Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

खांसी-जुकाम से हैं परेशान, छुटकारा पाने के लिए शहद करेगा आपकी मदद; ऐसे करें इस्तेमाल

खांसी-जुकाम हर घर में एक आम समस्या है। खांसी बैक्टीरियल या वायरल इन्फेक्शन, ऐलर्जी, साइनस इन्फेक्शन या ठंड के कारण हो सकती है। ऐसे में कई एंटीबायोटिक दवाओं को खाने के बाद भी लोगों को आराम नहीं मिलता।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 09 Oct 2021 11:46:46

खांसी-जुकाम से हैं परेशान, छुटकारा पाने के लिए शहद करेगा आपकी मदद; ऐसे करें इस्तेमाल

खांसी-जुकाम हर घर में एक आम समस्या है। खांसी बैक्टीरियल या वायरल इन्फेक्शन, ऐलर्जी, साइनस इन्फेक्शन या ठंड के कारण हो सकती है। ऐसे में कई एंटीबायोटिक दवाओं को खाने के बाद भी लोगों को आराम नहीं मिलता। हालाकि, हम घर पर ही इसका इलाज कर सकते है। हम शहद की मदद से खांसी-जुकाम से छुटकारा पा सकते है।

आपको बता दे, शहद को औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि एक बार में दो चम्मच शहद गले की खराश को कम कर सकता है। शहद में कई एंटी-फंगल और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। तो चलिए जानते हैं खराश या सर्दी जुकाम की परेशानी होने पर आप शहद को कैसे इस्तेमाल कर सकते है...
honey,cough,cold,use hone to get rid of cough and cold,Health,Health tips शहद और हल्दी

एक पैन में एक कप शहद डालें और 3 चम्मच हल्दी। इसे मिक्स करें और 15 से 20 मिनट तक पकाएं। ठंडा होने पर इसे छान कर एक जार में रखें। एक दिन में दो बार इसके 2 चम्मच का सेवन करें। शहद और हल्दी दोनों हीलिंग फूड हैं। इन दोनों का मिश्रण गले के इंफेक्शन, कोल्ड और मुंह के अल्सर को ठीक करता है। honey,cough,cold,use hone to get rid of cough and cold,Health,Health tips शहद और अदरक

एक कप शहद को पैन में मिलाएं और 2 इंच अदरक को घिस कर मिलाएं। इसे अच्छे से मिलाएं और कम आंच पर 10 मिनट के लिए पकाएं। । इसे ठंडा होने दें और छान कर इसके दो चम्मच खाएं। माइनर इंफेक्शन के लिए अदरक अच्छा ऑप्शन है।
honey,cough,cold,use hone to get rid of cough and cold,Health,Health tips शहद और नींबू की चाय

एक कप पानी में दो चम्मच शहद मिलाएं और 3 से 4 चम्मच नींबू के रस के मिलाएं। आप इसमें एक चम्मच नींबू के छिलके भी मिला सकती हैं। अब इसे कम आंच पर पकने दें। जब यह अच्छे से पक जाए तो इसे छान ले। इसे दिन में दो बार पी सकते हैं। इस चाय में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते हैं। जो आपके गले को सूद करते हैं और फ्लू के लक्षण को कम करते हैं। honey,cough,cold,use hone to get rid of cough and cold,Health,Health tips शहद, नींबू और इलायची का मिश्रण

आधा चम्मच शहद में एक चुटकी इलायची पाउडर और कुछ बूंद नींबू के रस की बूंदे डालिए। इस सिरप का दिन में 2 बार सेवन करें। आपको खांसी-जुकाम से काफी राहत मिलेगी। honey,cough,cold,use hone to get rid of cough and cold,Health,Health tips शहद और ब्रांडी

ब्रांडी तो पहले ही शरीर गर्म करने के लिए जानी जाती है। इसके साथ शहद मिक्स करने से खांसी-जुकाम से काफी राहत मिलती है। honey,cough,cold,use hone to get rid of cough and cold,Health,Health tips कुछ और तरीकें खांसी-जुकाम से राहत पाने के

गर्म पानी


जितना हो सके गर्म पानी पिएं। आपके गले में जमा कफ खुलेगा और आप सुधार महसूस करेंगे। honey,cough,cold,use hone to get rid of cough and cold,Health,Health tips हल्दी वाला दूध

हल्दी वाला दूध खांसी-जुकाम में काफी फायदेमंद होता है क्योंकि हल्दी में एंटी बैक्टीरियल और एंटी वायरल होते हैं जो कीटाणुओं से हमारी रक्षा करते हैं। रात को सोने से पहले इसे पीने से तेजी से आराम मिलता है। हल्दी की एंटी इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज सर्दी, खांसी और जुकाम के लक्षणों में आराम पहुंचाती है। honey,cough,cold,use hone to get rid of cough and cold,Health,Health tips गर्म पानी और नमक से गरारे

गर्म पानी में चुटकी भर नमक मिला कर गरारे करने से खांसी-जुकाम के दौरान काफी राहत मिलती है। इससे गले को राहत मिलती है और खांसी से भी आराम मिलता है। यह भी काफी पुराना नुस्खा है। honey,cough,cold,use hone to get rid of cough and cold,Health,Health tips मसाले वाली चाय

अपनी चाय में अदरक, तुलसी, काली मिर्च मिला कर इसका सेवन कर सकते है। इन तीनों तत्वों के सेवन से खांसी-जुकाम में काफी राहत मिलती है। honey,cough,cold,use hone to get rid of cough and cold,Health,Health tips आंवला

आंवला में प्रचुर मात्रा में विटामिन-सी पाया जाता है जो खून के संचार को बेहतर करता है और इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी होते हैं जो आपकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा करता है। honey,cough,cold,use hone to get rid of cough and cold,Health,Health tips अदरक-तुलसी

अदरक के रस में तुलसी मिलाएं और इसका सेवन करें। इसमें शहद भी मिलाया जा सकता है। honey,cough,cold,use hone to get rid of cough and cold,Health,Health tips अलसी

अलसी के बीजों को मोटा होने तक उबालें और उसमें नीबू का रस और शहद भी मिलाएं और इसका सेवन करें। जुकाम और खांसी से आराम मिलेगा। honey,cough,cold,use hone to get rid of cough and cold,Health,Health tips अदरक और नमक

अदरक को छोटे टुकड़ों में काटें और उसमें नमक मिलाएं। इसके बाद इसका सेवन कर ले। इसके रस से आपका गला खुल जाएगा और नमक से कीटाणु मर जाएंगे। honey,cough,cold,use hone to get rid of cough and cold,Health,Health tips लहसुन

लहसुन को घी में भून लें और गर्म-गर्म ही खा लें। यह स्वाद में थोड़ा खराब हो सकता है लेकिन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। honey,cough,cold,use hone to get rid of cough and cold,Health,Health tips गेहूं की भूसी

जुकाम-खांसी के उपचार के लिए आप गेहूं की भूसी का भी प्रयोग कर सकते हैं। 10 ग्राम गेहूं की भूसी, 5 लौंग और कुछ नमक लेकर पानी में मिलाकर इसे उबाल लें और इसका काढ़ा बनाएं। इसका एक कप काढ़ा पीने से आपको तुरंत आराम मिलेगा। हालांकि जुकाम आमतौर पर हल्का-फुल्का ही होता है जिसके लक्षण एक हफ्ते या इससे कम समय के लिए रहते हैं। गेंहू की भूसी का प्रयोग करने से आपको फायदा मिलेगा। honey,cough,cold,use hone to get rid of cough and cold,Health,Health tips अनार का रस

अनार के रसमें थोडा अदरक और पिपली का पाउडर डालने से जुकाम-खांसी से राहत मिलती है। honey,cough,cold,use hone to get rid of cough and cold,Health,Health tips काली मिर्च

अगर खांसी के साथ बलगम भी है तो आधा चम्मच काली मिर्च को देसी घी के साथ मिलाकर खाएं। आराम मिलेगा। honey,cough,cold,use hone to get rid of cough and cold,Health,Health tips गर्म पदार्थों का सेवन

सूप, चाय, गर्म पानी का सेवन करें। ठंडा पानी, मसालेदार खाना आदि से परहेज करें। honey,cough,cold,use hone to get rid of cough and cold,Health,Health tips गाजर का जूस

खांसी-जुकाम में गाजर का जूस काफी फायदेमंद होता है लेकिन बर्फ के साथ इसका सेवन न करें।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। इन पर अमल करने से पहले एक बार डॉक्टर से संपर्क जरुर करें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology