न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस

Motorola 31 जुलाई को भारत में Moto Pad 70 Groove लॉन्च करेगा। टैबलेट में 10200mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले, 9 JBL स्पीकर्स, Android 16 और दमदार ऑडियो सिस्टम मिलेगा।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 21 Jul 2026 8:09:52

Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस

Motorola भारतीय बाजार में अपने टैबलेट पोर्टफोलियो का विस्तार करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी जल्द ही एक नया बजट-फ्रेंडली टैबलेट लॉन्च करने जा रही है, जिसे इसी महीने भारत में पेश किया जाएगा। यह डिवाइस हाल ही में लॉन्च हुई Moto Pad 70 सीरीज का हिस्सा होगा और इसे Moto Pad 70 Groove नाम से उतारा जा सकता है। लॉन्च से पहले कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट के साथ-साथ कई अहम फीचर्स की भी पुष्टि कर दी है। यह टैबलेट ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा, जहां इसके लिए एक डेडिकेटेड माइक्रोपेज भी लाइव कर दिया गया है।

31 जुलाई को होगी भारत में एंट्री

Flipkart पर जारी आधिकारिक जानकारी के मुताबिक Moto Pad 70 Groove को भारतीय बाजार में 31 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने माइक्रोपेज पर टैबलेट की पहली झलक भी साझा की है, जिससे इसके डिजाइन की कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। डिवाइस के रियर पैनल पर सर्कुलर मेश ग्रिल दी गई है, जिसके ऊपर JBL की ब्रांडिंग देखने को मिलती है। इसके साथ बिल्ट-इन सर्कुलर स्पीकर और फोल्ड-आउट स्टैंड भी दिया गया है, जिसकी मदद से टैबलेट को आसानी से किसी भी सतह पर खड़ा किया जा सकता है।

120Hz डिस्प्ले और 10200mAh की दमदार बैटरी

Moto Pad 70 Groove में 12.1 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। कंपनी ने पुष्टि की है कि यह टैबलेट 10,200mAh की बड़ी बैटरी के साथ आएगा, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल का अनुभव मिलेगा। बड़ी स्क्रीन और हाई रिफ्रेश रेट की वजह से यह टैबलेट वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

9 JBL स्पीकर्स के साथ मिलेगा दमदार ऑडियो

Motorola का दावा है कि Moto Pad 70 Groove भारत का पहला ऐसा टैबलेट होगा, जिसमें 9 JBL स्पीकर्स का सेटअप मिलेगा। इसमें चार ट्वीटर, तीन वूफर और एक डेडिकेटेड बेस यूनिट शामिल होगी। कंपनी के अनुसार, यह सेटअप 48W ऑडियो आउटपुट देने में सक्षम होगा और यूजर्स को 7.2-चैनल सिनेमैटिक साउंड का अनुभव मिलेगा। फिलहाल कंपनी ने टैबलेट के ग्रीन कलर वेरिएंट की तस्वीर साझा की है, जिससे इसके प्रीमियम डिजाइन की झलक भी देखने को मिलती है।

कैमरा और सॉफ्टवेयर भी होंगे दमदार

हालांकि कंपनी ने अभी सभी स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि Moto Pad 70 Groove में Moto Pad 70 की तरह 13MP का रियर कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा यह टैबलेट लेटेस्ट Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम कर सकता है, जिससे यूजर्स को नए फीचर्स और बेहतर परफॉर्मेंस मिलने की उम्मीद है।

Motorola Edge 70 Pro Max भी हाल ही में हुआ लॉन्च

टैबलेट के अलावा Motorola ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Pro Max भी पेश किया है। यह Edge 70 सीरीज का चौथा स्मार्टफोन है। इससे पहले कंपनी Edge 70, Edge 70 Fusion, Edge 70 Pro और Edge 70 Pro+ जैसे मॉडल भारतीय बाजार में लॉन्च कर चुकी है। Motorola Edge 70 Pro Max की शुरुआती कीमत 54,999 रुपये रखी गई है। अब कंपनी की नजर टैबलेट सेगमेंट में अपनी मौजूदगी मजबूत करने पर है और Moto Pad 70 Groove के जरिए वह बजट कैटेगरी में ग्राहकों को आकर्षित करना चाहती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत