न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कैंसर के कारण काटनी पड़ी थी महिला की नाक, इस तकनीक का सहारा लेकर डॉक्टर्स ने दोबारा हाथ पर उगा दी

किडनी ट्रांसप्लांट, हार्ट ट्रांसप्लांट, लिवर ट्रांसप्लांट के बारे में तो आपने काफी सुना होगा जिसमें ऑर्गन खराब होने पर डॉक्टर्स उसकी जगह दूसरा ऑर्गन लगा देते हैं। लेकिन फ्रांस से सामने आया ये मामला सभी के लिए चौका देने वाला है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 14 Nov 2022 1:25:41

कैंसर के कारण काटनी पड़ी थी महिला की नाक, इस तकनीक का सहारा लेकर डॉक्टर्स ने दोबारा हाथ पर उगा दी

किडनी ट्रांसप्लांट, हार्ट ट्रांसप्लांट, लिवर ट्रांसप्लांट के बारे में तो आपने काफी सुना होगा जिसमें ऑर्गन खराब होने पर डॉक्टर्स उसकी जगह दूसरा ऑर्गन लगा देते हैं। लेकिन फ्रांस से सामने आया ये मामला सभी के लिए चौका देने वाला है। डॉक्टर्स ने एक महिला के हाथ पर ही नाक उगा दी और फिर उसे महिला के चेहरे पर लगा दिया। डॉक्टर्स ने हाथ पर नाक उगाने के लिए एक खास तकनीक का सहारा लिया था, जिस कारण इस प्रोसेस में काफी लंबा समय लगा।

कहां का है यह मामला?

Dailymail की रिपोर्ट के मुताबिक, 2013 में फ्रांस की कैराइन को साइनस कैंसर हो गया था। इस कारण उन्हें कीमोथैरेपी और रेडियोथैरेपी दी गई। उन्हें कैंसर से तो छुटकारा मिल गया लेकिन डॉक्टर्स को उनकी नाक के कुछ हिस्से को काटना पड़ा। जिसके बाद डॉक्टर्स ने स्किन ग्राफ टेक्नीक का सहारा लेकर नाक टिश्यूज को रिप्लेस करने की कोशिश की, प्रोस्थेटिक नाक लगाई लेकिन ये तमाम कोशिशे असफल रही। इसके बाद उन्होंने घर से निकलना बंद कर दिया और पिछले करीब आठ साल से वह घर पर थी।

डॉ एग्नेस डुप्रेट-बोरी और डॉ बेंजामिन वैलेरी ने कैराइन को सजेशन दिया कि वह उसकी नाक को दोबारा विकसित कर सकते हैं। इसके डॉक्टरों ने 3डी-प्रिंटेड बायोमटेरियल टेक्नीक का उपयोग करके एक कस्टमाइज नाक तैयार की। इसके बाद उसे दो महीने तक बर्फ में रखा गया और उसके बाद नाक जब अपने सही आकार में आ गई तो उसे महिला के हाथ के अंदर ट्रांसप्लांट कर दिया गया क्योंकि यहां की त्वचा बहुत पतली होती है।

डॉ एग्नेस डुप्रेट-बोरीज के मुताबिक, 'महिला ऑपरेशन के लिए काफी उत्सुक थी। नाक के पूरी तरह डेवलप होने के बाद नाक और चेहरे की ब्लड वेसिल्स (रक्त वाहिकाएं) को जोड़ने के लिए माइक्रोस्कोप का इस्तेमाल किया गया। जो स्किन बदली गई थी, उसके लिए उसकी जांघ की स्किन का प्रयोग किया गया। महिला 10 दिन अस्पताल में रही और उसके बाद वह घर चली गई।'

डॉ डुप्रेट-बोरीज ने आगे कहा, 'महिला की सफलतापूर्वक दो सर्जरी कर दी गई हैं जिससे नाक उसके चेहरे पर सही तरह से ट्रांसप्लांट कर दी है। महिला बेहतर तरह से सांस ले पा रही है और खुशबू को महसूस कर पा रही है। लेकिन अभी उसे यह महसूस नहीं हो रहा है कि उसके चेहरे पर नाक लग चुकी है। इसके लिए हम कुछ समय बाद एक और सर्जरी करेंगे।'

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर