न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रोगप्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है विटामिन K, डाइट में शामिल करें ये आहार

ऐसे में आपके शरीर के लिए विटामिन K बहुत जरूरी होता हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे आहार की जानकारी लेकर आए हैं जो विटामिन K से भरपूर हैं और सेहत को बेहतर बनाने का काम करेंगे। आइये जानते हैं इन आहार के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Wed, 14 Dec 2022 2:46:03

रोगप्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है विटामिन K, डाइट में शामिल करें ये आहार

हमारे शरीर को शारीरिक और मानसिक मजबूती प्रदान करने के लिए भोजन में कई तरह के पोषक तत्वों को शामिल किया जाता हैं। ऐसे में कई तरह के विटामिन भी चाहिए होते हैं। आज इस कड़ी में हम बात करने जा रहे हैं विटामिन ‘K’ की जो हमारी हड्डियों की मजबूती और दिल के स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह रोगप्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है और ब्लड सेल्स का निर्माण करने के लिए भी बेहद जरूरी है। ऐसे में आपके शरीर के लिए विटामिन K बहुत जरूरी होता हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे आहार की जानकारी लेकर आए हैं जो विटामिन K से भरपूर हैं और सेहत को बेहतर बनाने का काम करेंगे। आइये जानते हैं इन आहार के बारे में...

vitamin k strengthens immunity include this food in the diet,Health,healthy living

कीवी

इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए कीवी का सेवन काफी किया जाता है। लेकिन आपको बता दें कि इसमें फोलेट, पोटैशियम के साथ विटामिन-के भी मिलता है। कीवी की 100 ग्राम मात्रा में करीब 40 एमसीजी विटामिन-के होता है।

vitamin k strengthens immunity include this food in the diet,Health,healthy living

हरी बींस

विटामिन K हरी बींस से अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इन ग्रीन बींस का प्रयोग हम कई तरह से कर सकते हैं। इसको इस्तेमाल करने के लिए बींस और आलू की सब्जी बनाकर, टोस्ट में और सूप आदि में किया जा सकता हैं। बींस मार्केट में आसानी से मिल जाते हैं। बींस हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में भी मददगार होते हैं। इनके सेवन से हड्डियां मजबूत बनती हैं और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।

vitamin k strengthens immunity include this food in the diet,Health,healthy living

अंडे

प्रोटीन से भरपूर होने के अलावा, अंडे में विटामिन K, फोलेट और सेलेनियम जैसे आवश्यक पोषक तत्व और खनिज होते हैं। अंडे मांसपेशियों की वृद्धि और हड्डियों की मजबूती के रखरखाव के लिए शरीर द्वारा आवश्यक पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा प्रदान करने के लिए आदर्श भोजन हैं।

vitamin k strengthens immunity include this food in the diet,Health,healthy living

ब्रोकली

ब्रोकली में पर्याप्त मात्रा में विटामिन K पाया जाता है। ब्रोकली में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। ब्रोकली को सलाद, यासब्जी के रूप में खाया जा सकता है। विटामिन K के अलावा इसमें कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन, जिंक आदि भी पाए जाते हैं। ब्रोकली के सेवन से डाइजेशन में भी सुधार होता है।

vitamin k strengthens immunity include this food in the diet,Health,healthy living

एवोकाडो

अगर एवोकाडो में मौजूद विटामिन-के की बात करें, तो आपको इसकी 100 ग्राम मात्रा में करीब 21 एमसीजी विटामिन-के मिलेगा। जो कि वजन कम करने के साथ-साथ दिल को स्वस्थ बनाने में भी योगदान दे सकता है।

vitamin k strengthens immunity include this food in the diet,Health,healthy living

शलजम

शलजम का सेवन शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। शलजम में विटामिन K के अलावा विटामिन सी, फॉलेट और कैल्शियम आदि भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। शलजम आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। यह पाचन तंत्र को मजबूत भी बनाता है।

vitamin k strengthens immunity include this food in the diet,Health,healthy living

ब्लूबेरी

ब्लूबेरी कैलोरी में कम होती है और पोषक तत्वों और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है। ब्लूबेरी में विटामिन K और एंटीऑक्सीडेंट सामग्री हृदय रोग के जोखिम कारकों को कम करने, एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर और रक्तचाप को कम करने में मदद करती है।

vitamin k strengthens immunity include this food in the diet,Health,healthy living

हरी मटर

मटर का सेवन स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत को भी फायदा पहुंचाता है। 100 ग्राम हरी मटर से करीब 26 एमसीजी विटामिन-के मिल सकता है। इसलिए अपने आहार में इसे शामिल करना न भूलें।

vitamin k strengthens immunity include this food in the diet,Health,healthy living

चुकंदर

ये तो सब जानते हैं कि चुकंदर खून बढ़ाने में मददगार होता है, लेकिन इसके साथ चुकंदर में विटामिन K भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। चुकंदर वजन को कंट्रोल करने में मददगार हो सकता है। चुकंदर का सेवन हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।

vitamin k strengthens immunity include this food in the diet,Health,healthy living

केला

यह स्वादिष्ट फल विटामिन K और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों से भरा होता है जो पाचन और वजन प्रबंधन में मदद करते हैं। केले में मौजूद विटामिन K शरीर द्वारा आसानी से अवशोषित हो जाता है और कार्बोहाइड्रेट और वसा को चयापचय में मदद करता है, जिससे उन्हें ऊर्जा में बदल दिया जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका