न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चाहते हैं किंग खान पठान जैसे सिक्स पैक एब्स, आज से ही करना शुरू करें ये एक्सरसाइज

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहे हैं जो सिक्स पैक एब्स लाने में बहुत मददगार साबित होगी। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Tue, 31 Jan 2023 12:29:54

चाहते हैं किंग खान पठान जैसे सिक्स पैक एब्स, आज से ही करना शुरू करें ये एक्सरसाइज

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख की फिल्म पठान ने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक बार फिर सिनेमाघरों के हाउसफुल करवा दिए हैं। फिल्म में आपको शाहरुख और जॉन अब्राहम दोनों की मस्कुलर बॉडी देखने को मिल रही हैं। इसे देखते ही उनके फेंस भी ऐसी बॉडी की चाहत रखने लगे हैं। लड़कों में आजकल वैसे भी सिक्स पैक एब्स बनाने का काफी चलन है। अगर आप भी हीरो की तरह अपने सिक्स पैक्स एब्स का टशन दिखाना चाहते हैं तो आपको जरूरत हैं बहुत मेहनत की और इसके लिए करनी होगी कुछ एक्सरसाइज। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहे हैं जो सिक्स पैक एब्स लाने में बहुत मददगार साबित होगी। आइये जानते हैं इनके बारे में...

want six pack abs like king khan pathan start doing this exercise from today itself,Health,healthy living

साइकिलिंग एक्सरसाइज

एब्स बनाने के लिए सबसे आसान और प्रभावी एक्सर्साइज है साइकिलिंग। जरूरी नहीं कि इसके लिए आप साइकिल पर ही साइकिलिंग करें, बिना साइकिल के भी साइकिलिंग के मूवमेंट आपके लिए उतने ही प्रभावी हो सकते हैं। मैट पर पीठ के बल लेट जाएं और हाथों की मदद से अपने सिर को ऊपर उठाएं। घुटने को छाती से लगाएं और फिर पैरों से साइकिल का पैडल चलाने की कोशिश करें। पहले बाएं पैर से और फिर दाएं पैर से। 12 से 16 बार का एक सेट बनाएं और एक से तीन बार इसे दोहराएं।

want six pack abs like king khan pathan start doing this exercise from today itself,Health,healthy living

क्रंच एक्सरसाइज

क्रंच एक्सरसाइज करने के लिए सबसे पहले जमीन पर एक मैट बिछा लें। अब इस पर पीठ के बल ले जाएं। लंबी गहरी सांस लें और शरीर के ऊपरी हिस्से को धीरे-धीरे जमीन से उठाएं। इस दौरान आपको पेट के ऊपरी हिस्से में खिंचाव महसूस करना है। कुछ सेकेंड इसी अवस्था में बने रहें। फिर सांस छोड़ते हुए प्रारंभिक अवस्था में आ जाएं। आप इसे 3 सेट में कर सकते हैं और हर सेट में 10 रैप लगा सकते हैं। यह एक तरह का वॉर्मअप होता है, जो पेट की मसल्स को स्ट्रेच करता है और उसे टोन करता है। क्रंच एक्सरसाइज बैली फैट कम करने में भी लाभकारी होता है।

want six pack abs like king khan pathan start doing this exercise from today itself,Health,healthy living

प्लैंक एक्सरसाइज

प्लैंक एक्सरसाइज से एब्स बनाने के अलावा मांसपेशियों को भी मजबूत बना सकते हैं। इसके अलावा यह कमर के लिए भी अच्छी एक्सरसाइज है। पेट के बल मैट पर लेट जाएं। माथे को जमीन से छूने दें। अब शरीर के ऊपरी हिस्से का भाग कोहनी पर देते हुए कोहनी को जमीन से टिकाएं। पैरों को पंजों पर टिकाएँ। अब अपने पेट व जांघों को ऊपर की ओर उठाने की कोशिश करें। 20 से 30 सेकंड रुकें और सामान्य हो जाएं, इसे दो से तीन बार करें।

want six pack abs like king khan pathan start doing this exercise from today itself,Health,healthy living

चेयर एक्सरसाइज

यह एक्सरसाइज आपके लिए कई तरह से फायदेमंद है। यह आपके अपर और लोअर बॉडी को फ्लेक्सिबल और स्ट्रेंथनिंग देता है। चेयर एक्सरसाइज कोर मसल्स और ग्लूट्स से लेकर लोअर और अपर बैक, टांगों और बाजुओं तक सब कुछ मजबूत कर सकती है। साथ ही इसे करने का कोई जोखिम भी नहीं होगा। सबसे पहले एक कुर्सी पर सीधा बैठ जाएं। इसके बाद अब अपने हाथों को कुर्सी के किनारे पर टिकाएं और हाथों को एकदम सीधा रखें। अब कुर्सी से उठकर नीचे सिट-अप करें। नीचे बैठते वक्त बस पूरी तरह से नीचे न बैठें। कुछ सेंकड इस पोजीशन में रहें और फिर वापिस से कुर्सी पर बैठ जाएं। इसे 20 बार दोहराएं और इस एक्सरसाइज के 3 रेप्स करें।

want six pack abs like king khan pathan start doing this exercise from today itself,Health,healthy living

सिट अप्स एक्सरसाइज

क्रंच एक्ससाइज करने के बाद आप सिट अप्स एक्सरसाइज कर सकते हैं। यह पेट की मसल्स को मजबूत बनाने के लिए एक काफी अच्छी एक्सरसाइज है। आप इसे भी 3 सेट में 10 रैप के साथ कर सकते हैं। इससे आपकी बॉडी को एक आकर्षक लुक मिल सकता है। सिट अप्स एक्सरसाइज करने के लिए सबसे पहले किसी शांतिपूर्ण जगह पर एक मैट बिछा लें। इस पर पीठ के बल लेट जाएं। अपने दोनों छुटनों को मोड़ें। इस दौरान आपको अपने घुटनों को एक ही जगह पर स्थिर रखना होता है। अब अपने दोनों हाथों को सिर के नीचे रखें। धीरे-धीरे अपने कंधों से शरीर का ऊपरी हिस्सा (कमर तक) उठाएं और घुटनों को छूने की कोशिश करें। आपको कुछ सेकेंड इसी अवस्था में रहना होता है। इसके बाद धीरे-धीरे प्रारंभिक अवस्था में आ सकते हैं।

want six pack abs like king khan pathan start doing this exercise from today itself,Health,healthy living

रशियन ट्विस्ट एक्सरसाइज

रशियन ट्विस्ट आपकी कोर, ओब्लिक और स्पाइन को मजबूत करते हैं। आपके एब्स मसल्स को स्ट्रॉन्ग करने के साथ ही इस एक्सरसाइज से आपकी वेस्टलाइन टोन हो सकती है और पोश्चर भी इंप्रूव होता है। इसके लिए जमीन पर योगा मैट बिछाकर उसके ऊपर बैठ जाएं। अपने पैरों को घुटने से मोड़कर थोड़ा ऊपर की ओर उठाएं। ध्यान रखें कि आपके पैर एक साथ चिपके हुए और सीधे हों। अब अपने हाथों में 2 किलो का डंबल या फिर एक्सरसाइज बॉल रखें और पहले लेफ्ट और फिर राइट तरफ ट्विस्ट हों। यह पोजीशन नाव के जैसी होगी। इसे करते हुए अपनी पीठ को बिल्कुल सीधा रखें। इस एक्सरसाइज को 30 बार दोहराएं। आप चाहें तो बीच में थोड़ा सा ब्रेक भी ले सकते हैं।

want six pack abs like king khan pathan start doing this exercise from today itself,Health,healthy living

बोट पोज एक्सरसाइज

घुटनों को मोड़कर और तलवों को जमीन रखकर बैठ जाएं। कमर को थोड़ा पीछे ले जाएं और दोनों पैरों को 45 डिग्री के कोण पर उठाएं। हथेलियों को छत की ओर करके हाथों को जमीन के समानांतर रखें। इस मुद्रा में 1 मिनट तक रहने की कोशिश करें। आराम करके 1-2 बार दोहराएं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका