न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उम्र बढ़ने के साथ-साथ कमर की चौड़ाई क्यों बढ़ती है? नई रिसर्च से हुआ अहम खुलासा

क्या आपने कभी सोचा है कि उम्र बढ़ने के साथ कमर की चौड़ाई और पेट की चर्बी क्यों बढ़ने लगती है? अमेरिकी वैज्ञानिकों ने इस सवाल का जवाब खोज निकाला है। एक नई रिसर्च से पता चला है कि बढ़ती उम्र के साथ शरीर में खास तरह के फैट सेल्स का प्रोडक्शन बढ़ने लगता है, खासकर पेट के आसपास, जिससे चर्बी बढ़ जाती है। जानें इस रिसर्च के बारे में और क्यों बढ़ती है उम्र के साथ पेट की चर्बी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 28 Apr 2025 2:33:03

उम्र बढ़ने के साथ-साथ कमर की चौड़ाई क्यों बढ़ती है? नई रिसर्च से हुआ अहम खुलासा

क्या आपने कभी सोचा है कि जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, हमारी कमर चौड़ी और पेट की चर्बी क्यों बढ़ने लगती है? अमेरिकी वैज्ञानिकों ने इस सवाल का जवाब खोज निकाला है। इसके पीछे के कारण को समझने के लिए एक नई रिसर्च की गई है, जिससे यह पता चलता है कि बढ़ती उम्र के साथ शरीर में बदलाव क्यों होते हैं। अमेरिकी सिटी ऑफ होप संस्था की ओर से किए गए रिसर्च में यह सामने आया कि बढ़ती उम्र के साथ हमारे शरीर में खास किस्म के फैट सेल्स का प्रोडक्शन बढ़ने लगता है, खासकर पेट के आसपास वाले एरिया में, जिससे चर्बी बढ़ जाती है।

क्यों बढ़ती है चर्बी?

कैंसर और मेटाबॉलिज़्म जैसी बीमारियों पर रिसर्च करने वाली टीम के प्रमुख सदस्य किओंग वांग और उनके सहयोगियों ने पाया कि ज्यादातर लोग यह मानते हैं कि उम्र बढ़ने के साथ केवल शरीर में वजन बढ़ता है, लेकिन यह केवल फैट सेल्स (Fat Cells) के आकार में वृद्धि से नहीं होता, बल्कि नए फैट सेल्स का निर्माण भी होने लगता है। वांग ने बताया, "उम्र बढ़ने के साथ एक नए प्रकार का एडल्ट स्टेम सेल सक्रिय हो जाता है, जो शरीर में फैट सेल्स का प्रोडक्शन बढ़ाता है, और यही पेट की चर्बी को बढ़ाता है।"

चूहों पर किए गए प्रयोग

इस शोध के दौरान वैज्ञानिकों ने चूहों पर प्रयोग किए, जिनका बाद में मानव कोशिकाओं पर परीक्षण किया गया। रिसर्च में यह पाया गया कि व्हाइट एडिपोज टिशू (WAT), जो उम्र बढ़ने के साथ चर्बी का कारण बनता है, वह नए फैट सेल्स का प्रोडक्शन करने की क्षमता रखता है। इस रिसर्च में चौंकाने वाली बात यह थी कि जब उम्रदराज चूहों से विशेष एडिपोसाइट प्रोजेनिटर सेल्स (APCs) लेकर उन्हें युवा चूहों में ट्रांसप्लांट किया गया, तो उन्होंने तेजी से नई चर्बी का निर्माण किया। और जब ये सेल्स युवा चूहों से बूढ़े चूहों में डाले गए, तो उनका असर बिल्कुल उल्टा रहा, यानी पुराने चूहों में नए फैट सेल्स का निर्माण होने लगा।

LIFR सिग्नलिंग का अहम रोल

वैज्ञानिकों ने यह भी पाया कि एक खास सिग्नलिंग पाथवे, जिसे LIFR कहा जाता है, उम्र बढ़ने के साथ फैट सेल्स के प्रोडक्शन को नियंत्रित करता है। यह सिग्नलिंग बूढ़े चूहों में फैट सेल्स बनाने के लिए सक्रिय होती है। इस खोज से यह साफ हुआ कि बढ़ती उम्र के साथ यह पाथवे चर्बी के निर्माण को बढ़ावा देता है, जिससे पेट के आसपास ज्यादा चर्बी जमा हो जाती है।

नए इलाज की उम्मीद

इस रिसर्च से यह भी संकेत मिलता है कि आने वाले समय में ऐसे नए इलाज विकसित हो सकते हैं, जो इस सिग्नलिंग पाथवे को नियंत्रित करके पेट की चर्बी को कम कर सकें। वैज्ञानिकों का मानना है कि इस खोज के आधार पर हम उम्र से जुड़े मोटापे को कम करने के लिए नए उपायों पर काम कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

5 सितंबर को इंडिया गेट से मार्च का ऐलान, अभिजीत दीपके बोले- मैं और आशुतोष पिट चुके, अब सौरव का नंबर
5 सितंबर को इंडिया गेट से मार्च का ऐलान, अभिजीत दीपके बोले- मैं और आशुतोष पिट चुके, अब सौरव का नंबर
आरक्षण पर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, बोले- देश में कोई जाति ऐसी नहीं जिसे न मिला हो लाभ
आरक्षण पर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, बोले- देश में कोई जाति ऐसी नहीं जिसे न मिला हो लाभ
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 26 अगस्त को मिलेगा लेटर, 1 सितंबर से खाते में आएगा पैसा; इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 26 अगस्त को मिलेगा लेटर, 1 सितंबर से खाते में आएगा पैसा; इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ
प्याज की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा कदम, 35 रुपये किलो में मिलेगा प्याज; दिल्ली पहुंच रही ‘कांदा एक्सप्रेस’
प्याज की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा कदम, 35 रुपये किलो में मिलेगा प्याज; दिल्ली पहुंच रही ‘कांदा एक्सप्रेस’
क्या निजी कंपनियां देख सकती हैं आपका PF और ITR डेटा? सुप्रीम कोर्ट में उठा मामला
क्या निजी कंपनियां देख सकती हैं आपका PF और ITR डेटा? सुप्रीम कोर्ट में उठा मामला
उर्वशी रौतेला की 'तिरंगा ड्रेस' पर मचा बवाल, अशोक चक्र डिजाइन देख भड़के लोग
उर्वशी रौतेला की 'तिरंगा ड्रेस' पर मचा बवाल, अशोक चक्र डिजाइन देख भड़के लोग
मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर इरुमुडी का जलवा, आवारापन 2 ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें फिल्मों की कमाई
मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर इरुमुडी का जलवा, आवारापन 2 ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें फिल्मों की कमाई
घुसपैठियों पर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- ‘ये देश धर्मशाला नहीं’, जल्द खत्म करेंगे घुसपैठ
घुसपैठियों पर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- ‘ये देश धर्मशाला नहीं’, जल्द खत्म करेंगे घुसपैठ
कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर कंगना से भिड़ीं बहन नुपुर, अब राहुल गांधी की भी हुई एंट्री
कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर कंगना से भिड़ीं बहन नुपुर, अब राहुल गांधी की भी हुई एंट्री
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
उज्जैन जा रही कार ट्रक में घुसी, हाथरस की यूट्यूबर छवि की मौत, मां ने भी तोड़ा दम
उज्जैन जा रही कार ट्रक में घुसी, हाथरस की यूट्यूबर छवि की मौत, मां ने भी तोड़ा दम
सोनम वांगचुक और CJP की राहें हुईं अलग? अभिजीत दीपके ने बताया सच
सोनम वांगचुक और CJP की राहें हुईं अलग? अभिजीत दीपके ने बताया सच
स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी सरकार अलर्ट, बुखार के मरीजों की जांच के निर्देश
स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी सरकार अलर्ट, बुखार के मरीजों की जांच के निर्देश