न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हृदय रोगों के खतरे को कम करता है Vitamin K का सेवन, जानें इसको लेकर क्या कहते है एक्सपर्ट्स

बहुत सारे लोग ये मानते हैं कि पुरुषों को 40 वर्ष के बाद और महिलाओं को 45 वर्ष की उम्र के बाद हार्ट अटैक (Heart Attack) होता है। जबकि हार्ट अटैक होने की कोई उम्र नहीं है। दिल का दौरा किसी को कभी भी हो सकता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 14 Aug 2021 3:25:06

हृदय रोगों के खतरे को कम करता है Vitamin K का सेवन, जानें इसको लेकर क्या कहते है एक्सपर्ट्स

हृदय शरीर का एक महत्त्वपूर्ण अंग है। मानवों में यह छाती के मध्य में, थोड़ी सी बाईं ओर स्थित होता है और एक दिन में लगभग एक लाख बार एवं एक मिनट में 60-90 बार धड़कता है। आज के समय में जीवनशैली में खराबी, खान-पान में पौष्टिकता की कमी, शारीरिक निष्क्रियता और धूम्रपान जैसी आदतों के चलते लोगों को बहुत ही कम उम्र में हृदय रोगों की समस्याएं घेर लेती हैं। बहुत सारे लोग ये मानते हैं कि पुरुषों को 40 वर्ष के बाद और महिलाओं को 45 वर्ष की उम्र के बाद हार्ट अटैक (Heart Attack) होता है। जबकि हार्ट अटैक होने की कोई उम्र नहीं है। दिल का दौरा किसी को कभी भी हो सकता है।

vitamin k,heart,heart problem,vitamin k for heart,health news,health research

हृदय रोगों का इलाज ढूंढ रहे शोधकर्ताओं ने हालिया अध्ययन में बड़ा दावा किया है। वैज्ञानिकों का मानना है कि विटामिन-के (Vitamin K) का सेवन करने वाले लोगों में एथेरोस्क्लेरोसिस (Atherosclerosis) से संबंधित हृदय रोग (हृदय या रक्त वाहिकाओं को प्रभावित करने वाली स्थिति) का खतरा कम होता है।

एथेरोस्क्लेरोसिस, धमनियों की दीवारों और इसके भीतर फैट, कोलेस्ट्रॉल और अन्य पदार्थों के निर्माण का कारण बनती है, जिसके कारण लोगों को हृदय रोगों से संबंधित समस्या हो सकती है।

'जर्नल ऑफ द अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन' में प्रकाशित अध्ययन में वैज्ञानिकों ने बताया कि विटामिन-के का सेवन हृदय संबंधित समस्याओं के खतरे को कम करने में सहायक है। दैनिक जीवन में कई सारे आहार से विटामिन-के आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।

इस अध्ययन के लिए वैज्ञानिकों ने 50,000 से अधिक लोगों के डेटा की जांच की। अध्ययन में वैज्ञानिकों ने जानने की कोशिश की, कि क्या विटामिन-के युक्त खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन करने वाले लोगों को एथेरोस्क्लेरोसिस से संबंधित हृदय रोग का कम कम हो सकता है?

vitamin k,heart,heart problem,vitamin k for heart,health news,health research

अध्ययन में वैज्ञानिकों ने पाया कि विटामिन के1 (Vitamin K1) वाले आहार का अधिक सेवन करने वाले लोगों में एथेरोस्क्लेरोसिस से संबंधित हृदय रोग के कारण अस्पताल में भर्ती होने का खतरा 21% तक कम हो सकता है। वहीं विटामिन के2 (Vitamin K2) का सेवन इस खतरे को 14% तक कम कर सकता है।

आहार से कैसे प्राप्त करें विटामिन

विशेषज्ञों के मुताबिक खाद्य पदार्थों से दो प्रकार के विटामिन-के प्राप्त किए जा सकते हैं। पहला-विटामिन के1 (Vitamin K1) जो मुख्यरूप से हरी पत्तेदार सब्जियों और वनस्पति तेलों से प्राप्त होता है और विटामिन के2 (Vitamin K2) मांस, अंडे और पनीर जैसे किण्वित खाद्य पदार्थों में पाया जाता है। आहार विशेषज्ञों के मुताबिक दैनिक भोजन से Vitamin K1 और K2 दोनों ही आसानी से प्राप्त किए जा सकते हैं। पका हुआ पालक और सरसो की साग, पके हुए काले, पका हुआ चुकंदर या शलजम का साग, ब्रोकली, पकी हुई पत्ता गोभी, सूखी तुलसी और सोयाबीन के तेल को विटामिन के1 से पूर्ण माना जाता है। वहीं विटामिन के2 के लिए चिकन, मांस, ब्लू चीज, पनीर, फुट फैट मिल्क आदि का सेवन किया जा सकता है।

vitamin k,heart,heart problem,vitamin k for heart,health news,health research

शोधकर्ता और अध्ययन के वरिष्ठ लेखक डॉ निकोला बॉन्डोनो कहते हैं, विटामिन-के (Vitamin K) का सेवन अधिक करने वाले लोगों में एथेरोस्क्लेरोसिस और अन्य प्रकार की कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों का खतरा बेहद कम होता है। लोगों के मौजूदा आहार को देखें तो उनमें विटामिन के1 (Vitamin K1) की मात्रा तो अधिक होती है लेकिन विटामिन के2 (Vitamin K2) की अक्सर कमी रह जाती है। हालांकि अध्ययन में इन दोनों को हृदय रोगों से सुरक्षा देने में लाभकारी पाया गया है।

शोधकर्ता बताते हैं, विटामिन-के (Vitamin K) शरीर की प्रमुख धमनियों में कैल्शियम के निर्माण को रोकने में सहायक हो सकता है, यह अनावश्यक निर्माण ही हृदय रोगों के खतरे को बढ़ा देती हैं, हालांकि हमें इस प्रक्रिया को पूरी तरह से समझने के लिए और अधिक शोध की आवश्यकता है।

पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया विश्वविद्यालय के शोधकर्ता डॉ जेमी बेलिंग कहते हैं दुनियाभर में हृदय रोग मृत्यु का एक प्रमुख कारण बना हुआ है। यह अध्ययन इस खतरनाक रोग के खतरे को कम करने में विटामिन-के के महत्व के बारे में बताती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों को इस बारे में ध्यान देने की आवश्यकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्रियों की मौत
ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्रियों की मौत
शुक्र और चंद्रमा का नवपंचम योग सक्रिय, इन 4 राशियों के लिए बन रहे लाभ के संकेत
शुक्र और चंद्रमा का नवपंचम योग सक्रिय, इन 4 राशियों के लिए बन रहे लाभ के संकेत
शी जिनपिंग का अमेरिका में भव्य स्वागत, ट्रंप खुद पहुंचे एयरपोर्ट; B-1 बॉम्बर्स ने भरी उड़ान
शी जिनपिंग का अमेरिका में भव्य स्वागत, ट्रंप खुद पहुंचे एयरपोर्ट; B-1 बॉम्बर्स ने भरी उड़ान
जमुई के बाद समस्तीपुर में नाबालिग से बदसलूकी, दो युवकों की पहचान; पुलिस कर रही छापेमारी
जमुई के बाद समस्तीपुर में नाबालिग से बदसलूकी, दो युवकों की पहचान; पुलिस कर रही छापेमारी
LSR कॉलेज की छात्राओं का खुलासा- लड़कियों को देखकर मास्टरबेट करते हैं पुरुष
LSR कॉलेज की छात्राओं का खुलासा- लड़कियों को देखकर मास्टरबेट करते हैं पुरुष
2 अक्टूबर को ‘नो यूपीआई डे’ मनाएंगे व्यापारी, ₹2,000 से ज्यादा के भुगतान पर MDR के खिलाफ विरोध
2 अक्टूबर को ‘नो यूपीआई डे’ मनाएंगे व्यापारी, ₹2,000 से ज्यादा के भुगतान पर MDR के खिलाफ विरोध
तमिलनाडु के पेरंबलुर में कार और बस की टक्कर, 3 लोगों की मौत और 4 घायल
तमिलनाडु के पेरंबलुर में कार और बस की टक्कर, 3 लोगों की मौत और 4 घायल
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
जमशेदपुर में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 युवाओं की मौत
जमशेदपुर में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 युवाओं की मौत
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला