न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ये 5 फिटनेस टूल्स हैं बड़े काम के, बगैर किसी दिक्कत करें वर्कआउट सेशन, जांच में भी मददगार

स्वस्थ जीवन शैली के लिए तंदुरुस्ती एक महत्वपूर्ण पहलू है। एक अच्छी वर्ज़िश करने से ना केवल आप तंदुरुस्त रहते हैं, बल्कि आपके ...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Wed, 12 May 2021 1:37:54

ये 5 फिटनेस टूल्स हैं बड़े काम के, बगैर किसी दिक्कत करें वर्कआउट सेशन, जांच में भी मददगार

स्वस्थ जीवन शैली के लिए तंदुरुस्ती एक महत्वपूर्ण पहलू है। एक अच्छी वर्ज़िश करने से ना केवल आप तंदुरुस्त रहते हैं, बल्कि आपके व्यवहार पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। सेहतमंद रहने के लिए कार्डियो वर्कआउट से लेकर योग या डांस वर्कआउट तक किया जा सकता है। ये आपको हमेशा सक्रिय और ऊर्जावान बनाए रखते हैं।

प्रयास करने के बाद परिणाम देखना हमें बहुत अच्छा भी लगता है और इससे हमें ऊर्जा भी मिलती है। फ़िटनेस के साथ भी ऐसा ही कुछ है। हाल के सालों में लॉन्च हुए कुछ फ़िटनेस टूल्स की मदद से, अपने फ़िटनेस लेवल की जांच करना आसान हो गया है। इन टूल्स की मदद से बिना किसी परेशानी के वर्कआउट सेशन किया जा सकता है और आसानी से यह भी जांचा जा सकता है कि अब तक कितना वर्कआउट हो चुका है या फ़िटनेस के रास्ते पर आप कितनी दूर आए हैं।

fitness tools,home,fitness tools home,workout,smartwatch,resistance band,mobile armband,gym ball,dummbell,kettlebell,health news in hindi

स्मार्टवॉच

एक ऐसा गैजेट जो कई लोगों के बीच में बातचीत का विषय बना हुआ है। एक स्मार्टवॉच सुविधाओं और विशेषताओं के मामले में बेहद असाधारण है। बाहर कोई काम करते समय इससे दिल की धड़कन और क़दमों की गिनती के साथ-साथ कितनी दूरी तय की गई है, जैसी विभिन्न गतिविधियों की जानकारी रखने में काफ़ी मदद मिलती है।

fitness tools,home,fitness tools home,workout,smartwatch,resistance band,mobile armband,gym ball,dummbell,kettlebell,health news in hindi

रेज़िस्टेंस बैंड

घर पर कसरत करनेवालों के लिए रेज़िस्टेंस बैंड एक बहुत ही बढ़िया ऑप्शन है। डम्बल की तुलना में इसे कहीं ले जाना आसान होता है। यह एक सस्ता फ़िटनेस टूल है और इसे किसी भी उम्र के लोग आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। कसरत करते समय यह चुनौतियों को बढ़ाने में प्रभावी रूप से काम करता है।

fitness tools,home,fitness tools home,workout,smartwatch,resistance band,mobile armband,gym ball,dummbell,kettlebell,health news in hindi

मोबाइल आर्म बैंड

मोबाइल आर्म बैंड एक ऐसा आविष्कार है, जो बहुत कम समय में ही काफ़ी लोकप्रिय हो गया है। यह आपको वर्कआउट के समय आसानी से मूवमेंट की आज़ादी देता है। इसकी मदद से आप अपने फ़ोन से भी आसानी से जुड़े रह सकते हैं। मोबाइल में ईयरफ़ोन कनेक्ट करने के साथ ही वर्कआउट ट्रैकर ऑन करके आप एक जगह फ़िक्स कर सकते हैं। रनिंग या जॉगिंग करते समय यह एक अच्छा विकल्प है।

fitness tools,home,fitness tools home,workout,smartwatch,resistance band,mobile armband,gym ball,dummbell,kettlebell,health news in hindi

जिम बॉल

जिम बॉल्स बड़ी-सी फ़िटनेस बॉल होती हैं, जिससे बॉडी पॉस्चर को सही बनाए रखने में मदद मिलती है। ये बॉल्स अलग-अलग आकार में आती हैं जिनसे संतुलन बनाए रखने की प्रैक्टिस की जाती है। इससे शरीर का निचला हिस्सा अधिक प्रभावित होता है। रोज़ाना इस बॉल पर प्रैक्टिस करने से आपको कई तरह के फ़ायदे मिल सकते हैं। ख़ास तौर से बेली फ़ैट कम करने के मामले में।

fitness tools,home,fitness tools home,workout,smartwatch,resistance band,mobile armband,gym ball,dummbell,kettlebell,health news in hindi

डम्बल और केटलबेल

ये दोनों मुख्य रूप से कोर स्ट्रेंथ और फ़्लैक्सिबिलिटी के लिए जाने जाते हैं। जब इनका इस्तेमाल सही ढंग से किया जाता है, तो वे शरीर को टोन करने, फ़ैट बर्न करने में प्रभावी रूप से काम करते हैं। डम्बल और केटलबेल अलग-अलग वज़न और आकार के आते हैं। जब आप वर्कआउट करते हैं, तब धीरे-धीरे इनके वज़न को भी बढ़ाया जाता है। यह ताक़त के साथ-साथ समन्वय और संतुलन में भी मदद करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा

सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी

कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम

राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा

बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा

घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं

जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'

संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत

संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया

Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस

भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता

पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन

25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग