न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अचानक उठा दांत दर्द तो क्या करोगे? डेंटिस्ट के पास जाने से पहले यूं करें खुद की मदद

ओरल हाईजीन और दांतों की सेहत को लेकर हमारे देश में अभी उतनी जागरूकता नहीं है। आज भी बहुत से लोग भयंकर दांत दर्द...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sat, 08 May 2021 2:21:29

अचानक उठा दांत दर्द तो क्या करोगे? डेंटिस्ट के पास जाने से पहले यूं करें खुद की मदद

ओरल हाईजीन और दांतों की सेहत को लेकर हमारे देश में अभी उतनी जागरूकता नहीं है। आज भी बहुत से लोग भयंकर दांत दर्द होने के बाद ही डेंटिस्ट के पास जाते हैं। उनमें से ज़्यादातर लोगों को लंबे ट्रीटमेंट से गुज़रना पड़ता है, जो कि कुछ महीने पहले आने पर इतना कॉम्प्लेक्स नहीं होता। ख़ैर अभी तो लॉकडाउन चल रहा है, ऐसे में अगर दांत का दर्द आपको परेशान करने लगे तो आप क्या करेंगे? आपको इतनी आसानी से शायद डेंटिस्ट भी न मिलें।

अचानक होने वाले असहनीय दांत दर्द को शांत करने के घरेलू नुस्ख़े बता रही हैं डॉ गुनीता सिंह, डायरेक्टर, डेंटम। हालांकि उन्होंने साथ में यह भी कहा कि दांत के दर्द को रोकने के यह टेम्प्रेरी तरीक़े हैं, आपको अपनी ओरल हेल्थ पर ध्यान देना चाहिए और नियमित रूप से दांतों और मसूड़ों का चेकअप कराते रहना चाहिए।

toothache,tooth pain,teeth,lockdown,dentist,clove,ice pack,acupressure,peppermint tea,vanilla,health news in hindi

लौंग

दांत दर्द होने पर लौंग का इस्तेमाल काफ़ी प्रचलित और कारगर तरीक़ा है। लौंग में दर्द कम करने और बैक्टीरियाज़ को मारने का नैसर्गिक गुण होता है, जो इसे बेहद प्रभावशाली बनाता है। लौंग में यूगेनॉल नामक एक सत्व होता है, जो नर्व्स को सुन्न कर देता है। जब तेज़ दांत दर्द हो तब बेहतर नतीजे के लिए कॉटन बॉल पर लौंग के तेल की दो बूंदे डालकर दर्द वाली जगह पर लगाने की सलाह दी जाती है।

toothache,tooth pain,teeth,lockdown,dentist,clove,ice pack,acupressure,peppermint tea,vanilla,health news in hindi

आइस पैक

आइस पैक का कूलिंग इफ़ेक्ट दांत दर्द से फ़ौरी राहत प्रदान करता है। ऐसा भी माना जाता है कि अपनी हथेली पर कुछ आइस क्यूब्स रखकर रगड़ने से हमारे मस्तिष्क तक दर्द के सिगनल जाने बंद हो जाते हैं। यह भी एक कारण है कि दांत के दर्द को कम करने में यह बेहद कारगर माना जाता है। अगर यह तरीक़ा काम न करे तो आप आइस पैक या किसी कपड़े में बर्फ़ बांधकर दर्द वाली जगह पर लगाएं।

toothache,tooth pain,teeth,lockdown,dentist,clove,ice pack,acupressure,peppermint tea,vanilla,health news in hindi

एक्यूप्रेशर

प्राचीन काल से ही शरीर के अलग-अलग हिस्सों के दर्द को कम करने के लिए एक्यूप्रेशर तकनीक का इस्तेमाल किया जाता रहा है। दर्द कम करने के लिए एक्यूप्रेशर का एक बेहतरीन पॉइंट है, जिसे एलआई 4 पॉइंट कहा जाता है। यह पॉइंट आपके अंगूठे और तर्जनी उंगली के जोड़ पर होता है। आप एक हाथ से दूसरे हाथ का एलआई 4 पॉइंट दबा सकते हैं। इस पॉइंट पर क़रीब एक मिनट तक प्रेशर डालने से फ़ील गुड हार्मोन एन्डॉर्फ़िन रिलीज़ होता है और दांत दर्द कम हो जाता है।

toothache,tooth pain,teeth,lockdown,dentist,clove,ice pack,acupressure,peppermint tea,vanilla,health news in hindi

चाय

पेपरमिंट टी से दांत का दर्द तेज़ी से कम होता है, क्योंकि इसका मिंटी स्वाद वहां की नर्व्स को सुन्न कर देता है। दांत दर्द में पेपरमिंट खाने का यह भी फ़ायदा है कि इसका टेस्ट भी अच्छा होता है। इसके अलावा आप हल्के गर्म टी बैग को प्रभावित जगह पर रखकर देखें। कुछ ही मिनटों में दर्द चमत्कारिक ढंग से कम होता हुआ महसूस करेंगे।

toothache,tooth pain,teeth,lockdown,dentist,clove,ice pack,acupressure,peppermint tea,vanilla,health news in hindi

वनीला

वनीला को भी भयंकर दर्द को शांत करने में इस्तेमाल किया जाता है। यह अपने ऐंटी-ऑक्सिडेंट गुणों के चलते काफ़ी प्रभावशाली साबित होता है। जब दांत दर्द सताए तो दर्द वाली जगह पर थोड़ा-सा वनीला एक्स्ट्रैक्ट रख दें। चूंकि इसमें अल्कोहल की भी थोड़ी-सी मात्रा होती इसलिए दर्द की जगह पर लगाने पर दर्द से राहत मिलती है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!