न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हैंगओवर यानी नशा सिर चढ़कर बोलना, खुमारी उतारने के लिए ये आते हैं काम

जब कोई व्यक्ति शराब का नशा करता है और उसे अधिक नशा चढ़ जाता है, तो इस स्थिति को हैंगओवर (खुमारी) कहते हैं। हैंगओवर में ...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Mon, 10 May 2021 12:05:26

हैंगओवर यानी नशा सिर चढ़कर बोलना, खुमारी उतारने के लिए ये आते हैं काम

जब कोई व्यक्ति शराब का नशा करता है और उसे अधिक नशा चढ़ जाता है, तो इस स्थिति को हैंगओवर (खुमारी) कहते हैं। हैंगओवर में व्यक्ति अपने आप पर पूरा नियंत्रण नहीं रख पाता। व्यक्ति की बुद्धि शिथिल हो जाती है। सिर में दर्द की शिकायत भी रहती है।

हैंगओवर होने पर सामान्यतः सिरदर्द, आंखों का लाल होना, मांसपेशियों में दर्द, ज्यादा प्यास लगना, रक्तचाप का बढ़ना, दिल की गति तेज होना, कंपकपी और पसीना आने जैसी शारीरिक लक्षण दिखने लगते हैं। इसी तरह मानसिक लक्षणों के रूप में चक्कर आना, चिंता, मानसिक तनाव, चिड़चिड़ेपन की शिकायत हो सकती है।

hangover,drink,juice,Lemon,tomato,Olive Oil,liquor,health news in hindi

हैंगओवर के सामान्य लक्षण

हैंगओवर के लक्षण प्रत्येक व्यक्ति में अलग-अलग देखने को मिलते हैं। यह शराब की मात्रा पर भी निर्भर करता है। वैसे ये हैंगओवर के सामान्य लक्षण हैं :—
- जम्हाई
- हिचकी
- सांस में तेजी
- कंपकंपी या अंगों का फड़कना
- प्यास लगना
- सिर में दर्द
- भ्रम
- मेमोरी लोस या याददाश्त की कमी
- दुख
- सम्मोहन
- हृदय व्यथा
- अरुचि
- ठंड लगकर बुखार

hangover,drink,juice,Lemon,tomato,Olive Oil,liquor,health news in hindi

हैंगओवर उतारने के लिए नींबू का इस्तेमाल

ज्यादा शराब का सेवन करने के बाद शरीर में शुगर लेवल खराब हो जाता है। इसे ठीक रखने के लिए 1 गिलास ठण्डे पानी में निम्बू का रस मिलाकर सेवन करें। इसमें थोड़ी-सी चीनी डाल सकते हैं। इससे हैंगओवर उतारने में आसानी होती है।

हैंगओवर (नशा) उतारने के लिए नारियल पानी का इस्तेमाल

ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। कोशिश करें कि नारियल पानी पिएं। इससे हैंगओवर को उतारा जा सकता है।

पुदीना के इस्तेमाल से हैंगओवर की समस्या का समाधान

पुदीना की 3-4 पत्ती लें। इसे गर्म पानी में डालकर पिएं। इसके सेवन से पेट में स्थित वायु दूर होती है और आंतों को आराम मिलता है। पुदीना का सेवन हैंगओवर उतारने का सरल उपाय है।

हैंगओवर उतारने के लिए अदरक व काला नमक का प्रयोग

शराब पीने से और हैंगओवर होने से जो अरुचि, मिचली व उल्टी होती है, उससे राहत पाने के लिए अदरक व काला नमक का सेवन करना चाहिए।

hangover,drink,juice,Lemon,tomato,Olive Oil,liquor,health news in hindi

हैंगओवर उतारने के लिए टमाटर का उपयोग

ताजे टमाटर का रस लें। इसमें फ्रक्टोज की मात्रा अधिक होती है, जो कि शराब का पाचन करता है। इसमें उपस्थित जीवनीय एवं खनीज तत्व हैंगओवर के लक्षणों को कम करता है।

शहद का सेवन हैंगओवर में फायदेमंद

शहद का सेवन करना चाहिए। शहद अल्कोहल के हानिकारक प्रभाव और हैंगओवर को बेअसर करता है। शहद में फ्रक्टोज होने के कारण शराब का चयापचय होता है। शहद शराब के पाचन में भी मदद करता है।

सेब एवं केले के प्रयोग से हैंगओवर मिटाएं

हैंगओवर होने पर पूरी नींद लेनी चाहिए। सेब एवं केला खाना चाहिए।

hangover,drink,juice,Lemon,tomato,Olive Oil,liquor,health news in hindi

मीठे जूस से हैंगओवर से राहत

पीने के साथ मीठा जूस मिलाकर ले सकते हैं। ध्यान रखें कि पीने से पहले एवं बाद में मीठी चीजें न लें, क्योंकि इससे शराब का पाचन तेजी से होता है और हैंगओवर होने की संभावना बढ़ जाती है।

शराब का नशा उतारने के लिए ऑलिव ऑयल का प्रयोग

शराब पीने से पहले एक चम्मच ऑलिव तेल का सेवन करें और भारी खाना खाएं। इससे हैंगओवर से बचा जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग