न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

World Diabetes Day: डायबिटीज को कंट्रोल में रखती है ये गुठली, सेवन से होते हैं और भी कई फायदे

इसके इस्तेमाल से डायबिटीज और हाई बीपी को कंट्रोल रखने में मदद मिलती है साथ ही इसका सेवन पाचन शक्ति को भी मजबूत बनाता है। आप जामुन की गुठलियों का पाउडर बना कर सेवन कर सकते है। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल जामुन की गुठली के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 13 Nov 2022 7:19:38

World Diabetes Day: डायबिटीज को कंट्रोल में रखती है ये गुठली, सेवन से होते हैं और भी कई फायदे

काले रंग का एक ऐसा छोटा सा फल है जामुन। जामुन गर्मियों के मौसम का एक लोकप्रिय फल है। इसके ऊपरी भाग को हम बड़े चाव से खाते हैं और अक्सर इसकी गुठली को फेंक देते है। लेकिन हम आपको बता दे, जामुन का बीज भी आपके स्वास्थ्य के लिए लाभदायक साबित हो सकता है। इसके इस्तेमाल से डायबिटीज और हाई बीपी को कंट्रोल रखने में मदद मिलती है साथ ही इसका सेवन पाचन शक्ति को भी मजबूत बनाता है। आप जामुन की गुठलियों का पाउडर बना कर सेवन कर सकते है। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल जामुन की गुठली के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे है...

world diabetes day,world diabetes day 2022,jamun ke gutli ke fayde,jamun ke gutli ke fayde hindi main,jamun ke fayde hindi mein,health news in hindi,health news,healthy food

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज को कंट्रोल मददगार साबित होती है जामुन की गुठली। दरअसल, जामुन की गुठली में एंटी-डायबिटिक गुण पाया जाता है। टाइप-2 डायबिटीज मरीजों के लिए इसकी गुठली से तैयार पाउडर का सेवन काफी फायदा पहुंचाता है। साथ ही इसका सेवन आपको डायबिटीज से भी दूर रख सकता है।

world diabetes day,world diabetes day 2022,jamun ke gutli ke fayde,jamun ke gutli ke fayde hindi main,jamun ke fayde hindi mein,health news in hindi,health news,healthy food

कब्ज में फायदेमंद

कब्ज रोगियों के लिए जामुन की गुठली का सेवन फायदेमंद साबित होता है। दरअसल, जामुन की गुठली में क्रूड फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो मल त्यागने में मदद करता है। ऐसे में आप कब्ज की शिकायत होने पर जामुन की गुठली का सेवन कर सकते हैं।

world diabetes day,world diabetes day 2022,jamun ke gutli ke fayde,jamun ke gutli ke fayde hindi main,jamun ke fayde hindi mein,health news in hindi,health news,healthy food

ब्लड प्रेशर को रखे कंट्रोल में

जामुन की गुठली ब्लड प्रेशर पर प्रभावी रूप से काम करती है। एक वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार, जामुन के बीज में एलेजिक एसिड (Ellagic Acid) की मात्रा पाई जाती है। शोध में एलेजिक एसिड की मात्रा के सेवन करने से आश्चर्यजनक रूप से ब्लड प्रेशर में कमी देखने को मिली है। इस प्रकार एलेजिक एसिड के प्रयोग से ब्लड प्रेशर लगभग 36% तक कम हो सकता है।

world diabetes day,world diabetes day 2022,jamun ke gutli ke fayde,jamun ke gutli ke fayde hindi main,jamun ke fayde hindi mein,health news in hindi,health news,healthy food

वायरल इंफेक्शन से बचाव

जामुन की गुठली में एंटी-माइक्रोबियल (antimicrobial) और एंटी-बैक्टीयल (anti-bacterial) गुण होते है जो वायरल इंफेक्शन से आपका बचाव करते है। जामुन की गुठली के पाउडर या अर्क का सेवन शरीर में मौजूद बैक्टीरिया को नष्ट कर देता है।

world diabetes day,world diabetes day 2022,jamun ke gutli ke fayde,jamun ke gutli ke fayde hindi main,jamun ke fayde hindi mein,health news in hindi,health news,healthy food

कैंसर रोधी गुण

जामुन की गुठली में साइटोटोक्सिक गुणों वाले कुछ घटक मौजूद होते हैं, जिनका इस्तेमाल विशेष रूप से फेफड़ों के कैंसर का उपचार करने के लिए एंटी-कैंसर एजेंटों के रूप में किया जाता है। हालांकि, जामुन की गुठली कैंसर रोगियों के लिए कितनी असरकारी साबित हो सकती है, इसके लिए अभी गहन अध्ययन की आवश्यकता है।

world diabetes day,world diabetes day 2022,jamun ke gutli ke fayde,jamun ke gutli ke fayde hindi main,jamun ke fayde hindi mein,health news in hindi,health news,healthy food

सूजन को करे कम

शरीर में होने वाली सूजन और दर्द को दूर करने में मददगार साबित होती है जामुन की गुठली। जामुन की गुठली से तैयार पाउडर और अर्क का सेवन अर्थराइटिस की समस्या में फायदेमंद है। इससे सूजन और दर्द से राहत मिल सकती है।

world diabetes day,world diabetes day 2022,jamun ke gutli ke fayde,jamun ke gutli ke fayde hindi main,jamun ke fayde hindi mein,health news in hindi,health news,healthy food

पाचन क्रिया को करे मजबूत

जामुन की गुठली का सेवन पाचन क्रिया को मजबूत बनाने का काम करता है। इसमें मौजूद क्रूड फाइबर बेहतरीन पाचन क्रिया के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है। आप जामुन की गुठली से तैयार अर्क या पाउडर का सेवन कर सकते हैं।

world diabetes day,world diabetes day 2022,jamun ke gutli ke fayde,jamun ke gutli ke fayde hindi main,jamun ke fayde hindi mein,health news in hindi,health news,healthy food

दांतों और मसूड़ों के लिए

दांतों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए बच्चों और व्यस्क दोनों को कैल्शियम की आवश्यकता होती है। ऐसे में जामुन की गुठली में मौजूद कैल्शियम दांतों को मजबूती प्रदान करता है। इसके अलावा, विटामिन-सी की कमी से मसूड़ों में सूजन और खून निकलने की समस्या का इलाज भी जामुन बीज में पाए जाने वाले विटामिन-सी के जरिए किया जा सकता है।

world diabetes day,world diabetes day 2022,jamun ke gutli ke fayde,jamun ke gutli ke fayde hindi main,jamun ke fayde hindi mein,health news in hindi,health news,healthy food

पीरियड्स में

महिलाएं पीरियड्स के दौरान जामुन बीज के पाउडर का सेवन कर सकती हैं, जो उन्हें दर्द से आराम पहुंचाने में मदद कर सकता है। दरअसल, इसमें जिंक पाया जाता है, जो पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द को कम करने में मदद कर सकता है।

world diabetes day,world diabetes day 2022,jamun ke gutli ke fayde,jamun ke gutli ke fayde hindi main,jamun ke fayde hindi mein,health news in hindi,health news,healthy food

त्वचा के लिए फायदेमंद

जामुन की गुठली में एंटीऑक्सीडेंट क्रिया पाई जाती है जो फ्री रेडिकल्स को खत्म कर त्वचा को बचाने का काम करती है। अगर फ्री रेडिकल्स को न रोका जाए, तो इससे त्वचा कैंसर और फोटो एजिंग की समस्या हो सकती है।

world diabetes day,world diabetes day 2022,jamun ke gutli ke fayde,jamun ke gutli ke fayde hindi main,jamun ke fayde hindi mein,health news in hindi,health news,healthy food

बलगम (कफ) को दूर करे

जामुन के बीज से निकलने वाला अर्क कफ/बलगम को दूर करने के काम आ सकता है। इस संबंध में भी अभी और वैज्ञानिक शोध की आवश्यकता है।

world diabetes day,world diabetes day 2022,jamun ke gutli ke fayde,jamun ke gutli ke fayde hindi main,jamun ke fayde hindi mein,health news in hindi,health news,healthy food

उल्टी से राहत

जामुन के बीज के पाउडर का उपयोग डायस्पेसिया जो कि एक ऐसी मेडिकल कंडीशन जिसमें उल्टी का भी लक्षण शामिल है के इलाज में किया जाता है। इसलिए, उल्टी की समस्या होने पर जामुन के बीज से बने पाउडर को पानी में मिलाकर पीने से राहत मिल सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा

'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता

BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं

खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग

मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात

'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल

शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू

महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला

बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी

यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा

रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं

क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च

कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे

Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?