न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आप भी हैं जोड़ों के दर्द से परेशान, इन योगासन के अभ्यास से मिलेगा आपको आराम

आज इस कड़ी में हम आपको उन आसनों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें करने से दर्द में जल्द लाभ मिलता है। तो आइये जानते हैं इन इन योगासन के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 08 Jul 2022 3:56:56

क्या आप भी हैं जोड़ों के दर्द से परेशान, इन योगासन के अभ्यास से मिलेगा आपको आराम

उम्र बढ़ने के साथ ही व्यक्ति का शरीर भी साथ देना छोड़ देता हैं जिसकी वजह से कई तरह की शारीरिक परेशानियां सामने आने लगती हैं। खासतौर से उम्र बढ़ने के साथ ऑस्टियोपोरोसिस, आर्थराइटिस जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं जिसमें असहनीय जोड़ों के दर्द का सामना करना पड़ता हैं एवं उठने-बैठने में भी परेशानी होती हैं। हांलाकि आजकल युवाओं में भी जोड़ों में दर्द की समस्या आम हो चली हैं। ऐसे में जोड़ों के दर्द की समस्या को रोजाना योगासन करके दूर किया जा सकता है। आज इस कड़ी में हम आपको उन आसनों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें करने से दर्द में जल्द लाभ मिलता है। तो आइये जानते हैं इन इन योगासन के बारे में...

yogasan for joint pains,Health tips,healthy living

वीरभद्रासन

अपने पैरों को लगभग 3-4 फीट अलग करके सीधे खड़े हो जाएं। अपने दाहिने पैर को 90 डिग्री बाहर की ओर मोड़ें। दोनों हाथों को बगल की ओर उठाएं और हथेलियों को नीचे की ओर रखते हुए जमीन के समानांतर रखें। सांस छोड़ें और दाहिने घुटने को मोड़ें। अपने आप को संतुलित करें। सांस छोड़ें और हाथों को नीचे की ओर लाएं। बाईं ओर भी यही दोहराएं। इससे जोड़ों के दर्द में आराम मिलेगा।

yogasan for joint pains,Health tips,healthy living

मलासन

मलासन यानि मल त्यागने की स्थिति में बैठना। यह आसन न केवल जोड़ों के दर्द को दूर करने में उपयोगी है बल्कि इससे ओस्टियोआर्थराइटिस जैसी समस्या में भी लाभ मिल सकता है। सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं। अपने दोनों पैरों को खोलें और प्रार्थना की मुद्रा बनाएं।इस दौरान आपके हाथ सीने के पास होने चाहिए। अब धीरे-धीरे नीचे बैठें और मल त्यागने जैसी मुद्रा बनाएं। इस स्थिति में लंबी गहरी सांस छोड़ते रहे। आपकी दोनों जांघें 90 डिग्री के एंगल पर होनी चाहिए लेकिन शुरुआत में आप जितना बैठ पा रहे हैं केवल अपना ही बैठें। अब कुछ सेकेंड बाद फिर से पुरानी स्थिति में आ जाएं।

yogasan for joint pains,Health tips,healthy living

शवासन

शव अर्थात मुर्दा, शरीर को मुर्दे समान बना लेने के कारण ही इस आसन को शवासन कहते हैं। इस आसन को करने के लिए पीठ के बल लेटकर दोनों पैरों को आराम से फैला लें। अपने पैरों के पंजों को बाहर और एड़ियों को अंदर की ओर रखें। अपने दोनों हाथों को शरीर से करीब 6 इंच की दूरी पर रखें। अपनी हाथों की अंगुलियां मुड़ी हुई, गर्दन सीधी रखें। इस आसन को करते समय अपनी आंखो को बंद रखें।

yogasan for joint pains,Health tips,healthy living

धनुरासन

अपने पेट के बल लेट जाएं, पैरों को से अलग करें और हाथों को बगल में रखें। अपने घुटनों को मोड़ें, अपने पैरों को मोड़ें और टखनों को पकड़ने के लिए अपने हाथों को अपने पीछे फैलाएं। सांस भरते हुए अपनी छाती को जमीन से ऊपर उठाएं। इस मुद्रा में रहें और सामान्य रूप से सांस लें। सांस छोड़ें और धीरे से अपने टखनों को छोड़ दें। अपने पैरों, हाथ और छाती को लेटने की स्थिति में लाएं और आराम करें।

yogasan for joint pains,Health tips,healthy living

उत्तानासन

उत्तानासन को अगर नियमित रूप से किया जाए तो ना केवल जोड़ो के दर्द से राहत मिलेगी बल्कि कूल्हे की हड्डी, पिंडलियां और घुटनों की मांसपेशियों में मजबूती भी आएगी। इस आसन को करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं। उसके बाद कूल्हों के जोड़ों को झुकाने की कोशिश करें। इस दौरान ध्यान रहे कि आपकी कमर के जोड़ नहीं झुकने चाहिए। झुकते वक्त अपनी सांस छोड़ें और अपनी उंगलियों को जमीन पर टिकाने की कोशिश करें। शुरुआत में अगर आप पूरे हाथ को जमीन पर नहीं टिका पा रहे हैं तो आप केवल उंगलियों को टीका सकते हैं। गहरी लंबी सांस लेते रहे और अपने सिर को घुटनो के नीचे टच करने की कोशिश करें। इस स्थिति में तकरीबन 30 से 40 सेकेंड तक रहें। इस दौरान आपकी पीठ और टांगें दोनों एकदम सीधी होनी चाहिए। पुरानी स्थिति में आने के लिए सबसे पहले सांस अंदर ले और उसके बाद अपने पीठ को सीधा करें। फिर से सीधे खड़े हो जाएं।

yogasan for joint pains,Health tips,healthy living

सेतुबंधासन

सेतुबंधासन के अभ्यास के लिए पीठ के बल लेट जाएं और अपने हाथों को शरीर के बगल में रखें। अब हथेली को जमीन से सटाकर रखें और घुटने मोड़ें ताकि पैर के तलवे जमीन से लग जाएं। अब आप सेतुबंधासन की प्रारंभिक स्थिति में हैं। अब धीरे-धीरे सांस लेते हुए अपने कमर को जितना हो सके ऊपर उठाएं, जिससे आपका शरीर एक सेतु यानी पुल का आकार में आ जाए। अब इस स्थिति में सामान्य रूप से सांस लें और छोड़ें। 10 से 30 सेकेंड तक इसी मुद्रा में बने रहें। अब सांस छोड़ते हुए अपने कमर को वापस जमीन पर लाएं और आराम के लिए वापस शवासन के मुद्रा में आ जाएं।

yogasan for joint pains,Health tips,healthy living

बालासन

घुटनों के बल एक साथ घुटने टेकें, और अपनी एड़ी पर बैठें। एक गहरी सांस लें, अपनी बाहों को फैलाएं, आगे झुकें और अपने माथे को नीचे करें। इसे करते समय, सुनिश्चित करें कि आप अभी भी बैठने की स्थिति में हैं और आपका शरीर जमीन से नहीं उठा है। कुछ देर इसी मुद्रा में रहें और सामान्य रूप से सांस लें। धीरे-धीरे, अपनी बाहों को आराम दें और बैठने की स्थिति में वापस आ जाएं।

yogasan for joint pains,Health tips,healthy living

त्रिकोणासन

त्रिकोणासन यानि तीन कोणों वाला आसन। इस आसन को करने से न केवल पैरों की अकड़न दूर हो सकती है बल्कि यह घुटने के दर्द से राहत और जोड़ों में मजबूती भी बनाएं रख सकता है। सबसे पहले आप ताड़ासन की स्थिति में खड़े हो जाएं। फिर अपने दोनों पैरों के बीच में कुछ दूरी बनाएं और इस दौरान लंबी गहरी सांस लेते रहें। अपने शरीर को दाएं तरफ झुकाएं और दाएं हाथ को पंजे के पास जमीन पर टिकाएं। ध्यान रहे इस दौरान आपके घुटने नहीं मुड़ने चाहिए। आप अपने बाएं हाथ को ऊपर की तरफ कान की सीध में रखें और अपनी नजरों को बाएं हाथ की उंगलियों पर रखें। कुछ सेकेंड तक इस मुद्रा में खड़े रहे और उसके बाद यही प्रक्रिया दूसरी तरफ से दोहराएं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग