न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

समंदर किनारे क्यों होती है हवा हमेशा साफ? जानें कैसे महासागर करता है नेचुरल एयर प्यूरीफिकेशन

समंदर किनारे हवा हमेशा साफ क्यों रहती है और कैसे महासागर प्राकृतिक एयर प्यूरीफायर की तरह काम करता है। जानें समुद्री हवा के फायदे, लंग्स की सेहत और प्लास्टिक प्रदूषण का असर।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 07 Feb 2026 6:21:40

समंदर किनारे क्यों होती है हवा हमेशा साफ? जानें कैसे महासागर करता है नेचुरल एयर प्यूरीफिकेशन

समंदर की लहरों में जो शांति और खूबसूरती है, वो हमारे दिल और दिमाग को तरोताजा कर देती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सागर किनारे बहती हवा में हमारे फेफड़ों की सुरक्षा छिपी होती है? सच कहें तो जहां समंदर है, वहां की हवा हमेशा साफ होती है। साफ हवा जहां मिलती है, वहां सांस लेना आसान होता है और जीवन भी बेहतर महसूस होता है।

कोस्टल एरियाज में रहने वाले लोग महानगरों की तुलना में ज्यादा स्वस्थ फेफड़े रखते हैं। उनकी सांसों में प्रदूषण कम होता है और उनके लंग्स पर पॉल्यूशन का दबाव भी कम पड़ता है। लेकिन ऐसा क्यों होता है? इसका जवाब वैज्ञानिक रूप से भी मौजूद है।

कैसे समुद्र किनारे हवा होती है साफ

समुद्र की सतह ठंडी रहती है, जो अपने आसपास की गर्म और प्रदूषित हवा को ठंडा और शुद्ध करके वापस भेजती है। समुद्री पानी एक प्राकृतिक फिल्टर की तरह काम करता है और PM 2.5 जैसे खतरनाक कणों को सोख लेता है। यही वजह है कि कोस्टल एरिया का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) इनलैंड शहरों की तुलना में हमेशा बेहतर रहता है।

समुद्र की हवा में मौजूद नमक, आयोडीन और नेगेटिव आयन्स फेफड़ों को मजबूत बनाते हैं। इसका असर यह होता है कि कोस्टल इलाकों में रहने वालों में अस्थमा, ब्रोंकाइटिस और अन्य लंग्स की बीमारियां कम देखी जाती हैं। वहीं, महानगरों में हाई PM2.5 और NO2 के कारण लंग्स की क्षमता धीरे-धीरे घटती है।

समुद्र: धरती का नेचुरल एयर प्यूरीफायर

महासागर दुनिया का सबसे बड़ा ‘कार्बन सिंक’ भी है। इंसानों द्वारा छोड़ी गई कुल कार्बन डाइऑक्साइड का करीब 30% हिस्सा अकेले महासागर सोख लेता है। यानी महासागर हमारी पृथ्वी का प्राकृतिक एयर प्यूरीफायर भी है।

लेकिन आज महासागर का अस्तित्व खतरे में है। इसका मुख्य कारण है माइक्रो-प्लास्टिक। नई रिसर्च के अनुसार माइक्रो-प्लास्टिक महासागर की कार्बन सोखने की क्षमता को धीरे-धीरे खत्म कर रहा है। जो समंदर कभी साफ और ताजी हवा देता था, वही अब इंसानी गतिविधियों के कारण प्रदूषित हो रहा है।

यदि हम सोचते हैं कि प्लास्टिक की एक बोतल, थैली या स्ट्रॉ फेंकना कोई बड़ी बात नहीं, तो यह गलत है। हर छोटी चीज मिलकर समुद्र में विशाल कचरे का पहाड़ बना रही है। अगर इसे रोक नहीं गया, तो धरती और महासागर दोनों पर इसका विनाशकारी असर होगा।

इसलिए हमारी जिम्मेदारी है कि हम प्लास्टिक का उपयोग कम करें और महासागर की रक्षा करें। ताकि आने वाली पीढ़ियां साफ हवा में खुलकर जी सकें और समुद्र अपनी नेचुरल एयर प्यूरीफायर की भूमिका निभा सके।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत