न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

DOUBLE CHIN : ठोढ़ी पर जमी अतिरिक्त चर्बी को हटाने के लिए आजमाएं ये नुस्खे

आमतौर पर शरीर के किसी भी अंग की हालत देखकर हम स्वास्थ्य का अंदाजा लगाते हैं। इसी तरह अमूमन डबल चिन (ठोढ़ी) को...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Tue, 25 May 2021 6:56:54

DOUBLE CHIN : ठोढ़ी पर जमी अतिरिक्त चर्बी को हटाने के लिए आजमाएं ये नुस्खे

आमतौर पर शरीर के किसी भी अंग की हालत देखकर हम स्वास्थ्य का अंदाजा लगाते हैं। इसी तरह अमूमन डबल चिन (ठोढ़ी) को वज़न के बढ़ने के साथ जोड़कर देखा जाता है, वहीं यह बिल्कुल ज़रूरी नहीं है कि डबल चिन आपकी अतिरिक्त चर्बी की वजह से ही दिखाई दे रही हो। आपकी उम्र, अनुवांशिकता और डाइट भी आपकी ढलती त्वचा में अपना पूरा योगदान देते हैं। आज हम आपको डबल चिन की समस्या से निजात पाने के सरल उपाय बताएंगे।

double chin,double chin problem,chin,neck,tongue,tennis ball,chewing gum,health article in hindi

अपनी गर्दन को घुमाएं

अपनी ठोढ़ी में बसी अतिरिक्त वसा को हटाने के लिए अपनी गर्दन को घुमाएं। यह एक्सरसाइज़ न सिर्फ़ आपकी चिन, बल्कि आपकी गर्दन में मौजूद वसा को भी कम करेगी। सीधे बैठें या खड़े हो जाएं। ठोढ़ी को थोड़ा नीचे झुका कर अपनी छाती की ओर ले जाएं और अपने सिर को एक ओर से दूसरी ओर तक (साइड-टू-साइड) तक ले जाएं। दोनों ओर इस स्थिति में पांच सेकेंड तक रुके रहें। आप इस एक्सरसाइज़ को दिनभर में जितनी बार चाहें, उतनी बार कर सकते हैं।

double chin,double chin problem,chin,neck,tongue,tennis ball,chewing gum,health article in hindi

टेनिस बॉल चिन रोल

टेनिस बॉल एक्सरसाइज़ भी मांसपेशियों को टोन करने के लिए एक सामान्य कसरत है। यह आपकी ठोढ़ी के नीचे जमी अतिरिक्त चर्बी को हटाने में भी आपकी मदद करेगी। अपनी चिन के नीचे एक टेनिस बॉल रखें। अपना चेहरा नीचे करें, जिससे यह बॉल आपके गले को दबाए। अपनी चिन को बॉल पर कसकर दबाएं और 5 सेकेंड तक इसी स्थिति में बने रहें। डबल चिन से निजात पाने के लिए इसे दिन में दो बार दोहराएं।

double chin,double chin problem,chin,neck,tongue,tennis ball,chewing gum,health article in hindi

च्यूइंग गम

यह डबल चिन को कम करने का सबसे लोकप्रिय और प्रभावी तरीक़ा है। जब आप गम को चबाते हैं तो यह आपके चेहरे की मांसपेशियों के लिए किसी वर्कआउट की तरह काम करता है, उनमें कसाव लाता है। यदि आप अपनी डबल चिन को हटाना चाहती हैं तो रोज़ाना एक घंटे तक गम चबाने की यह एक्सरसाइज़ करें। इससे न सिर्फ़ डबल चिन कम होगी, बल्कि आपके गाल भी टोन होंगे। तो अपना पसंदीदा गम मुंह में डालें और चबाते रहें!

double chin,double chin problem,chin,neck,tongue,tennis ball,chewing gum,health article in hindi

जीभ चिढ़ाएं

अपने भीतर बैठे बच्चे को बाहर निकालें और अपनी जीभ को बाहर निकाल कर साइड-टू-साइड घुमाएं। हर साइड पर 10 सेकेंड होल्ड करें। यह एक तरह का योगासन है, जो सिंह के जम्हाई लेने से प्रेरित है। यह आपके गले की मांसपेशियों की मालिश कर उन्हें मज़बूत बनाता है और आपकी त्वचा के लचीलेपन में सुधार लाता है। अच्छे नतीजे पाने के लिए इसे रोज़ाना 2-3 बार आज़माएं।

double chin,double chin problem,chin,neck,tongue,tennis ball,chewing gum,health article in hindi

चिन को खींचे

यह एक्सरसाइज़ डबल चिन से निजात पाने का सबसे जल्दी नतीजा देने वाली एक्सरसाइज़ है। यह आपके चेहरे और गर्दन की मसल्स को ऐसा वर्कआउट देती है, जिससे आपकी त्वचा में कसाव आता है। सीधे बैठें या सीधे खड़े हो जाएं और अपने सिर को सीलिंग की ओर उठाएं। अब अपने होंठों को सिकोड़ें और अपनी जीभ को तालू के विरुद्ध दबाएं। पांच सेकेंड तक इस स्थिति में बनी रहें और धीरे-धीरे सिर को सामान्य स्थिति में ले आएं। इस एक्सरसाइज़ को दिन में 5-6 बार करने से आपके चिन की मांसपेशियां जल्दी टोन हो जाएंगी।
इसके अलावा अपनी त्वचा में कसाव लाने के लिए रोज़ाना रात को आप ऑलिव ऑयल से इसकी मालिश करें। इस तेल में मौजूद विटामिन E त्वचा के लचीलेपन को सुधारता है। और इस मालिश की वजह से मोटी ठोढ़ी में सुधार आता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!