न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पुरुषों की सेक्सुअल हेल्थ के लिए फायदेमंद है हल्दी, जानें कैसे करें सेवन

क्या आप जानते हैं कि पुरुषों के लिए हल्दी का सेवन काफी ज्यादा लाभकारी हो सकता है। पुरुषों से जुड़ी ऐसी कई परेशानियां हैं जिन्हें हल्दी के सेवन से दूर किया जा सकता है। तो चलिए आज इसी बारे में बात करते हैं।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Tue, 31 Dec 2024 12:58:04

पुरुषों की सेक्सुअल हेल्थ के लिए फायदेमंद है हल्दी, जानें कैसे करें सेवन

भारतीय रसोई में रखे मसालों की रानी असल मायने में कोई है तो वो है हल्दी। बिना इसे डाले वो रंगत, वो खुशबू और वो स्वाद तीनों ही चीजें गायब रहती हैं। और तो और इसके गुण सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं क्योंकि इसे आयुर्वेद में भी खरे सोने से कम नहीं बताया गया है। इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटी बैक्टिरियल, एंटी फंगल और एंटी ऑक्सीडेंट्स कई रोगों और इन्फेक्शन में काफी फायदा पहुंचाते हैं। तभी तो दादी-नानी के नुस्खों में सबसे ज्यादा हल्दी का ही इस्तेमाल होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पुरुषों के लिए हल्दी का सेवन काफी ज्यादा लाभकारी हो सकता है। पुरुषों से जुड़ी ऐसी कई परेशानियां हैं जिन्हें हल्दी के सेवन से दूर किया जा सकता है। तो चलिए आज इसी बारे में बात करते हैं।

turmeric men sexual health,turmeric benefits,turmeric consumption,turmeric for men,turmeric health benefits,turmeric sexual health,turmeric usage,turmeric remedies,turmeric natural health,turmeric wellness

पुरुषों का लिबिडो बढ़ाने में सहायक

कई बार बढ़ती उम्र, ऑफिस की थकान और स्ट्रेस की वजह से पुरुषों का लिबिडो यानी कामेच्छा खत्म होने लगती है। इसका नेगेटिव असर उनकी सेक्सुअल लाइफ पड़ता है। ऐसे में हल्दी का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक हल्दी में मौजूद तत्व पुरुषों के मानसिक स्वास्थ्य पर अच्छा असर डालते हैं। रोजाना इसका सेवन करने से पुरुषों की कामेच्छा में बढ़ोतरी होती है। साथ ही पुरुषों का परफॉर्मेस लेवल भी अच्छा होता है।

पुरुषों में बढ़ता है टेस्टोस्टेरॉन लेवल

टेस्टोस्टेरॉन पुरुषों का सेक्स हार्मोन होता है, जो उनकी सेक्सुअल लाइफ पर बहुत ज्यादा असर डालता है। उनके मूड और उनकी परफॉर्मेंस में इसी का सबसे ज्यादा रोल होता है। इसके अलावा उनकी शारीरिक ग्रोथ भी इसी हार्मोन पर निर्भर होती है। हालांकि गलत खानपान और लाइफस्टाइल के चलते आजकल पुरुषों में टेस्टोस्टेरॉन का लेवल काफी तेजी से कम हुआ है। इसे बढ़ाने में भी हल्दी आपकी मदद कर सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो हल्दी के सेवन से ब्लड फ्लो बेहतर होता है और टेस्टोस्टेरॉन हार्मोन के बढ़ने में मदद मिलती है।

turmeric men sexual health,turmeric benefits,turmeric consumption,turmeric for men,turmeric health benefits,turmeric sexual health,turmeric usage,turmeric remedies,turmeric natural health,turmeric wellness

शरीर की कमजोरी और थकान को करे दूर

दिन भर की मानसिक और शारीरिक थकान के बाद शरीर बहुत टूट सा जाता है। बढ़ती उम्र के साथ तो कमजोरी और थकान की समस्या और भी ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में पुरुषों को अपनी डेली डाइट में हल्दी को जरूर शामिल करना चाहिए। ये मांसपेशियों की जकड़न और दर्द में राहत देने का काम करती है। हल्दी से ब्लड सर्कुलेशन तेज इंप्रूव होता है, जिससे शरीर को भरपूरी एनर्जी मिलती है और थकावट और कमजोरी जैसी समस्याएं कम होती हैं।

स्पर्म क्वालिटी में ला सकती है सुधार

ऐसा माना जाता है कि हल्दी में मौजूद गुण पुरुषों के स्पर्म यानी वीर्य की क्वालिटी को इंप्रूव करने में मदद करते हैं। हल्दी का सेवन स्पर्म को गाढ़ा बनाने में मदद करता है। जो लोग वीर्य के पतलेपन से परेशान हैं, उन्हें हल्दी और शहद का सेवन करना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार रोजाना सुबह बराबर मात्रा में हल्दी और शहद के मिश्रण का सेवन करने से सेक्सुअल पावर में भी इजाफा देखने को मिलता है।

turmeric men sexual health,turmeric benefits,turmeric consumption,turmeric for men,turmeric health benefits,turmeric sexual health,turmeric usage,turmeric remedies,turmeric natural health,turmeric wellness

ऐसे करें हल्दी का सेवन

पुरुषों के लिए हल्दी के सेवन के फायदे तो अपने जान लिए अब सवाल आता है कि इसे रोजाना इस्तेमाल में कैसे लाया जाए। इसके लिए आप रोजाना सब्जी में हल्दी डालकर खा सकते हैं। रात में सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीना भी काफी फायदेमंद हो सकता है। साथ ही अलग से भी हल्दी पाउडर का सेवन किया जा सकता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो हल्दी में करक्यूमिन मौजूद होता है, जिसका इस्तेमाल हमारा शरीर नहीं कर पाता है। ऐसे में हल्दी के साथ जरा सी काली मिर्च का सेवन करने से काफी फायदा मिल सकता है। हालांकि कुछ भी इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह लेना ना भूलें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
रेस कोर्स मस्जिद को खाली कराने के नोटिस पर ओवैसी का विरोध, किरेन रिजिजू से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग
रेस कोर्स मस्जिद को खाली कराने के नोटिस पर ओवैसी का विरोध, किरेन रिजिजू से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग
150 सीटों पर कांग्रेस की नजर, क्या अखिलेश यादव मानेंगे प्रियंका गांधी की मांग?
150 सीटों पर कांग्रेस की नजर, क्या अखिलेश यादव मानेंगे प्रियंका गांधी की मांग?
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
टाइगर श्रॉफ नहीं सलमान खान थे निशाने पर? ‘भाईजान’ के घर की रेकी के बाद शूटर्स ने क्यों बदला प्लान
टाइगर श्रॉफ नहीं सलमान खान थे निशाने पर? ‘भाईजान’ के घर की रेकी के बाद शूटर्स ने क्यों बदला प्लान
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप