न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

युद्ध के दौरान मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले खतरनाक असर, जानें वॉर सिंड्रोम के बारे में

जानिए युद्ध के दौरान उत्पन्न होने वाले वॉर सिंड्रोम के बारे में, जो मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर डालता है। इसके लक्षण, प्रभाव और इससे बचाव के उपायों को समझें, और जानें कि यह कितना खतरनाक हो सकता है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 08 May 2025 1:02:42

युद्ध के दौरान मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले खतरनाक असर, जानें वॉर सिंड्रोम के बारे में

युद्ध चाहे कितना भी छोटा या लंबा हो, इसका असर सामान्य लोगों के दिल और दिमाग पर गहरा प्रभाव डालता है। जब मिसाइलें दागी जाती हैं, गोलियां चलती हैं, और युद्ध के हालात बनते हैं, तो यह जंग सिर्फ सरहदों तक सीमित नहीं रहती, बल्कि इंसान की मानसिकता पर भी गहरे निशान छोड़ जाती है। युद्ध के दौरान कई लोग डर, तनाव और अनजानी आशंकाओं से घिर जाते हैं। इस मानसिक दबाव से एक खतरनाक स्थिति जन्म लेती है, जिसे "वॉर सिंड्रोम" कहा जाता है। यह सिंड्रोम व्यक्ति को अंदर से तोड़ देता है और उसकी मानसिक स्थिति को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। आज हम इस सिंड्रोम के बारे में विस्तार से बात करेंगे, इसके लक्षणों, प्रभावों और इससे बचाव के उपायों को समझेंगे।

वॉर सिंड्रोम क्या है?

वॉर सिंड्रोम एक मानसिक विकार है, जो किसी भी बड़े ट्रॉमा या हादसे के बाद विकसित होता है। युद्ध जैसी स्थितियों में जब व्यक्ति को अपनी जान का खतरा महसूस होता है या वह अत्यधिक हिंसा का गवाह बनता है, तब उसका दिमाग इस तनाव को झेल नहीं पाता। यह मानसिक दबाव धीरे-धीरे अवसाद, बेचैनी, नींद की कमी, और डर के रूप में सामने आता है।

वॉर सिंड्रोम के लक्षण क्या होते हैं?

- वॉर सिंड्रोम से पीड़ित व्यक्ति को बार-बार डरावने और हिंसक सपने आने लगते हैं।
- छोटी-छोटी बातों पर घबराहट महसूस होती है।
- ऐसे लोग किसी भी अचानक आवाज या घटना पर चौंक जाते हैं।
- अकेलापन और अवसाद महसूस होने लगता है।
- कभी-कभी हिंसक या आत्मघाती विचार भी आने लगते हैं।

कौन लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं?

वॉर सिंड्रोम का सबसे ज्यादा असर उन सैनिकों पर पड़ता है, जो सीधे युद्ध का हिस्सा रहे हों। इसके अलावा शरणार्थी, युद्ध क्षेत्र में रहने वाले सामान्य नागरिक और यहां तक कि बच्चे भी इस सिंड्रोम का शिकार हो सकते हैं। कई बार यह असर युद्ध समाप्त होने के कई सालों तक भी बना रहता है।

इससे निपटने के उपाय क्या हैं?

मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से बातचीत - मानसिक घावों का उपचार थेरेपी से किया जा सकता है।
परिवार और दोस्तों का साथ - इस मुश्किल समय में परिवार और दोस्तों का सहयोग बहुत मददगार होता है।
ध्यान और योग - मानसिक शांति के लिए ध्यान और योग बहुत प्रभावी उपाय हैं।

युद्ध का दर्द केवल घायल शरीरों तक सीमित नहीं रहता, यह दिमाग पर भी गहरे निशान छोड़ जाता है। वॉर सिंड्रोम एक साइलेंट किलर है, जो इंसान को अंदर से नष्ट कर सकता है। इसलिए यह बहुत जरूरी है कि युद्ध के बाद मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी जाए और पीड़ितों को सही समय पर इलाज और सहारा मिले।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। किसी भी सुझाव को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?