न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली महिलाओं में हार्ट डिजीज का खतरा दोगुना, नई स्टडी में हुआ खुलासा

हालिया एक अध्ययन में यह पाया गया है कि जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली महिलाओं में हार्ट डिजीज का खतरा सामान्य महिलाओं के मुकाबले दोगुना होता है।

Posts by : Varsha Singh | Updated on: Tue, 04 Feb 2025 4:20:06

जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली महिलाओं में हार्ट डिजीज का खतरा दोगुना, नई स्टडी में हुआ खुलासा

हालिया एक अध्ययन में यह पाया गया है कि जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली महिलाओं में हार्ट डिजीज का खतरा सामान्य महिलाओं के मुकाबले दोगुना होता है। यह स्टडी यूरोपियन हार्ट जर्नल में पब्लिश की गई है, जिसमें कहा गया है कि जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली महिलाएं अक्सर मां बनने के एक साल के भीतर हृदय रोग के कारण अस्पताल में भर्ती हो जाती हैं।

अध्ययन में यह भी सामने आया है कि अगर इन महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं थीं, तो जुड़वा बच्चों के जन्म के बाद हार्ट डिजीज का खतरा और भी बढ़ जाता है। यह स्टडी अमेरिका की रटगर्स यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों द्वारा की गई है। पिछले कुछ दशकों में जुड़वा गर्भधारण के मामलों में वृद्धि आई है, जिसका प्रमुख कारण फर्टिलिटी ट्रीटमेंट और उच्च आयु में गर्भावस्था है।

जुड़वा बच्चों के कारण क्यों बढ़ रही हार्ट डिजीज: एक अध्ययन

मुख्य शोधकर्ता डॉ. रूबी लिन के अनुसार, जुड़वा गर्भावस्था के दौरान मां के दिल को अधिक काम करना पड़ता है, और डिलीवरी के बाद हृदय को सामान्य स्थिति में लौटने में कई सप्ताह लग जाते हैं। इस कारण जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली महिलाओं में हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ जाता है। डॉ. लिन ने यह भी बताया कि जिन महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान ब्लड प्रेशर की समस्या नहीं थी, उन्हें भी बच्चे की डिलीवरी के बाद एक साल तक हृदय रोग का खतरा बना रहता है।

twins heart disease risk,heart disease study on twin births,women giving birth to twins,increased heart disease risk twins,health risks twin pregnancy,twins pregnancy heart health,heart disease research twins,new study on heart disease,womens health twins pregnancy,twin birth health risks

3.6 करोड़ डिलीवरी केस पर की गई स्टडी

यह अध्ययन 2010 से 2020 के बीच अमेरिका में 3.6 करोड़ डिलीवरी केस के आंकड़ों पर आधारित था। परिणामों में यह पाया गया कि जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली महिलाओं में हृदय रोग के कारण अस्पताल में भर्ती होने की दर 1,105.4 प्रति 1 लाख प्रसव थी, जबकि एक बच्चे को जन्म देने वाली महिलाओं में यह दर 734.1 प्रति 1 लाख प्रसव थी। अगर किसी महिला को प्रेग्नेंसी के दौरान हाई ब्लडप्रेशर की समस्या नहीं थी, तो भी जुड़वा बच्चों की मां बनने पर हृदय रोग के कारण अस्पताल में भर्ती होने की संभावना दोगुनी से अधिक रही। हाई ब्लडप्रेशर के मामलों में यह खतरा आठ गुना अधिक बढ़ गया।

एक बच्चे को जम्न देने वाली महिलाओं को भी खतरा

इस अध्ययन में यह भी सामने आया कि एक बच्चे को जन्म देने वाली महिलाओं में यदि प्रेग्नेंसी के दौरान हाई ब्लड प्रेशर की समस्या थी, तो डिलीवरी के बाद इन महिलाओं की मृत्यु दर अधिक पाई गई। इसके विपरीत, जुड़वा बच्चों की माताओं में यह खतरा कम था। इस परिणाम से यह संकेत मिलता है कि जुड़वा बच्चों की माताओं के लिए दीर्घकालिक स्वास्थ्य जोखिम कम हो सकता है, जबकि सिंगल गर्भावस्था वाली महिलाओं में पहले से मौजूद हृदय संबंधी समस्याओं का प्रभाव अधिक समय तक बना रह सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर