न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बेहद जरूरी हैं लू से बचाव, इन तरीकों से बनी रहेगी आपकी सेहत

गर्मियों का मौसम जारी हैं और देश के कई हिस्सों में लू के थपेड़े लगना शुरू भी हो गए हैं। आने वाले दिनों में तो हालात और भी खराब होने के आसार हैं। लू अर्थात हीट स्ट्रोक या हीट वेव के कारण गंभीर रूप से बीमार होने की संभावना बढ़ जाती है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 25 Apr 2023 7:55:02

बेहद जरूरी हैं लू से बचाव, इन तरीकों से बनी रहेगी आपकी सेहत

गर्मियों का मौसम जारी हैं और देश के कई हिस्सों में लू के थपेड़े लगना शुरू भी हो गए हैं। आने वाले दिनों में तो हालात और भी खराब होने के आसार हैं। लू अर्थात हीट स्ट्रोक या हीट वेव के कारण गंभीर रूप से बीमार होने की संभावना बढ़ जाती है। जब व्यक्ति को लू जैसी समस्या होती है तो लक्षणों के रूप में सिर दर्द, थकावट, उल्टी, बुखार आदि लक्षण दिखाई देने लगते हैं। मई और जून में गर्मी और भी ज्यादा बढ़ेगी। तब गर्म हवाओं के साथ उमस में लोगों का बाहर निकलना भी मुश्किल हो जाएगा। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से लू से बचाव करते हुए खुद को सुरक्षित किया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

treatment and prevention of heatstroke,summer care tips,summer care tips in hindi,heatstroke treatment,prevention of heatstroke

खुद को हाइड्रेटेड रखें

गर्मी के मौसम में देर तक धूप में घूमने से पसीना अधिक निकलता है, जिससे पानी ना पिया जाए तो शरीर में पानी की कमी हो सकती है। इससे आप डिहाइड्रेशन से ग्रस्त हो सकते हैं। शरीर में पानी की कमी होगी तो हीट स्ट्रोक, लू लगने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में जितना हो सके इस मौसम में तरह पदार्थ का सेवन करें। इस मौसम में खुद को हाइड्रेटेड रखना चाहिए। शरीर को अंदर से ठंडा रखने वाले शीतल पेय पदार्थों का सेवन करें। डिहाइड्रेशन की समस्या होने पर आपको चक्कर, थकान जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं। इसलिए इस मौसम में ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं।

treatment and prevention of heatstroke,summer care tips,summer care tips in hindi,heatstroke treatment,prevention of heatstroke

पुदीना

पुदीने के इस्तेमाल से भी समस्या को दूर किया जा सकता है। ऐसे में आप पुदीने की पत्तियों को पीसकर उसमें दो लौंग मिलाएं और दोबारा से पीस लें। अब पानी मिलाकर उसका सेवन करें। ऐसा करने से समस्या दूर होगी।

treatment and prevention of heatstroke,summer care tips,summer care tips in hindi,heatstroke treatment,prevention of heatstroke

प्याज खाएं

गर्मियों में खासकर लू के समय प्याज जरूर खाना चाहिए। प्याज को सलाद के रूप में खाएं। हो सके तो एक बहुत छोटी सी प्याज को अपनी जेब में रखें। प्याज आपको लू से बचाता है। लू लग जाने पर प्याज रामबाण इलाज करता है। लू वाले व्यक्ति को प्याज का रस हथेलियों और पैरों के तलों पर लगा देने से लू का असर कम होता है।

treatment and prevention of heatstroke,summer care tips,summer care tips in hindi,heatstroke treatment,prevention of heatstroke

कच्चा नारियल

कच्चा नारियल आपकी लू की समस्या को दूर कर सकता है। ऐसे में आप कच्चे नारियल की गिरी को पीसलें और उसके रस में काला जीरा मिलाकर सेवन करें। ऐसा करने से तुरंत राहत मिल सकती है।

treatment and prevention of heatstroke,summer care tips,summer care tips in hindi,heatstroke treatment,prevention of heatstroke

आम पन्ना

आम पन्ना गर्मियों का बेहद लोकप्रिय ड्रिंक है। इसे घर में भी तैयार किया जा सकता है। कच्चे आम को उबालकर, उसका गुद्दा निकालकर उसे शक्कर, पोदीने के पत्तों के साथ पीसकर तैयार कर लें। फिर इसमें ऊपर से भुना हुआ जीरा पाउडर मिलाकर फ्रीज में ठंडा कर पिया जाता है। यह टेस्टी होने के साथ आपको लू से भी बचाता है।

treatment and prevention of heatstroke,summer care tips,summer care tips in hindi,heatstroke treatment,prevention of heatstroke

सौंफ का रस

लू लगने पर व्यक्ति सौंफ के रस का इस्तेमाल कर सकता है। सौंफ की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में सौंफ के रस में दो बूंद पुदीने का रस और दो चम्मच ग्लूकोज पाउडर मिलाएं और इसका सेवन करें। ऐसे करने से लू की समस्या का उपचार हो सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई

हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं

अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड

‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत

ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड

रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त

यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप