को बढ़ाता है और आपके पैरों की मांसपेशियों को भी मज़बूत करता है।

yogasana,yoga,skin,hairs,skin hairs,pranayama,halasana,balayam,vajrasana,health article in hindi

उष्ट्रासन

योग का यह आसन आपके बालों की मज़बूती के लिए भी कारगर होगा। इसके लिए ज़मीन पर घुटनों के बल सीधी खड़ी हो जाएं। अब पीछे की ओर झुकें और ऊपर सीलिंग को देखते हुए अपनी एड़ियां पकड़ें। सामान्य ढंग से सांस लेते हुए कुछ सेकेंड्स के लिए इसी स्थिति में बनी रहें। सांस छोड़ते हुए शुरुआती स्थिति में लौट आएं। इसे चार से पांच बार दोहराएं और आराम करें।

yogasana,yoga,skin,hairs,skin hairs,pranayama,halasana,balayam,vajrasana,health article in hindi

सिम्हासन

यह आसन आपके चेहरे की मांसपेशियों में खिंचाव पैदा करता है, क्योंकि यह अपने नाम की तरह सिंह की दहाड़ की मुद्रा से प्रेरित है। इसे करने से आपकी त्वचा का लचीलापन और त्वचा में रक्त का प्रवाह बढ़ता है, जिससे त्वचा कांतिवान नज़र आती है।

yogasana,yoga,skin,hairs,skin hairs,pranayama,halasana,balayam,vajrasana,health article in hindi

उत्तानासन

आपके बालों को स्वस्थ रखने में यह आसन भी कारगर है। इसे करने के लिए पैरों को पास-पास रखते हुए इस तरह सीधी खड़ी हो जाएं कि आपके घुटने, एड़ी, पैरों के अंगूठे आपस में स्पर्श कर रहे हों। अब गहरी सांस लें और सांस छोड़ते समय अपने हाथों को उठाएं और आगे की ओर झुकाएं। हाथों की उंगलियों और हथेली से ज़मीन को स्पर्श करें। सामान्य रूप से सांस लें और कुछ सेकेंड्स तक इसी स्थिति में बनी रहें। अब सांस अंदर लेते हुए शुरुआती स्थिति में लौट आएं। इस प्रक्रिया को पांच से दस बार दोहराएं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!