न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शरीर में मस्से क्यों निकलते हैं और कब बन जाते हैं खतरे का संकेत? जानिए कारण, पहचान और इलाज के आसान उपाय

शरीर में बिना दर्द या खुजली के दिखाई देने वाले मस्से अक्सर नजरअंदाज कर दिए जाते हैं, लेकिन ये त्वचा की सतह पर दिखने वाला एक बड़ा संकेत भी हो सकते हैं। वायरस, हार्मोनल असंतुलन, मोटापा या डायबिटीज जैसी समस्याओं के कारण मस्से उभर सकते हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 21 Jul 2025 10:06:56

 शरीर में मस्से क्यों निकलते हैं और कब बन जाते हैं खतरे का संकेत? जानिए कारण, पहचान और इलाज के आसान उपाय

गर्दन, आंखों के आस-पास या हाथ-पैरों पर जब कोई छोटा सा उभरा हुआ दाना नजर आता है, जो न तो दर्द करता है और न ही उसमें खुजली होती है, तब भी वह चिंता का विषय बन सकता है। हम बात कर रहे हैं मस्सों (Warts) की। अक्सर लोग इन्हें मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यह शरीर के अंदर चल रही किसी बड़ी गड़बड़ी का संकेत भी हो सकता है।

मस्से केवल देखने में खराब नहीं लगते, बल्कि ह यकभी-कभी आपके शरीर में हो रहे हार्मोनल बदलाव, वायरस के संक्रमण या कमजोर इम्युनिटी की चेतावनी भी हो सकते हैं। तो आइए जानें कि ये मस्से क्यों निकलते हैं, कब इनसे सतर्क हो जाना चाहिए और क्या है इनका इलाज।

मस्से क्यों निकलते हैं?

वायरल इन्फेक्शन: अधिकतर मस्से ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) के कारण होते हैं, जो त्वचा की ऊपरी सतह को संक्रमित कर देता है।

हॉर्मोनल असंतुलन: प्रेगनेंसी, थायरॉइड गड़बड़ी या मेनोपॉज़ के समय हार्मोनल बदलाव त्वचा पर मस्से पैदा कर सकते हैं।

मोटापा: शरीर के उन हिस्सों पर जहां त्वचा आपस में रगड़ खाती है—जैसे गर्दन, बगल या पेट—वहां मस्से बनने की संभावना बढ़ जाती है।

डायबिटीज और इंसुलिन रेसिस्टेंस: हाई ब्लड शुगर और इंसुलिन की गड़बड़ी शरीर में मस्सों को जन्म दे सकती है।

कब समझें कि यह खतरे की घंटी है?

जब मस्सा अचानक तेजी से बढ़ने लगे

अगर उसमें से खून निकलने लगे या वह दर्द करने लगे

रंग या बनावट में अचानक बदलाव आए

मस्सों की संख्या में तेजी से इजाफा होने लगे

इन स्थितियों में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए, क्योंकि यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है।

मस्सों के इलाज और घरेलू उपाय:

एप्पल साइडर विनेगर: रुई में एप्पल साइडर विनेगर लगाकर मस्से पर लगाने से यह धीरे-धीरे सूखने लगता है।

लहसुन का रस: इसमें पाए जाने वाले एंटीवायरल तत्व मस्से के वायरस को नष्ट करने में मदद करते हैं।

डॉक्टरी इलाज: डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह पर क्रीम, क्रायोथेरेपी या लेज़र ट्रीटमेंट जैसे उपाय अपनाए जा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। किसी भी सुझाव को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज