न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

World Diabetes Day: दवा या टोटका नहीं ये है आयुर्वेद द्वारा बताए डायबिटीज से बचने के कारगर उपाय, कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर लेवल

डायबिटीज यानी मधुमेह यह एक ऐसी बीमारी है जिसका कोई इलाज नहीं है। यह बीमारी इन दिनों लोगों के बीच तेजी से पैर पसार रही है। अगर एक बार किसी को ये बीमारी हो जाए तो ताउम्र उस व्यक्ति का पीछा नहीं छोड़ती।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 13 Nov 2022 4:10:25

World Diabetes Day:  दवा या टोटका नहीं ये है आयुर्वेद द्वारा बताए डायबिटीज से बचने के कारगर उपाय, कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर लेवल

डायबिटीज यानी मधुमेह यह एक ऐसी बीमारी है जिसका कोई इलाज नहीं है। यह बीमारी इन दिनों लोगों के बीच तेजी से पैर पसार रही है। अगर एक बार किसी को ये बीमारी हो जाए तो ताउम्र उस व्यक्ति का पीछा नहीं छोड़ती। इस बीमारी की सबसे बड़ी वजह है खराब जीवनशैली। सामान्य शुगर का लेवल भोजन करने से पहले 100 से कम और खाना खाने के बाद 140 से कम होना चाहिए। यह रेंज से ज्यादा आ रहा है तो खानपान में परहेज और व्यायाम से इसे नियंत्रित कर सकते हैं। आयुर्वेद का भी कहना है कि अगर कोई व्यक्ति वक्त रहते अपने खानपान और जीवनशैली को सुधार लेता है तब वो डायबिटीज के खतरे से बच सकता है।

मौजूदा समय में लोगों के बीच दो तरह की डायबिटीज तेजी से फैल रही है। टाइप 1 डायबिटीज किसी भी उम्र में हो सकती है। यह बच्चों या युवाओं में पाया जाता है। यह एक ऑटोइम्यून बीमारी होती है। टाइप 1 डायबिटीज के दौरान शरीर इंसुलिन बनाना बंद कर देता है। यानी शरीर की कोशिकाएं इंसुलिन बनाने वाले अग्नाशय की कोशिकाओं पर हमला कर उन्हें खत्म कर देती है। टाइप 1 डायबिटीज कम उम्र में या जन्म से भी हो सकता है।

world diabetes day,world diabetes day 2022,diabetes care tips,tips to control diabetes,health news in hindi,healthy living tips in hindi

मोटापा, हाइपरटेंशन और खराब लाइफस्टाइल टाइप 2 डायबिटीज के मुख्य कारण है। इसमें शरीर में इंसुलिन कम मात्रा में बनता है। इसमें शरीर में या तो इंसुलिन कम बनता है या फिर शरीर की कोशिकाएं इंसुलिन के प्रति संवेदनशील नहीं होतीं। टाइप 2 डायबिटीज अधिकतर वयस्क लोगों में पाया जाता है। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में कोई आयुर्वेदिक दवा या टोटके के बारे में नहीं बता रहे हैं बल्कि हम आपको उस पद्धति के बारे में बताएंगे जिसे अगर आपने अपनी जिंदगी में शामिल कर लिया तो फिर मधुमेह बीमारी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी और अगर आपको ये बीमारी नहीं है तो भी वो कभी आपको छू तक नहीं पाएगी।

world diabetes day,world diabetes day 2022,diabetes care tips,tips to control diabetes,health news in hindi,healthy living tips in hindi

बचने के लिए इस जूस का करें सेवन

मधुमेह से बचने की बात आए तो ऐसे में आयुर्वेदिक ड्रिंक्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। आयुर्वेदिक ड्रिंक्स कई प्रकार के फलों, सब्जियों और जड़ी बूटियों का मिश्रण होती हैं। आप आंवला, जामुन के बीज और करेला का जूस बनाकर सुबह-सुबह क पी सकते है। यह आपको डायबिटीज को बचाएगा साथ ही आपके पेट के लिए बहुत अच्छा साबित होगा। इसका सेवन पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है। इसका सेवन शरीर को ताकत भी पहुंचाता है लेकिन अगर आप मधुमेह या किसी अन्य बीमारी से पीड़ित हैं तो इसके सेवन से पहले एक बार अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

world diabetes day,world diabetes day 2022,diabetes care tips,tips to control diabetes,health news in hindi,healthy living tips in hindi

डायबिटीज के रोगी हेल्दी डाइट करें फॉलो

अपनी खानपान की आदतों को सुधारकर आप डायबिटीज से लड़ सकते है। हेल्दी डाइट आपको ओवरऑल हेल्थ को फायदा पहुंचाती है। डायबिटीज की बीमारी में पीड़ित व्यक्ति को अपनी डाइट लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स के आधार पर बनानी होती है। ये एक तरह का डाइट प्लान है जिसमें ब्लड शुगर घटाने वाले खाद्य पदार्थों को शामिल किया जाता है। इस डाइट प्लान में हाई फैट्स, कार्ब्स और शुगर वाले खाद्य पदार्थों को बाहर रखा जाता है और सेहत को फायदा पहुंचाने वाले फूड जैसे साबुत अनाज, सब्जियां, फल और बीज जैसी चीजों को रोजाना की डाइट में शामिल किया जाता है।

world diabetes day,world diabetes day 2022,diabetes care tips,tips to control diabetes,health news in hindi,healthy living tips in hindi

कसरत बेहद जरूरी

आर्युर्वेद का कहना है कि शारीरिक गतिविधि डायबिटीज के खतरे के साथ ही मोटापा, कोलेस्ट्रॉल, हृदय रोग समेत कई बीमारियों को बढ़ने से भी रोकती है। इसलिए डायबिटीज के रोगियों को 24 घंटे में एक घंटा नियमित तौर पर व्यायाम या कोई शारीरिक गतिविधि जरूर करनी चाहिए।

world diabetes day,world diabetes day 2022,diabetes care tips,tips to control diabetes,health news in hindi,healthy living tips in hindi

तनाव से दूर रहें

आजकल लोग काम और घर पर किसी ना किसी वजह से लगातार तनाव का शिकार हो रहे हैं। आयुर्वेद का कहना है कि डायबिटीज से बचने के लिए शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से फिट रहना बेहद जरूरी है जिसमें मेडिटेशन आपकी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। तनाव कम करने के लिए मेडिटेशन का बड़ा योगदान है। इसलिए डायबिटीज के रोगियों को अपनी लाइफस्टाइल में एक्सरसाइज को तो शामिल करना चाहिए साथ ही तनाव कम करने के लिए मेडिटेशन को भी शामिल करना चाहिए। ये दोनों आदतें मिलकर आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद करेंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर