न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

World Blood Donor Day 2022: मोटापा और कैंसर जैसी बीमारियां रहती है दूर, रक्तदान करने से शरीर को होते है कई फायदे

ब्लड डोनेट करने से न सिर्फ किसी की जान बचाई जा सकती है, बल्कि ये हमारी खुद की सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। एक्सपर्ट कहते हैं कि रक्तदान से दिल की सेहत में सुधार और वजन कंट्रोल समेत हेल्थ को कई बड़े फायदे होते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 14 Jun 2022 1:57:04

World Blood Donor Day 2022: मोटापा और कैंसर जैसी बीमारियां रहती है दूर, रक्तदान करने से शरीर को होते है कई फायदे

हर साल पूरी दुनिया में 14 जून को रक्‍तदान दिवस मनाया जाता है जिसका मकसद लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करना है। रक्त दान करने को लेकर लोगों के मन में ये डर रहता है कि इससे शरीर में कमजोरी हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं है। ब्लड डोनेट करने से न सिर्फ किसी की जान बचाई जा सकती है, बल्कि ये हमारी खुद की सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। एक्सपर्ट कहते हैं कि रक्तदान से दिल की सेहत में सुधार और वजन कंट्रोल समेत हेल्थ को कई बड़े फायदे होते हैं। ये रक्तदाता के शरीर और मन दोनों पर बहुत अच्छा प्रभाव डालता है। डॉक्टर्स कहते हैं कि 18 से 60 साल की उम्र का कोई भी व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। बस, इसके लिए जरूरी है कि वह स्वस्थ हो और कुछ मानकों को पूरा करता हो। अगर आपको कोई बीमारी है या आप कोई दवा ले रहे हैं तो बेहतर होगा कि रक्तदान से पहले अपने चिकित्सक से सलाह ले लें और रक्तदान के लिए हो रही जांच के समय पूरी जानकारी दें। आज हम आपको रक्‍तदान करने से होने वाले फायदों में बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं...

world blood donor day 2022,blood donation,blood donation benefits,Health,health news,healthy living

दिल की सेहत में सुधार

रक्तदान करना आपके दिल की सेहत को सुधार सकता है और दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को कम करता है। दरअसल, आयरन एक तरह का मिनरल होता है जो हमारे हार्ट में जमा होता है। जो जब ब्लड में आयरन की मात्रा ज्यादा होने लगती है तो इससे हार्ट पर प्रेशर बनता है जो हार्ट के लिए बहुत ही नुकसानदायक होता है। इसकी वजह से हार्ट अटैक का भी खतरा रहता है। नियमित रूप से रक्तदान करने से आयरन की अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित हो जाती है, जो दिल की सेहत के लिए अच्छा है।

world blood donor day 2022,blood donation,blood donation benefits,Health,health news,healthy living

रेड सेल्स प्रोडक्शन

रक्तदान के बाद आपका शरीर खून को पूरा करने के काम में लग जाता है। रेड ब्लड सेल्स नयी कोशिकाओं का निर्माण करती हैं। जो आपकी सेहत को सुधार सकता है और शरीर को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करता है।

world blood donor day 2022,blood donation,blood donation benefits,Health,health news,healthy living

वजन कंट्रोल

रक्तदान कैलोरी जलाने और वजन को कम करने में भी मदद कर सकता है क्योंकि एक बार ब्लड डोनेट करने आप 650 से 700 कैलोरी तक कम कर सकते हैं। बढ़ते वजन का संबंध कैलोरी से होता है तो जब कैलोरी घटेगी तो जाहिर सी बात है वजन भी घटेगा। इस वजह से हर तीन महीने में आपको रक्तदान करते रहना चाहिए। हालांकि, रक्तदान को वजन कम करने का तरीका नहीं कहा जा सकता है। यह केवल बेहतर स्वास्थ्य का माध्यम है, वजन कम करने के प्लान का हिस्सा नहीं। इसलिए अधिकता से बचें और जैसा डॉक्टर लोग कहते हैं, वही करें।

world blood donor day 2022,blood donation,blood donation benefits,Health,health news,healthy living

कैंसर का जोखिम कम

शरीर में ज्यादा आयरन हार्ट के साथ-साथ लीवर और पैनक्रियाज़ में भी जमा होता है, जिसके कारण लीवर और अग्न्याशय को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन अगर हम नियमित रूप से रक्तदान करते है तो लीवर में आयरन की मात्रा नियंत्रित रहती है जो लीवर और अग्न्याशय के कैंसर से बचा जा सकता है।

world blood donor day 2022,blood donation,blood donation benefits,Health,health news,healthy living

अच्छी सेहत

नियमित रूप से रक्तदान शरीर की कोशिकाओं को प्रोत्साहित करता है, जिससे शरीर की फिटनेस सुधरती है और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। नियमित रुप से रक्त दान करते रहने से शरीर में मौजूद गंदगी बाहर निकलती रहती है जिससे कई सारी गंभीर बीमारियों का खतरा टल जाता है। इतना ही नहीं ब्लड डोनेशन के बाद बोनमैरो नए रेड सेल्स बनाता है जिससे शरीर चुस्त-दुरूस्त बना रहता है। साथ ही रक्तदान के जरिये एक अच्छा काम करने की सोच संतुष्टि भी देती है।

world blood donor day 2022,blood donation,blood donation benefits,Health,health news,healthy living

हेल्थ चेकअप

सेहत को होने वाले इन फायदों के अलावा रक्तदान की प्रक्रिया में रक्तदान से पहले आपके खून और आपकी सेहत की निशुल्क जांच भी हो जाती है। खून की जांच करके हीमोग्लोबिन के स्तर का पता लगाया जाता है और कुछ संक्रमणों, बीमारियों की आशंका की भी जांच की जाती है। खून की जांच से यह पता लगाया जाता है कि व्यक्ति रक्तदान के लिए तैयार है या नहीं। इसलिए नियमित तौर पर रक्तदान से आप अपनी सेहत पर भी नजर बनाए रख सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन