न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खर्राटे : करेंगे ये 5 उपाय तो शर्मिंदगी होगी दूर, नहीं उड़ेगी औरों की नींद

एक स्वस्थ शरीर के लिए सुकून की नींद सबसे ज़रूरी होती है, लेकिन कई बार नींद में ज़ोर-ज़ोर से खर्राटे लेने वाले जब इत्मीनान

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Mon, 03 May 2021 12:18:55

खर्राटे : करेंगे ये 5 उपाय तो शर्मिंदगी होगी दूर, नहीं उड़ेगी औरों की नींद

एक स्वस्थ शरीर के लिए सुकून की नींद सबसे ज़रूरी होती है, लेकिन कई बार नींद में ज़ोर-ज़ोर से खर्राटे लेने वाले जब इत्मीनान से सो रहे होते हैं तो उन्हें पता नहीं होता है कि आसपास वालों पर क्या गुज़रती है। कई बार लोग खर्राटे को सामान्य प्रक्रिया समझकर अनदेखा कर देते हैं, लेकिन कई मामलों में खर्राटे स्लीपिंग डिसऑर्डर का हिस्सा होते हैं, इसलिए इन्हें अनदेखा नहीं करना चाहिए।

कई लोगों का सोते वक़्त गले के पीछे का हिस्सा दबकर संकरा हो जाता है और हमारी नाक से हवा ठीक से शरीर के अंदर प्रवेश नहीं कर पाती जिसकी वजह से गले और नाक के टिशू वाइब्रेट होने लगते हैं। जिनके गले और नाक के टिशू मोटे और बड़े होते हैं, उन्हें भी अक्सर खर्राटों की समस्या होती है।

इसके अलावा खर्राटे के कई और कारण हैं, जैसे-एलर्जी, जीभ मोटी होना, अधिक धूम्रपान करना और बढ़ता वज़न। वज़न बढ़ना खर्राटों की समस्या का प्रमुख कारण है इसलिए यदि लोग आपके खर्राटों से परेशान हैं तो आप अपने वज़न को कम करने की कोशिश करें।

snores,sleeping,snores sleeping,allergy,overweight,nose,sleeping disorder,breath,health news in hindi,vitamin c,fenugreek

करवट लेकर सोएं

खर्राटों के आने की एक प्रमुख वजह आपके सोने के तरीक़े पर निर्भर करती है। यदि आप पीठ के बल सोती हैं, तो इस मुद्रा में आपके गले और जीभ पर ज़्यादा दबाव बनता है और खर्राटे आने की आशंका बढ़ जाती है। इसे दूर करने का सबसे सरल उपाय यह है कि आप करवट लेकर सोएं। सोने का तरीक़ा बदलने के साथ-साथ अपनी जीवनशैली में योग को नियमित रूप से अपनाएं, इससे भी आपको काफ़ी बदलाव महसूस होगा।

snores,sleeping,snores sleeping,allergy,overweight,nose,sleeping disorder,breath,health news in hindi,vitamin c,fenugreek

पेपरमिंट ऑयल

पेपरमिंट ऑयल नाक के पैसेज को खोलने और गले के मोटे टीशूज़ को सिकोड़ने में मदद करता है। इससे खर्राटों को रोकना आसान हो जाता है। ऑयल की दो से तीन बूंदें हाथ में लेकर या रुमाल में रखकर रोज़ाना सूंघें। भाप लेने के लिए भी इस ऑयल का इस्तेमाल किया जा सकता है।

snores,sleeping,snores sleeping,allergy,overweight,nose,sleeping disorder,breath,health news in hindi,vitamin c,fenugreek

मेथी

मेथी में फ़ायटो-न्यूट्रीएंट्स के साथ-साथ ऐंटीऑक्सीडेंट और ऐंटीवायरल गुण पाए जाते हैं। यह आपके पाचन को दुरुस्त करती है और चूंकि पाचन का खर्राटों से सीधा संबंध होता है, इससे खर्राटों को कम करने में मदद मिलती है। रोज़ाना रात को आधा चम्मच मेथी पाउडर पानी के साथ पिएं। ऐसा हर दिन करने से धीरे-धीरे खर्राटों की आवाज़ कम होने लगेगी।

snores,sleeping,snores sleeping,allergy,overweight,nose,sleeping disorder,breath,health news in hindi,vitamin c,fenugreek

यूकेलिप्टस ऑयल

नीलगिरी के तेल को इंग्लिश में यूकेलिप्टस ऑयल कहते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में ऐंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। यह नाक के पैसेज की सूजन को कम करता है, जिससे खर्राटे कम हो सकते हैं। नियमित रूप से इस ऑयल की ख़ुशबू लेने की कोशिश करें। भाप लेने के लिए भी इस ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से शरीर पर कोई हानिकारक प्रभाव नहीं पड़ता।

snores,sleeping,snores sleeping,allergy,overweight,nose,sleeping disorder,breath,health news in hindi,vitamin c,fenugreek

विटामिन सी टैबलेट

विटामिन सी इम्यून सिस्टम को मज़बूत बनाता है और इससे साइनस साफ़ होता है। यदि आप धीरे-धीरे खर्राटे लेती हैं, तो एक महीने रोज़ाना विटामिन सी की एक टैबलेट लें। इससे कुछ ही दिनों में खर्राटे ग़ायब हो जाएंगे। आप चाहें तो विटामिन सी युक्त फल और सब्ज़ियां भी खा सकते हैं। गर्भवती महिलाएं और स्तनपान करा रही महिलाएं इस टैबलेट का इस्तेमाल ना करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग