न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हो रहे हैं एसिडिटी से दो-चार...मुक्ति पाने को कस लें कमर, इन फूड्स और ड्रिंक्स को बनाएं ‘हमसफर’

आजकल की इस भागती-दौड़ती, तनावपूर्ण और जंकफ़ूड भरी लाइफ़ में एसिटिडी एक आम समस्या है। इसकी वजह से आपको ...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sat, 08 May 2021 7:15:01

हो रहे हैं एसिडिटी से दो-चार...मुक्ति पाने को कस लें कमर, इन फूड्स और ड्रिंक्स को बनाएं ‘हमसफर’

आजकल की इस भागती-दौड़ती, तनावपूर्ण और जंकफ़ूड भरी लाइफ़ में एसिटिडी एक आम समस्या है। इसकी वजह से आपको पेट दर्द, आलस, उल्टी आना जैसी परेशानियों से दो-चार होना पड़ता है। पेट में एसिडिटी बनना सामान्य है, लेकिन इसकी वजह से सीने में जलन, सूजन और दर्द भी महसूस होने लगता है।

कभी-कभार एसिडिटी इतनी ज़्यादा बढ़ जाती है कि उसकी वजह से खाने के बाद पेट में दर्द होने लगता है और नतीजा यह होता है कि ऐसे लोग खाने से दूरी बनाकर दवाओं के और क़रीब पहुंच जाते हैं। हालांकि एसिडिटी को ठीक करने के घरेलू उपाय भी हैं, जिन्हें अपनाकर आप एसिडिटी को हरा सकते हैं। एसिडिटी खानपान से जुड़ी समस्या है, इसलिए इससे छुटकारा भी सही खानपान से ही मिल सकता है।

foods,drinks,acidity,vomiting,banana,green vegetables,fast food,health news in hindi

इन खाद्य पदार्थों से हो सकती है एसिडिटी की समस्या

तीखा-मसालेदार व डीप फ्राय फ़ूड्स, फ़ास्ट फ़ूड, पनीर, पिज़्ज़ा, सॉसेज़, पैक्ड चिप्स, प्रॉसेस्ड फ़ूड और खट्टे फल आदि।

foods,drinks,acidity,vomiting,banana,green vegetables,fast food,health news in hindi

एसिडिटी से आराम देने वाले फ़ूड्स

हाई फ़ाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थ आपको एसिडिटी की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करेंगे। फ़ाइबर आपके शरीर में एसिडिटी बनने पर लगाम लगाने में सहायक होता है। साबुत अनाज, शकरकंद, गाजर, हरी सब्ज़ियां, जैसे-सेलरी, ब्रोकली, हरी फलियां और फ़ाइबर व पोटैशियम से भरपूर अन्य फल।

foods,drinks,acidity,vomiting,banana,green vegetables,fast food,health news in hindi

अल्कलाइन फ़ूड्स

हाई पीएच लेवल वाले अल्कलाइन फ़ूड्स को भी आप अपनी डाइट में शामिल करके एसिडिटी की समस्या को कम कर सकते हैं। इसमें केला, खरबूजा, गोभी और सौंफ शामिल हैं।

foods,drinks,acidity,vomiting,banana,green vegetables,fast food,health news in hindi

पानी वाले खाद्य पदार्थ

जिन फलों में पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है, उनका सेवन करने से पेट स्वस्थ रहता है और एसिडिटी की समस्या भी बहुत कम होती है। आप हाइड्रेटेड भी रहते हैं। खीरा, तरबूज, सलाद और अन्य फल।

foods,drinks,acidity,vomiting,banana,green vegetables,fast food,health news in hindi

हार्ट बर्निंग से राहत देने वाले पेय पदार्थ

ठंडा दूध

अगर एसिडिटी की वजह से आपको सीने में जलन की समस्या हो रही हो, तो ठंडा दूध पिएं। दूध में मौजूद कैल्शियम एसिडिटी को ख़त्म करके आपको हार्ट बर्निंग की परेशानी से छुटकारा दिलाएगा।

foods,drinks,acidity,vomiting,banana,green vegetables,fast food,health news in hindi

एप्पल साइडर विनेगर

एप्पल साइडर विनेगर के सेवन से भी आपको हार्ट बर्निंग से राहत मिलेगी। हालांकि इसका कोई वैज्ञानिक तथ्य सामने नहीं आया, लेकिन लोगों का मानना है कि गुनगुने पानी के साथ लेने से आराम मिलता है।

foods,drinks,acidity,vomiting,banana,green vegetables,fast food,health news in hindi

अदरक

औषधीय गुणों से भरपूर अदरक सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी मानी जाती है। अदरक पेट संबंधी समस्याओं को कम करने के साथ ही पाचन क्रिया को सुधारने में मदद करती है। अदरक का सेवन हार्ट बर्न को कम करने में सहायक होता है।

foods,drinks,acidity,vomiting,banana,green vegetables,fast food,health news in hindi

नींबू का रस

वैसे तो एसिडिटी के समय खट्टी चीज़ें लेनी की मनाही होती है, लेकिन नींबू के रस की कुछ बूंदों को गर्म पानी के साथ लिया जाए, तो यह पेट में बन रही एसिडटी को कम करने में मदद करती है।

foods,drinks,acidity,vomiting,banana,green vegetables,fast food,health news in hindi

सौंफ, इलायची और लौंग का सेवन

एसिडिटी को कम करने में ये तीनों मसाले भी कारगर साबित होते हैं। अगर एसिडिटी महसूस हो, तो पानी में उबालकर ठंडा करके सेवन करें। लाभ मिलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा

सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी

कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम

राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा

बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा

घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं

जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'

संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत

संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया

Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस

भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता

पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन

25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग