न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

50 की उम्र के बाद भी कम किया जा सकता हैं पेट, रखें इन 6 बातों का ध्यान

मोटापा नाम सुनते ही सभी का ध्यान अपने पेट की तरफ जाता हैं और सभी विचार करने लगते हैं कि इसी तरह पेट बढ़ता रहा तो एक उम्र के बाद उनका पेट फूलकर मटकी बन जाएगा। ऐसे ख्याल सभी के मन में आते हैं और इसपर समय रहते नियंत्रण पाने में ही भलाई हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 25 Mar 2023 4:31:38

50 की उम्र के बाद भी कम किया जा सकता हैं पेट, रखें इन 6 बातों का ध्यान

मोटापा नाम सुनते ही सभी का ध्यान अपने पेट की तरफ जाता हैं और सभी विचार करने लगते हैं कि इसी तरह पेट बढ़ता रहा तो एक उम्र के बाद उनका पेट फूलकर मटकी बन जाएगा। ऐसे ख्याल सभी के मन में आते हैं और इसपर समय रहते नियंत्रण पाने में ही भलाई हैं। वहीँ 50 की उम्र से उपर वाले लोग तो अपने पेट के बारे में सोचना ही छोड़ देते हैं और यह मानते हैं कि इसे अब कम नहीं किया जा सकता हैं, लेकिन ऐसा नहीं हैं। जी हां, अगर आप अपनी दिनचर्या को संतुलित बनाए तो 50 की उम्र के बाद भी मोटापे को दूर किया जा सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह एक उम्र के बाद भी मोटापे को कम किया जा सकता है।

weight,weight loss tips,weight loss after 50,healthy living,Health tips,weight loss

चीनी की मात्रा घटाएं

बहुत ज्यादा मीठा मतलब बहुत ज्यादा कैलोरी और इसका सीधा असर आपके मोटापे पर पड़ता है। मीठी चीजों में न्यूट्रिशन बिल्कुल भी नहीं होता है। वजन को कंट्रोल में रखने के लिए सबसे पहले मीठा खाने की आदत पर कंट्रोल करें। हर दिन 25 ग्राम से अधिक शुगर नहीं लेना चाहिए। शुगर वाली ड्रिंक्स तेजी से मोटापा बढ़ाती हैं। इसकी जगह ताजे फलों का जूस पिएं।

weight,weight loss tips,weight loss after 50,healthy living,Health tips,weight loss

खाने पर दें ध्यान

अपनी भूख और खाने की मात्रा पर ध्यान देकर आप शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से फिट रहेंगे। लंबे समय तक इस आदत को बनाए रखने का असर वजन पर भी दिखता है। जो लोग अपनी भूख और खाने की मात्रा की बीच संतुलन बनाना सीख जाते हैं वो खाने को एंजॉय करके खाते हैं और उनका वजन भी नहीं बढ़ता है।

weight,weight loss tips,weight loss after 50,healthy living,Health tips,weight loss

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करें

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार 50 के बाद लोगों को बॉडीवेट एक्सरसाइज में स्ट्रेंथ ट्रेनिंग शामिल करना चाहिए। इससे मांसपेशियों को कम नुकसान पहुंचता है और मेटाबॉलिक रेट भी नहीं घटता है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार हफ्ते में दो बार लोगों स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करनी चाहिए।

weight,weight loss tips,weight loss after 50,healthy living,Health tips,weight loss

खूब सारा पानी पिएं

एक्सपर्ट्स के अनुसार पानी पूरे बॉडी सिस्टम को बड़ी आसानी से चलाता है। एक दिन में कम से कम 8 गिलास पानी पीने की सलाह दी जाती है लेकिन ये मात्रा हर किसी में अलग हो सकती है। अगर आपको इससे ज्यादा पानी की जरूरत महसूस होती है तो ज्यादा पिएं। डाइट में सूप और पानी वाले फल-सब्जियां शामिल करें। इनमें कैलोरी कम होती है और जल्दी भूख नहीं लगती।

weight,weight loss tips,weight loss after 50,healthy living,Health tips,weight loss

कार्डियो करना ना भूलें

कार्डियो एक्सरसाइज करने से न केवल आपका दिल सही रहता है, बल्कि ये उम्र के साथ मेटाबॉलिज्म को सही रखने में भी मदद करता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार कार्डियोवैस्कुलर एक्सरसाइज का असर कुछ घंटों से लेकर कुछ दिनों तक शरीर में बना रहता है। ज्यादा एक्सरसाइज करने पर शरीर में इसका असर और लंबे समय तक रहता है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के मुताबिक उम्रदराज लोगों को हर सप्ताह 150 मिनट तक कार्डियो ट्रेनिंग करनी चाहिए।

weight,weight loss tips,weight loss after 50,healthy living,Health tips,weight loss

फाइबर की मात्रा बढ़ाएं

ज्यादा फाइबर खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और आप कुछ भी अनहेल्दी खाने से बच जाते हैं। फाइबर के लिए अपनी डाइट में सेम, दाल, फल, सब्जियां, साबुत अनाज, नट्स और बीज शामिल करें। बिना फाइबर वाले फूड्स की तुलना में फाइबर वाले फूड्स खाने से जल्दी भूख नहीं लगती है। फाइबर को चबाने में ज्यादा समय लगता है जिससे पेट भरने का अंदाजा हो जाता है और आप ओवरइटिंग नहीं करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका