न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

VEGAN FOOD : इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए रसोई में होंगी ये 7 चीजें तो बन जाएगी बात

कोविड-19 महामारी की वजह से पिछले साल से अब तक हमारी बातचीत लगभग इम्यूनिटी सिस्टम को मज़बूत करने के

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Tue, 04 May 2021 10:46:18

VEGAN FOOD : इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए रसोई में होंगी ये 7 चीजें तो बन जाएगी बात

कोविड-19 महामारी की वजह से पिछले साल से अब तक हमारी बातचीत लगभग इम्यूनिटी सिस्टम को मज़बूत करने के इर्दगिर्द ही घूम रही है। लोग अपने खानपान पर पहले से कहीं ज़्यादा ध्यान दे रहे हैं। वो क्या खा रहे हैं और वह सब उनके शरीर और स्वास्थ को किस तरह से प्रभावित कर रहा है इस बारे में काफ़ी दिलचस्पी ले रहे हैं। यदि आप वेगन फ़ूड फ़ॉलोवर हैं और सोच रहे हैं कि आपके इम्यून सिस्टम को बढ़ाने वाले कौनसे स्नैक्स और फ़ूड्स हैं और क्या वो आपकी रसोई में मौजूद हैं, तो हम आपको बता दें कि क्या-क्या होना चाहिए।

coronavirus,vegan food,immunity,vegan food immunity,black pepper,garlic,ginger,kalonji,fermented rice,covid-19,corona,health news in hindi

1. कोल्ड प्रेस्ड वर्ज़िन कोकोनट ऑयल

अपने ढेरों स्वास्थ्य संबंधी फ़ायदों की वजह से वर्ज़िन कोकोनट ऑयल को एक नैचुरली सुपरफ़ूड की तरह देखा जाता है। यह इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने, एनर्जी को बढ़ाने और वज़न को संतुलित बनाए रखने में सहायता करता है। कोकोनट ऑयल में पाया जाने वाला मोनोलॉरिन ऐंटी-वायरल एजेंट के रूप में कार्य करता है। कोकोनट ऑयल का उपयोग खाना पकाने, वेगन डेज़र्ट बनाने, सलाद की ड्रेसिंग करने और बेसिक सब्ज़ियों को पकाने के लिए किया जाता है।

coronavirus,vegan food,immunity,vegan food immunity,black pepper,garlic,ginger,kalonji,fermented rice,covid-19,corona,health news in hindi

2. काली मिर्च

मसालों के राजा, काली मिर्च में ऐंटी-इंफ़्लेमेटरी इफ़ेक्ट और पावरफुल ऐंटी-ऑक्सिडेंट मौजूद होते हैं। यह न्यूट्रिशन के बायोएवेलेबिलिटी (जैविक उपलब्धता) को बढ़ाता है। हल्दी और काली मिर्च एक असाधारण कॉम्बिनेशन है। पिपेरिन, जो कि काली मिर्च में पाया जाता है, वह हल्दी में मौजूद कर्क्यूमिन के अवशोषण को बढ़ाता है।

coronavirus,vegan food,immunity,vegan food immunity,black pepper,garlic,ginger,kalonji,fermented rice,covid-19,corona,health news in hindi

3. हल्दी

हल्दी में ऐंटी-इंफ़्लेमेटरी गुण और शक्तिशाली ऐंटी-ऑक्सिडेंट पाए जाते हैं। हल्दी एक भारतीय मसाला है, जिसका प्रयोग लगभग हर सब्ज़ी और कढ़ी में किया जाता है। इसके अलावा, हल्दी और गर्म दूध को आम सर्दी और ख़ांसी को ठीक करने के लिए पीते हैं। वेगन फ़ूड फ़ॉलो करने वाले हल्दी को बादाम और सोया मिल्क में मिलाकर पी सकते हैं।

coronavirus,vegan food,immunity,vegan food immunity,black pepper,garlic,ginger,kalonji,fermented rice,covid-19,corona,health news in hindi

4. लहसुन

लहसुन एक बहुत ही बढ़िया ऐंटी-माइक्रोबेल एजेंट है, जिसमें इम्यूनिटी बढ़ाने वाला गुण मौजूद होता है। अधिक लाभ के लिए इसे छोटे टुकड़ों में काटकर कच्चा चबाने की सलाह दी जाती है। इससे आप कोई डिप या चटनी बना सकते हैं। यह आपकी आंत तक पहुंचकर उसमें मौजूद हानिकारक कीटाणुओं को भी मारने का काम करता है, जिससे गट हेल्थ बनी रहती है।

coronavirus,vegan food,immunity,vegan food immunity,black pepper,garlic,ginger,kalonji,fermented rice,covid-19,corona,health news in hindi

5. कलौंजी

इसे प्याज़ के बीज के रूप में भी जाना जाता है। यह ऐंटी-ऑक्सिडेंट्स का अच्छा स्रोत माना जाता है। इसमें ऐंटी-बैक्टीरियल, ऐंटी-इंफ़्लेमेटरी और ऐंटी-बैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं। यह इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करता है और इस वजह से कोविड-19 महामारी के दौरान इसका इस्तेमाल बढ़ा है।

coronavirus,vegan food,immunity,vegan food immunity,black pepper,garlic,ginger,kalonji,fermented rice,covid-19,corona,health news in hindi

6. रातभर भिगोया और फ़र्मेंटेड चावल

कुछ टेबलस्पून पकाए हुए सफ़ेद चावल में थोड़ा-सा पानी डालें और उसे क्ले या मड पॉट में भिगोकर पूरी रात के लिए छोड़ दें। सुबह के समय चावल को छानकर ख़ाली पेट खाएं। आप इसमें दही, प्याज़ और हरी मिर्च काटकर मिक्स करके नाश्ते के तौर पर खा सकते हैं। यह प्रोबायोटिक और विटामिन बी 12 का एक अच्छा स्रोत है, जिसकी वेगन पॉप्यूलेशन में कमी होती है। नैचुरल प्रोबायोटिक स्रोतों का उपयोग करके आप एक हेल्दी गट पा सकते हैं। इससे आपको विटामिन बी 12 की कमी करने और एक मज़बूत इम्यून सिस्टम पाने में मदद मिलेगी।

coronavirus,vegan food,immunity,vegan food immunity,black pepper,garlic,ginger,kalonji,fermented rice,covid-19,corona,health news in hindi

7. अदरक

अदरक को मुख्य तौर से पाचन में सुधार के लिए जाना जाता है। इसमें ऐंटी-बैक्टीरियल, ऐंटी-इंफ़्लेमेटरी और ऐंटी-ऑक्सिडेंट्स गुण मौजूद होते हैं, जो एक बेहतरीन इम्यूनिटी बुस्टर की तरह काम करते हैं। यह सामान्य सर्दी-जुक़ाम से बचाने का काम करती है। अदरक की चाय गले में खराश और नॉर्मल सर्दी-जुक़ाम को ठीक करने के लिए मशहूर है। वेगन फ़ूड फ़ॉलोवर्स के लिए यह एक बढ़िया विकल्प है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल

'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें

काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध

पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे

क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल

सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी

नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक

4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़

सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन

छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान

कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!

26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई

डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण

24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!