न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बढ़ते वजन की परेशानी को दूर करेंगे ये योगासन, दिनचर्या में शामिल कर खुद को रखें फिट

योग करने से आपका शरीर वास्तव में अपने सही स्वरूप में आता है। आज हम आपको कुछ योगासन के बारे में बताएंगे जिनको करने से वजन तेजी से कम होगा और शरीर स्वस्थ रहेगा। आइये जानते हैं इन योग के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 11 Jul 2022 5:47:17

बढ़ते वजन की परेशानी को दूर करेंगे ये योगासन, दिनचर्या में शामिल कर खुद को रखें फिट

आजकल की बिजी लाइफस्टाइल में लोग मोटापे और बढ़ते वजन का शिकार होते जा रहे हैं जो कि बीमारियों का कारण बनते हैं। वजन बढ़ने से स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड़ने लगता है। अत्याधिक वजन से हमारा शरीर भारी और सुस्त हो जाता है। ऐसे में कई लोग चर्बी को घटाने के लिए जिम में खूब पसीना बहाते हैं और सभी सोचते हैं कि जिम जाने से ही वजन कम होगा। जबकि ऐसा नहीं हैं, आप घर पर रहकर भी अपनी दिनचर्या में योगासन को शामिल कर बढ़ते वजन की परेशानी को दूर कर सकते हैं। योग करने से आपका शरीर वास्तव में अपने सही स्वरूप में आता है। आज हम आपको कुछ योगासन के बारे में बताएंगे जिनको करने से वजन तेजी से कम होगा और शरीर स्वस्थ रहेगा। आइये जानते हैं इन योग के बारे में...

बढ़ते वजन की परेशानी को दूर करेंगे ये योगासन, दिनचर्या में शामिल कर खुद को रखें फिट

वीरभद्रासन

वीरभद्रासन को योद्धा मुद्रा कहते हैं। इस आसन में आपकी पोजीशन पहाड़ों पर जाने वाली मुद्रा के जैसी होती है। इसमें अपने पैर को पीछे की ओर खींचते हुए दूसरे पैर को आगे कूदने की पोजीशन में बना लें। फिर हाथों को जोड़कर सिर को ऊपर तक से जाएं। अब अपने हाथ को छाती के सामने ले जाते हुए खींचे हुए पैरों को सीधा कर लें। फिर दूसरे पैर को अभी भी 90 डिग्री पर रखें और दोनों हाथों को खींचकर बाहर की तरफ फैला लें।

बढ़ते वजन की परेशानी को दूर करेंगे ये योगासन, दिनचर्या में शामिल कर खुद को रखें फिट

संतुलनासन

पेट के बल लेट जाएं। हथेलियों को कंधों के नीचे रखें और ऊपरी शरीर, श्रोणि और घुटनों को ऊपर उठाएं। फर्श को पकड़ने के लिए पैर की उंगलियों का प्रयोग करें और घुटनों को सीधा रखें। सुनिश्चित करें कि घुटना, श्रोणि और रीढ़ एक सीध में हो। कलाइयों को कंधों के ठीक नीचे रखा जाना चाहिए और बाहें सीधी रखी जानी चाहिए। अंतिम मुद्रा में थोड़ी देर रुकें।

बढ़ते वजन की परेशानी को दूर करेंगे ये योगासन, दिनचर्या में शामिल कर खुद को रखें फिट

भुजंगासन

एक शोध से जानकारी मिलती है कि पेट की चर्बी को कम करने वाले योगासन की सूची में भुजंगासन भी है। मैट बिछाएं और इस पर पेट के बल लेट जाएं। दोनों हाथों को कंधे के पास रखें। माथे को जमीन से टिकाए रखें। अब एक लंबी गहरी सांस भरते हुए हाथों से जमीन की ओर दबाव डालते हुए शरीर के ऊपरी भाग को नाभि तक उठाने का प्रयास करें। इस तरह सबसे पहले मस्तक, फिर छाती और आखिर में नाभि वाले हिस्से को क्रमवार ऊपर उठाने का प्रयास करें। इस अवस्था में कुछ देर ठहर कर सामान्य गति से सांस लेते रहें और आसमान को देखने की कोशिश करें। इसके बाद धीरे-धीरे सांस को छोड़ते हुए अपनी प्रारंभिक अवस्था में लौट आएं।

बढ़ते वजन की परेशानी को दूर करेंगे ये योगासन, दिनचर्या में शामिल कर खुद को रखें फिट

हलासन

फर्श पर पीठ के बल सीधे लेट जाएं और अपने दोनों हाथों को भी बिल्कुल आराम की मुद्रा में जमीन पर सीधे रखें। लंबी सांस लेते हुए पेट की मांसपेशियों के सहारे अपने पैरों को फर्श से ऊपर उठाएं और दोनों पैरों को 90 अंश के कोण पर खड़े रखें। सामान्य रूप से लगातार सांस लेते हुए अपने कूल्हों और पीठ को हाथ की सहायता से फर्श से ऊपर उठाएं। अब अपने पैरों को सिर के ऊपर से ले जाते हुए 180 डिग्री के कोण पर मोड़े जब तक कि आपके पैरों की उंगलियां फर्श से नहीं छू जाती हैं।

बढ़ते वजन की परेशानी को दूर करेंगे ये योगासन, दिनचर्या में शामिल कर खुद को रखें फिट

पादहस्तासन

हस्तउत्तानासन से सांस छोड़ें और धीरे से ऊपरी शरीर को कूल्हों से नीचे झुकाएं और नाक को घुटनों के बीच में टिकाएं। हथेलियों को पैर के दोनों ओर रखें। शुरुआत में, इसे पूरा करने के लिए घुटनों को थोड़ा मोड़ सकते हैं। अभ्यास के साथ, धीरे-धीरे घुटनों को सीधा करें और जांघों को छाती से छूने की कोशिश करें। गर्दन को गुरुत्वाकर्षण के साथ गिरने दें और नाक को घुटनों के बीच में रखें। ऊपरी और निचले शरीर के बीच यथासंभव कम जगह छोड़ने का प्रयास करें।

बढ़ते वजन की परेशानी को दूर करेंगे ये योगासन, दिनचर्या में शामिल कर खुद को रखें फिट

चक्रासन

चक्रासन का अभ्यास करने से स्पाइन से लेकर पेट तक में खिंचाव पड़ता है। चक्रासन करने से फैट कम होता है। इस आसन को करने से आप वजन को कम कर सकते हैं। चक्रासन करने के लिए पैरों को मोड़कर जमीन पर लेट जाएं। अब हाथों से पैरों के ठखनों को पकड़ें और अपनी तरफ खीचें। अब पैरों को उसी अवस्था में रहने दें और हाथों को मोड़कर पंजों को सिर के बगल में रख दें। इस बात का ध्यान रखें कि आपकी उंगलियां कंधे की ओर फैली होनी चाहिए। इसके बाद अपने शरीर के मध्य भाग को उठाएं। हाथ और पैर जमीन की तरफ होने चाहिए और बाकी शरीर उठा होना चाहिए।

बढ़ते वजन की परेशानी को दूर करेंगे ये योगासन, दिनचर्या में शामिल कर खुद को रखें फिट

नौकासन

वजन घटाने के लिए योग में यह आसन बहुत लाभकारी हो सकता है। पीठ के बल लेट जाएं। संतुलन बनाने के लिए ऊपरी और निचले शरीर को ऊपर उठाएं। पैर की उंगलियां आंखों के साथ संरेखित होनी चाहिए। घुटनो और पीठ को सीधा रखें। भुजाओं को जमीन के समानांतर रखें। पेट की मांसपेशियों को कस लें। पीठ को सीधा करें। सामान्य रूप से श्वास लें और छोड़ें।

बढ़ते वजन की परेशानी को दूर करेंगे ये योगासन, दिनचर्या में शामिल कर खुद को रखें फिट

एकपादासन

समस्थिति से शुरू करें। बांहों को ऊपर उठाते हुए पीठ को सीधा रखें और हथेलियों को प्रणाम में मिला लें। सांस छोड़ें और ऊपरी शरीर को तब तक मोड़ें जब तक कि यह फर्श के समानांतर न हो जाए। बांहों को कानों के पास रखें। दाहिने पैर को सीधा रखते हुए धीरे-धीरे ऊपर की ओर उठाएं। दाहिना पैर, श्रोणि, ऊपरी शरीर और हाथ सभी एक सीधी रेखा में होने चाहिए। संतुलन बनाए रखने के लिए आंखों को फर्श पर केंद्रित करें।

बढ़ते वजन की परेशानी को दूर करेंगे ये योगासन, दिनचर्या में शामिल कर खुद को रखें फिट

गरुड़ासन

अगर कोई मोटापा घटाने के लिए योग करना चाहता है, तो गरुड़ासन फायदेमंद हो सकता है। पहले सीधे खड़े हो जाएं। अपने घुटनों को थोड़ा मोड़ लीजिए और दोनों हाथों को सामने की ओर लाइए। अब पूरे शरीर का भार दाएं पैर पर ले आएं और बाएं पैर को ऊपर उठा लें। इसके बाद अपने बाएं पैर को दाईं टांग के आगे से घूमाते हुए पीछे तक ले जाएं। इस दौरान बाईं जंघा, दाईं जंघा के ऊपर रहेगी। अब अगले स्टेप में आपको दोनों बाजुओं को कोहनी से मोड़ते हुए क्रॉस करना है। इस दौरान बाईं बाजू को दाईंं बाजू के ऊपर रखना है। फिर आपको दोनों हथेलियों को नमस्कार मुद्रा में लाने का प्रयास करना है। अब इस मुद्रा में जितनी देर हो सके खुद को बनाकर रखें। फिर धीरे-धीरे अपनी प्रारंभिक अवस्था में आ जाएं। अब यही प्रक्रिया आपको दूसरी ओर यानी दाएं पैर व हाथ से भी करनी है। इस आसन के तीन से पांच चक्र किए जा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने  के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा